आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु 29 अगस्त तक आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित
बालोद, 17 अगस्त 2026
एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डदेही के परियोजना अधिकारी ने बताया कि कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भुसरेंगा 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद पर भर्ती हेतु 29 अगस्त तक आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक वेबसाईट https://aww.e-bharti.in/ पर 29 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।