छत्तीसगढ़ / मुंगेली

मानस मर्मज्ञ डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी हुए सम्मानित

 मानस मर्मज्ञ डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी हुए सम्मानित 

लोरमी-तुलसी जयन्ती के अवसर पर ओंकारेश्वर सेवा समिति,प्रयास प्रकाशन साहित्य समिति बिलासपुर एवम नवनीत मानस समिति पुरान मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार मे मनियारी साहित्य एवम सेवा समिति लोरमी के अध्यक्ष शिक्षाविद साहित्यकार व समाजसेवी सारधा निवासी डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी को श्री रामचरित मानस विमर्श एवम काव्यपाठ के उपरांत मुख्य अतिथि पद्मश्री रामलाल बरेठ छत्तीसगढ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर विनय कुमार पाठक सेवानिवृत्त न्यायाधीश डाक्टर चन्द्रभूषण वाजपेई डॉक्टर रमेश चंद्र श्रीवास्तव और कार्यक्रम संयोजक श्री बिष्णु कुमार तिवारी के कर कमलो  "मानस मर्मज्ञ "उपाधि से सम्मानित किया गया।उक्त अवसर पर पंडित रामलाल बरेठ ने गोस्वामी संत तुलसीदास जी को सनातन धर्म का सजग प्रहरी बतलाया।डॉक्टर विनय कुमार पाठक ने तुलसीदास को युग प्रवर्तक क्रान्तिकारी तथा जननायक की संज्ञा दी।डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी ने तुलसीदास जी के बारह ग्रन्थो की चर्चा करते हुए श्रीरामचरितमानस को विश्व का सर्वोत्कृष्ट,समसामयिक,सार्वकालिक व सार्वभौमिक ग्रन्थ बतलाते हुए मानव जीवन संहिता की संज्ञा दी। तुलसी जयन्ती मे रुद्राभिषेक हनुमान चालीसा पाठ तथा एक सौ पचास से अधिक साहित्यकारो को काव्यपाठ के उपरांत सम्मानित किया गया।डॉक्टर तिवारी के सम्मानित होने पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिह मनियारी साहित्य एवम सेवा समिति,मानस समिति सारधा लोरमी सहित अनेक संगठनो ने हार्दिक शुभकामनाए दी है

Leave Your Comment

Click to reload image