एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण
कोण्डागांव । एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला कार्यालय परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी एवं उपाध्यक्ष हीरासिंह नेताम सहित जिला पंचायत सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, यशोदा कश्यप, रामदई नाग, चरणतीन नेताम, कपिल कांत नाग, जयलाल नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और उप संचालक पंचायत बलराम मोरे, उद्यानिकी विभाग सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।