छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

डीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति

 बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 3 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया हैं।

डीईओ ने बताया कि मस्तूरी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सीपत में भृत्य के पद पर कार्यरत स्व. घनश्याम यादव के परिवार से उनके पुत्र राहुल यादव, बिल्हा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बैमा नगोई में सहायक ग्रेड 03 के पद पर कार्यरत स्व. देवेन्द्र सिंह राठौर  के परिवार से उनके पुत्र धर्मेंद्र सिंह राठौर एवं बिलासपुर के बंगाली पूर्व स्कूल में शिक्षक  पद पर कार्यरत स्व. रिता रॉय  के परिवार से उनके पुत्र प्रोसेनजीत रॉय  ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिए है।आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे सात दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके। 

Leave Your Comment

Click to reload image