*एनएमडीसी किरंदुल ने आपदा पीड़ितों को प्रदान की मुआवजा* 266 आपदा पीड़ितों को मुआवजा दी गई.
किरंदुल। एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के 11 सी खदान पहाड़ी की ओर से बीते 21 जुलाई को भारी बारिश में सैलाब के रूप में बहकर आये आयरन ओर के मलवे
कई घर में घुस गए थे।जिसमें कई लोगों का घर बहने के साथ ही उन्हें काफी आर्थिक क्षति हुई थीं।जिसके बाद से जिला प्रशासन,एनएमडीसी व स्थानीय प्रशासन
द्वारा राहत बचाव कार्य किया जा रहा था।साथ ही 179 आपदा पीड़ितों को 20 - 20 हजार की तत्काल सहायता राशि का चेक के माध्यम से भुगतान किया गया था
एवम पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार एसडीएम,तहसीलदार एवम अधिकारियों द्वारा हुए नुकसान का आंकलन
कर सोमवार को एनएमडीसी प्रबंधन व जिला प्रशासन के सहयोग से बीआईओपी स्कूल ओडिटोरियम में 266 आपदा पीड़ितों को मुआवजा प्रदान की गई।मौके पर
तहसीलदार बचेली जीबेश सोरी,तहसीलदार कुआकोंडा महेश कश्यप,एनएमडीसी उपमहाप्रबंधक बी के माधव उपस्थित थे।