छत्तीसगढ़ / बस्तर

आम जनता को आवागमन हो रही परेशानी किरंदुल कि गौरवपथ गड्ढों में तब्दील !

किरंदुल। लौह नगरी किरंदूल में भारी अतिवृष्टि के चलते किरंदुल वासियों की जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा जिसके चलते उन्हें अपनी घर द्वार छोड़कर मंगल

भवन में रहने को आज भी मजबूर हैं. वही लोगो के चलने के लिए बनाई गई 12 करोड़ की लागत से निर्मित गौरवपथ जिसकी कुल लम्बाई 2 की मी हैं आज वह मुख्य

सड़क अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं अभी त्योहारो समय हैं लोगो की आवाजाही और बढ़ गई हैं गौरवपथ पर बनी इन बड़े बड़े गड्ढों के चलते आवाजाही मे

काफ़ी दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा हैं नगर के विभिन्न जगहों मे भगवान गणेश की स्थापना की गई हैं इस दौरान ग्याराह दिन को भगवान गणेश जी को इन्ही

बड़े-बड़े गड्ढों से होकर विसर्जन के लिये तालाब को जाना पड़ेगा लेकिन इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं हैं ?  यह गौरवपथ बनकर महज डेढ़ से दो साल हो रहा हैं

लेकिन आज इस गौरवपथ में बड़े बड़े गड्डे बन गये हैं जो किसी बड़ी सड़क दुर्घटना को आमंत्रण दे रही हैं.


यदि ठेकेदार इस गौरवपथ को गुणवत्तायुक्त बनाया होता तो डेढ़ से दो साल में क्या यह स्थिति देखने को मिलती ! 

इन दिनों वाहन चालको और राहगीरो को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. क्या जिम्मेदार पद पर बैठे लोग गौरवपथ पर बनी इन बड़े बड़े गड्डो को पुनः
 
बनाने व उस गड्डे को भरण का कार्य करेंगे या कोई बड़ी सड़क हादसा का इंतजार में बैठे रहे. इंतजार रहेगा इन जिम्मेदारो के द्वारा मेन रोड की  गड्डो को भरवाने का ?
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image