छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले में अब तक 4284.5 मिमी वर्षा दर्ज

 राजनांदगांव ।  राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 4284.5 मिमी बारिश एवं औसत 612.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 621 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 696 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 713.1 मिमी, घुमका तहसील में 364.5 मिमी, छुरिया तहसील में 596.5 मिमी, कुमरदा तहसील में 745.9 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 547.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक सर्वाधिक वर्षा कुमरदा तहसील में 745.9 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 158.4 मिमी एवं औसत 22.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 11.2 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 52 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 7.4 मिमी, घुमका तहसील में 1.5 मिमी, छुरिया तहसील में 30.9 मिमी, कुमरदा तहसील में 42 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 13.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा लाल बहादुर नगर तहसील में 52 मिमी दर्ज की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image