Mr And Mrs Mahi का पहला गाना 'देखा तेनु' रिलीज, राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर को देख आएगी शाह रुख खान-काजोल की याद
नई दिल्ली। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) कुछ ही दिनों में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' बनकर थिएटर्स में एंट्री लेंगे। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें पहली बार राजकुमार और जाह्नवी की स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया था। अब मूवी का पहला गाना 'देखा तेनु' भी सामने आ गया है। इस गाने में राजकुमार और जाह्नवी की खूबसूरत केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
राजकुमार-जाह्नवी को देख आएगी शाह रुख-काजोल की याद
'देखा तेनु' हिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 'शावा-शावा' सॉन्ग का रीमेक है। इस गाने के मेन लिरिक्स 'देखा तेनु पहली-पहली बार वे, होने लगा दिल बेकरार वे' को 'शावा-शावा' से लिया गया है। 'कभी खुशी कभी गम' में गाने का ये पार्ट शाह रुख खान और काजोल पर फिल्माया गया था।मिस्टर एंड मिसेज माही के 'देखा तेनु' गाने को आदेश श्रीवास्तव ने कंपोज किया है। उन्होंने ही ऑरिजनल सॉन्ग को भी कंपोज किया था।