छत्तीसगढ़ / कांकेर

राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में जिले के श्रमिकों के खाते में 1.70 करोड़ से अधिक राशि हस्तांतरित

 उत्तर बस्तर कांकेर। विश्वकर्मा जयंती व छत्तीसगढ़ श्रम दिवस के अवसर आज राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन-2024 का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विष्वविद्यालय रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा छ0ग0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल व छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अन्तर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेष के श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों को डॉरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर (डी.बी.टी.) के माध्यम से राषि हस्तांतरित कर लाभान्वित किया गया।

उक्त श्रमिक सम्मेलन में कांकेर जिले के कुल 03 हजार 936 श्रमिकों को 01 करोड़ 70 लाख 45 हजार 348 रुपए से लाभान्वित किया गया। उक्त राशि में मुख्यमंत्री नोनी सषक्तिकरण सहायता योजना में 241 हितग्राहियों को रुपए 48 लाख 20 हजार, मिनीमाता महतारी जतन योजना के 227 महिला हितग्राहियों को रुपए 45 लाख 40 हजार, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के 112 श्रमिकों को रुपए 04 लाख 14 हजार 289, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के 273 श्रमिकों को रुपए 09 लाख 61 हजार 309, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के 15 हितग्राहियों को रुपए 22 हजार 500, मुख्यमंत्री नोनी बाबु मेधावी षिक्षा सहायता योजना के 82 हितग्राहियों को रूपये 04 लाख 40 हजार 500 की राशि शामिल है। 

 

इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के 10 हितग्राहियों को रुपए 02 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 12 श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को रुपए 12 लाख एवं निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क गणवेष एवं पुस्तक कॉपी के लिए सहायता राशि योजना के 2766 हितग्राहियों को रुपए 37 लाख 15 हजार की राशि दी गई। साथ ही छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अन्तर्गत सफाई कर्मकार छात्रवृति योजना के 03 श्रमिकों को 06 हजार रुपए, असंगठित महतारी जतन योजना के 18 श्रमिकों को रुपए 03 लाख 60 हजार, ठेका श्रमिक छात्रवृत्ति योजना के 52 श्रमिकों को कुल रुपए 50 हजार 750, असंगठित छात्रवृत्ति योजना के 123 श्रमिकों को रुपए एक लाख 15 हजार व असंगठित मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनान्तर्गत 02 श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को 02 लाख रुपए डॉरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर (डी.बी.टी.) के माध्यम से प्रदाय किया गया।

 

Leave Your Comment

Click to reload image