छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

गणेश विसर्जन के दौरान किशोर रामटेके के द्वारा महिला से अभद्र व्यवहार करने पर हुई पिटाई व थाने मे हुई एफ आई आर तथाकथित पत्रकार किशोर रामटेके के द्वारा मातृ शक्ति का किया गया अपमान

किरंदुल. किरंदुल लौह नगरी में गणेश विसर्जन के दौरान टेंट हॉउस संचालन कथाकथित पत्रकार किशोर राम टेके दौरा झांकी को अपनी पत्रिकारिता की दबंगई दिखते हुए रोक दिया गया और थाने ले जाने की धमखी देते हुए विवाद करने लगा और कहने लगा कि पितृ पक्ष में कैसे विसर्जन कर रहे हो ।गणेश समिति की  महिलाओं ने कहा कि हमने थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी है किशोर राम टेके ने कहा कि में पत्रकार हु मुझसे क्यों नही पूछे और मोबाइल फ़ोन से गणेश समिति की महिला की वीडियो बनाते हुए उसके गिरेबान मे हाथ डाल दिया जिसके बाद आक्रोशित जनता और महिलाओं ने तथाकथित पत्रकार की बेदम पिटाई की और चक्का जाम कर दिया और किशोर की  गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोर रामटेके के खिलाफ देर रात मामला पंजीबद्ध कर दिया।आपको बता दे की किशोर रामटेके पेसे से टेंट हॉउस का काम करते है और अपने आपको पत्रकार बोलते है लोगो को परेशान करना इनकी आदत सी बन गई है।जिसका नतीजा उनको भुगतना पड़ा।

 
 

Leave Your Comment

Click to reload image