रोचक तथ्य

आज का राशिफल: मिथुन, कर्क और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन

 आज ग्रहों की स्थिति का आकलन करने से मालूम होता है कि चंद्रमा आज कुंभ उपरांत मीन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आज कई राशियों के जातक सुबह से सोशल जुड़ाव से दोपहर बाद तक आत्मनिरीक्षण की ओर जाएंगे। करियर पर डिसिप्लिन्ड फोकस और आध्यात्मिक सोच-विचार के समय को दिखाती है। मकर राशि में मंगल के उच्च लेकिन अस्त होने से, कामयाबी की बहुत ज्यादा चाहत है, हालांकि बाहरी तरक्की कुछ देर के लिए रुकी हुई लग सकती है। 

 

मेष राशि:- सुबह की शुरुआत सोशल मेलजोल और नए आइडिया से होगी क्योंकि चंद्रमा आपके ग्यारहवें घर में रहेगा, लेकिन दोपहर बाद चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर आपके बारहवें भाव में चले जाएंगे, जिससे आप गहरे सोच-विचार और इमोशनल सेंसिटिविटी की ओर रुख करेंगे। मेष राशि के लोगों का दिन जोश और समझदारी से भरा रहेगा। आपके स्वामी, मंगलदेव, अभी दसवें घर में उच्च के हैं, जिससे आप अपने करियर पर बहुत ज्यादा फोकस्ड और अपने काम में डिसिप्लिन्ड रहेंगे। 

वृषभ राशि:-  चंद्रदेव, दिन की शुरुआत कुंभ राशि में आपके दसवें भाव में रहकर करेंगे, वहीं आपके शासक शुक्र के भी होने से आप प्रोफेशनल कामों और करियर के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मोटिवेटेड रहेंगे। दोपहर के बाद चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर आपके ग्यारहवें भाव लाभ और इच्छा पूर्ति के स्थान में चले जाएंगे, जिससे सोशल नेटवर्किंग और मन की शांति की ओर झुकाव रहेगा। 

मिथुन राशि:-  चंद्रदेव, दिन की शुरुआत कुंभ राशि में आपके नौवें भाव भाग्य और धर्म स्थान में रहकर करेंगे, जिससे आपका मन जिज्ञासा के साथ प्रैक्टिकल कामों को करने में रहेगा। दोपहर के बाद चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर आपके दसवें भाव में चले जाएंगे, जिससे करियर में आपके प्रैक्टिकल कामों या नयी खोज को उपलब्धियां मिल सकती है। 

कर्क राशि :- चंद्रदेव, दिन की शुरुआत कुंभ राशि में आपके आठवें भाव में रहकर करेंगे, जिससे आपकी सोच काफी गहरी और विश्लेषणात्मक रहेगी। दोपहर के बाद चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर आपके नौवें भाव भाग्य और धर्म स्थान में चले जाएंगे, जिससे आप ज्यादा आशावादी और बड़ा नजरिया रखने वाले बनेंगे। यह गोचर पहले आपको खुद को समझने से लेकर कुछ नया सीखने, उमीदें रखने और बड़े नजरिए के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। आपकी इमोशनल इंटेलिजेंस आपको करियर लीडरशिप रोल में गाइड करेगी, हालांकि मंगल के अस्त होने की वजह से अपने शब्दों पर ध्यान दें।

सिंह राशि:-

चंद्रदेव दिन की शुरुआत कुंभ राशि में आपके सातवें भाव में रहकर करेंगे, जिससे आपका ध्यान पार्टनरशिप और टीम डायनामिक्स पर केंद्रित रहेगा। दोपहर के बाद चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर आपके आठवें भाव में चले जाएंगे, जिससे आपको गहरी और इमोशनल समझ मिलेगी। यह गोचर पहले आपको दूसरों से जुड़ने और बाद में अपनी आंतरिक भावनाओं को गहराई से समझने के लिए प्रेरित करेगा।

कन्या राशि:- चंद्रदेव, दिन की शुरुआत कुंभ राशि में आपके छठे भाव में रहकर करेंगे, जिससे आपका ध्यान अपने काम और दिनचर्या को व्यवस्थित करने पर रहेगा। दोपहर, लगभग तीन बजे के बाद, चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर आपके सातवें भाव साझेदारी और रिश्तों में चले जाएंगे। यह गोचर पहले आपको कर्तव्यों को पूरा करने और फिर सहयोग व रिश्तों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगा।

तुला राशि:- चंद्रदेव, दिन की शुरुआत कुंभ राशि में आपके पांचवें भाव में रहकर करेंगे, जिससे आपका मन क्रिएटिविटी और खुशी से भरा रहेगा। दोपहर के बाद चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर आपके छठे भाव सेवा, स्वास्थ्य और ऋण के क्षेत्र में चले जाएंगे, जिससे आप ज्यादा प्रैक्टिकल और सर्विस-ओरिएंटेड रहेंगे। यहां वह शनि के साथ युति बनाएंगे। यह गोचर पहले आपको कुछ नया करने की प्रेरणा देगा और फिर आपको अपनी प्रोडक्टिविटी, सेहत और जिम्मेदारियों के प्रति सचेत करेगा।

वृश्चिक राशि:- चंद्रदेव दिन की शुरुआत कुंभ राशि में आपके चौथे भाव में सुख और घर के क्षेत्र में रहकर करेंगे, जिससे आपका ध्यान पारिवारिक सुख पर रहेगा। दोपहर के बाद चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर आपके पांचवें भाव विद्या, बुद्धि और प्रेम के भाव में जाएंगे। यह गोचर पहले आपको मानसिक सुकून देगा और फिर आपको रचनात्मकता, कुछ नया सीखने और खुद को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित करेगा। 

धनु राशि:- चंद्रदेव दिन की शुरुआत कुंभ राशि में आपके तीसरे भाव पराक्रम और संचार में रहकर करेंगे, जिससे आप काफी एनर्जेटिक और एक्टिव महसूस करेंगे। दोपहर के बाद चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर आपके चौथे भाव सुख और मानसिक शांति में चले जाएंगे, जिससे आपका ध्यान शांति और घर की खुशियों पर जाएगा। आज आपको लग सकता है कि आपके अटके हुए पैसे या पुराने कर्ज पुरे हो गए हैं।

मकर राशि:- चंद्रदेव दिन की शुरुआत कुंभ राशि में आपके दूसरे भाव धन स्थान में रहकर करेंगे। दोपहर के बाद चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर आपके तीसरे भाव में चले जाएंगे। यह गोचर पहले आपको वित्तीय प्लानिंग और फिर सूझबूझ भरी बातचीत के लिए प्रेरित करेगा। आप सुबह के समय फाइनेंशियल सिक्योरिटी और पर्सनल प्रायोरिटीज पर फोकस करेंगे, जबकि दोपहर बाद आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स के माध्यम से नई पहल करेंगे। 

कुंभ राशि:- चंद्रदेव दिन की शुरुआत आपकी अपनी राशि यानी पहले भाव में रहकर करेंगे। दोपहर के बाद चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर आपके दूसरे भाव धन स्थान में चले जाएंगे।

मीन राशि:- चंद्रदेव दिन की शुरुआत कुंभ राशि में आपके बारहवें भाव एकांत और चिंतन में रहकर करेंगे। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपकी अपनी राशि यानी पहले भाव में प्रवेश कर जाएंगे। यह गोचर पहले आपको गहराई से सोचने और फिर भावनात्मक रूप से मजबूत होकर लाभ पाने के लिए प्रेरित करेगा। यह प्रभाव आपके धैर्य और स्पष्टता को बढ़ाने वाला है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image