छत्तीसगढ़ / रायपुर

महतारी वंदन से संवरती जि़ंदगी

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के श्राखी के उपहारश् से आत्मनिर्भर बन रहीं छत्तीसगढ़ की बहनें

रायपुर, 27 अगस्त 2026

रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार बहनों के लिए दोहरी खुशियाँ लेकर आया है। पर्व से ठीक पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा श्महतारी वंदन योजनाश् की 31वीं किस्त सीधे हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए जाने से राज्य भर की महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान तैर गई है। नारायणपुर जिले के नारायणपुर की रहने वाली विनिशा उसेंडी के लिए यह राशि केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि एक भाई के स्नेह और संबल का प्रतीक बन चुकी है।

मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विनिशा कहती हैं कि विष्णु भैया प्रदेश की हर महिला के लिए एक सच्चे भाई की तरह हैं, जो बहनों की छोटी-बड़ी जरूरतों और उनके आत्मसम्मान का पूरा ध्यान रखते हुए राखी का उपहार दिए हैं।

परिवार का सहारा, स्वावलंबन का मार्ग

घरेलू जिम्मेदारियों के बीच अक्सर महिलाओं के पास निजी या छोटी-मोटी जरूरतों के लिए अलग से वित्तीय साधन नहीं होते। ऐसे में हर महीने मिलने वाली यह निश्चित राशि महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। विनिशा बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाले पैसों का उपयोग वे घरेलू राशन, दैनिक आवश्यकताओं और बच्चों की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में करती हैं।

आत्मनिर्भरता की ओर कदम, भविष्य की बचत

      हर महीने सीधे बैंक खाते में राशि आने से महिलाओं की दूसरों पर आर्थिक निर्भरता कम हुई है। नियमित वित्तीय सहायता से बहनें अब परिवार के बेहतर भविष्य के लिए छोटी-छोटी बचत योजनाएँ भी बना पा रही हैं। आर्थिक संबल मिलने से महिलाओं का सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर आत्मविश्वास बढ़ा है।

त्योहार पर मिला सम्मान और सुरक्षा का वादा

रक्षाबंधन से ठीक पहले मिली इस किस्त ने त्योहार की उमंग को दोगुना कर दिया है। विनिशा उसेंडी जैसी लाखों महिलाओं का मानना है कि राज्य सरकार की यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर है। यह योजना केवल वित्तीय मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की हर महिला को सम्मानजनक जीवन जीने का आधार प्रदान कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image