छत्तीसगढ़ / कांकेर

सी-मार्ट के संचालन के लिए 20 जून तक आवेदन आमंत्रित

 उत्तर बस्तर कांकेर। शासन की विभिन्न विभागों की योजनाओं के अन्तर्गत संचालित स्व सहायता समूहों, शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकारों, कुम्भकारों अथवा अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों का समुचित मुल्य एवं विक्रय सुनिश्चित करने एवं इनके व्यावसायिक ढंग से मार्केटिंग किये जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आधुनिक शो रूम की तरह ही एक सी-मार्ट की स्थापना किया गया है।

उक्त सी-मार्ट के माध्यम से उत्पादों के विक्रय एवं सी-मार्ट के पूर्ण संचालन हेतु निजी संचालक का चयन किया जाना है। इस हेतु इच्छुक संस्थाओं या फर्मों से मुहरबंद प्रपत्र में 20 जून तक रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। अन्य नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला पंचायत कांकेर के सूचना पटल पर एवं कांकेर की वेबसाईट https://kanker.gov.in/पर उपलब्ध है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image