रानीसागर तालाब में 20 अगस्त को मॉक ड्रिल का आयोजन
राजनांदगांव । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में 20 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब लाल बाग वाईडनर स्कूल के आगे राजनांदगांव में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रील का आयोजन किया गया है। आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से मॉर्क ड्रील आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की घबराहट से बचने, अफवाहों से बचने एवं दूसरों को सही जानकारी प्रदान करने, मॉक ड्रील में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।