छत्तीसगढ़ / रायपुर

शिक्षकों का होगा सम्मान, शकुंतला फाउंडेशन का ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान समारोह’ 30 को

 रायपुर । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। समारोह 30 अगस्त 2026, रविवार को वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में आयोजित होगा।

समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित उत्कृष्ट एवं समर्पित शिक्षकों को ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

‘शिक्षक समाज की रीढ़’
शकुंतला फाउंडेशन की अध्यक्षा ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। उनके त्याग, समर्पण और मेहनत से समाज और आने वाली पीढ़ियों का निर्माण होता है। समारोह के माध्यम से ऐसे शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है।

शिक्षाविद् और समाजसेवी होंगे शामिल
कार्यक्रम में प्रदेश के अतिथि, शिक्षाविद् और समाजसेवी शामिल होंगे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके अलावा शिक्षकों के अनुभव साझा करने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा।

समारोह में पंजीयन एवं सहभागिता से संबंधित जानकारी के लिए स्मिता सिंह और विशाल मिश्रा से संपर्क किया जा सकता है।

शकुंतला फाउंडेशन ने प्रदेश के सभी शिक्षकों, शिक्षक संगठनों और शिक्षा प्रेमियों से समारोह में उपस्थित होकर शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image