स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन
कांकेर। जिले के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, माहुरबंदपारा में 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्षद दीपक शोरी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के इतिहास से अवगत कराया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित गिरधर यादव जी ने अपने संबोधन में सेवा, सौर्य, और बलिदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए, एक अच्छे नागरिक के दायित्व और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों और उपस्थित नागरिकों को देश के प्रति समर्पण और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में अनीता यादव, रजनी सोनी, सरिता यादव, लक्ष्मी यादव, मेघा सलाम, अनीता यादव, भगवती जगताप, विजेता सोनी, लक्ष्मी यादव, भुवन शोरी, संध्या, और भगवत सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति रही। प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद सोनी और प्रधानाध्यापिका श्रीमती आशा नाविक ने इस अवसर पर सभी को स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के संघर्षों की याद दिलाई और बच्चों को उनकी प्रेरणा से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विद्यालय के अन्य शिक्षकों में श्रीमती एल. कोमरा, श्रीमती नंदा अटभैया, संजय मानेक, अखिलेश सिंह, होशांग श्रीवास्तव, सतीश मंडावी, और श्रीमती अनुपा कोमरा भी उपस्थित रहे। इसके अलावा, वार्ड के गणमान्य नागरिकों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया और बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं। यह समारोह देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था और सभी उपस्थित लोगों के मन में देशप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल कर गया।