छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
27 छ ग बटालियन रायपुर से सेजेस राजिम के छात्र सैनिक भव्य शसस्त्र सैन्य समारोह में हुए शामिल।
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
राजिम/गरियाबंद : 27 छतीसगढ एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप नायर के निर्देशन मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से नगर के प्रतिष्ठित रामबिशाल पांडे उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेजेस राजिम के एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा के नेतृत्व में छात्र सैनिक छत्तीसगढ़ सरकार के पहल पर भारतीय सेना द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित नो योर आर्मी भव्य शसस्त्र सैन्य समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सेजेस राजिम के एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा ने बताया कि विद्यालय के छात्र सैनिकों को भारतीय सेना से रूबरू होने एवं सैन्य जीवनशैली तथा उनके द्वारा प्रयोग में लाने वाले तमाम प्रकार के हथियार तकनीक एवं उनके प्रयोग और जानकारी प्राप्त करने साथ ही उनके शौर्य प्रदर्शन को देखकर प्रेरित होने के इस स्वर्णिम अवसर पर विद्यालय के 50 छात्र सैनिक बड़े उत्साह के साथ भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह में शामिल हुए जहां साइंस कॉलेज ग्राउंड में दो दिवसीय सेना समारोह का आयोजन किया गया है
जिसमे पहले दिन शनिवार को सेना समारोह के इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया इसके साथ ही दो दिवसीय इस आयोजन को एक दिन बढ़ाकर 3 दिन करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की एवं गर्मी और उमस को देखते हुए सेना समारोह के समय में बदलाव भी किया गया है प्रदर्शनी में सर्जिकल स्ट्राइक कैसे की जाती है ये बताया गया, विभिन्न शौर्य प्रदर्शन किया गया सेना के हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है सेना के द्वारा टैंक भी इस प्रदर्शनी में रखी हुई है इस टैंक पर चढ़कर स्कूली बच्चों के साथ ही लोगों ने फोटो खिंचवाने के साथ ही सेल्फी भी ली
समारोह में शामिल हुए राजिम सेजेस के एनसीसी कैडेटस ने बताया कि इस कार्यक्रम में आने के बाद उन्हें बहुत कुछ सीखने व जानने मिला तथा उन्हे काफी अच्छा महसूस हुआ उन्होंने बताया कि वे जीवन में पहली बार ऐसे हथियारों तथा टैंक को करीब से सिर्फ देखा ही नहीं बलिक छूकर उनके बारे में जानकारी व अनुभव भी प्राप्त किए जिनमें 7.62 एम एम एल एम जी, 40एम एम अंडर बैरल ग्रेनेट लांचर, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, 84एम एम आर एल एम के 111, सर्विलांस कॉप्टर, 51एम एम मोर्टार, मशीन पिस्टल, भीष्म टैंक, आदि विभिन्न सैन्य हथियारों से रूबरू हुए। इसके पश्चात डेयर डेविल बाइक स्टंट, खुखरी डांस, सेना बैंड ड्रिल, सर्जिकल स्ट्राइक आदि कार्यक्रम को देखकर छात्र सैनिक इससे काफी उत्साहित होने के साथ साथ खुश थे कार्यक्रम में छात्र सैनिकों के साथ 27 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी रायपुर से पी आई स्टाफ हवलदार बलबीर सिंग भी शामिल रहे।
नवापारा सीएचसी मे पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी यशवंत सिन्हा हुए सेवनिवृत
नवापारा नगर। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोबरा नवपारा में पदस्थ वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मचारी यशवंत सिन्हा का सेवा निवृत्त क्रार्यकम शुक्रवार को संस्था के अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा सस्म्मान विदाई दिया गया। क्रार्यक्रम की शुरूवात यशवंत सिन्हा, डॉ तेजेन्द्र कुमार साहू, डॉ. अभिषेक गुजराती,डॉ आकृति,डॉ ग्लोरी,डॉ प्रज्ञा लोधी द्वारा दीप प्रज्ज्वल किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेन्द्र कुमार साहू के द्वारा किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री साहू द्वारा सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी को साल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।डॉ. तेजेंद्र साहू ने वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मचारी यशवंत सिन्हा जी के द्वारा संस्था के लिए किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन दी शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम को डॉ. अभिषेक गुजराती,डॉ आकृति,डॉ ग्लोरी,डॉ प्रज्ञा लोधी, यशोदा देवांगन, श्री एल.पी. तारक, श्री मुकेश कुमार साहू, ने संबोधित किया। कार्यक्रम में एफ.आर. साहू, एम.एस.पाल, एस.आर. देवानाथ, मीरा मन्ना, महेन्द्र साहू, चित्रलेखा वर्मा, गिरधारी ध्रुव, देवकी साहू, पुनरवसु मढ़रिया,निवेदिता महिपाल, तुलेश्वरी साहू, मनीषा वर्मा, चमेली सिंह, डिपम्ल विनायक, रेणुका साहू, प्रमिला साहू, ललिता सोनकर, लोक कल्याणी साहू, सरोजनी पटेल, रेवा ध्रुव ,प्रदीप यादव,कुंवर सिंह ध्रुव,कुलदीपक चन्द्राकर, महेन्द्र दीवान, चित्ररेखा वर्मा, रवि, चांदनी, चित्ररेखा, गायत्री, बिमला, पियूष, कमल बघेल आदि कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं अभार श्री रामअवतार यदु के द्वारा किया गया।
प्रशासन से नाराज बिन्द्रानवागढ़ के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव सुरक्षा व्यवस्था छोड़कर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर निकले ,मचा हडकम्प
शासकीय फनीकेश्वरनाथ महाविद्यालय के स्वयंसेवको ने पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलन बनाए रखने का लिया संकल्प
सर्पदंश की स्थिति में बैगा-गुनिया के पास झाड़-फुंक कराने के बजाय अस्पताल पहुंचे
गरियाबंद । बरसात का मौसम शुरु होते ही वातावरण में नमी और उमस बढ़ने के कारण जमीन में रेंगने वाले जहरीले कीट, सांप, बिच्छु अपने बिलों, रहवासों से बाहर आ जाते है, और लोेेगों को काटने का खतरा बढ़ जाता है। वर्षा का पानी उनके बिलों में भर जाने तथा अपने भोजन की तलाश में ये बाहर आते है तथा सुरक्षित स्थान की तलाश में अक्सर लोगों की घरों में घुस जाते है जिससे सर्पदंश की घटनाऐं बढ जाती है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने जनहित में सूचना जारी करते हुए कहा है कि सांप-बिच्छु या जहरीले कीड़े-मकोड़े के काटने पर पीड़ित का तत्काल उपचार कराने से उसकी जान बचाई जा सकती है। गरियाबंद जिले के सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व जिला अस्पताल में सर्पदंश व जहरीले कीड़ों के काटने का उपचार उपलब्ध है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पॉल ने विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सर्पदंश होने पर या जहरीले कीट के काटने पर एक से डेढ घंटे के भीतर पीडित को सही उपचार न मिलने से उसकी मृत्यु भी हो सकती है, इसलिये पीड़ित को शीघ्रताशीघ्र निकट के स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिये लेकर आना चाहिए। कभी भी बैगा-गुनिया या झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। यद्यपि सभी सर्प जहरीले नहीें होते लेकिन सर्पदंश होने पर पीड़ित को घबराहट होती है, जो ऐसी स्थिति में जानलेवा हो सकती है।
सर्पदंश के उपचार हेतु एंटीस्नेक वेनम का पर्याप्त डोज़ जिला अस्पताल सहित सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध है। अतः बिना देर किये नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में पहुॅचकर उपचार कराना चाहिए। सर्पदंश पीडित को सही समय में ईलाज मिलने से उसकी जान बचाई जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अक्सर जमीन पर सोते है और खेतों जंगलो में काम करने जाते है, जिससे उनकी सर्पदंश होने की संभावना बढ़ जाती है। अतः सोते समय चारपाई और केमिकल युक्त मच्छरदानी का उपयोग करने, घरों के आसपास सफाई रखने और अंधेरे स्थानों में जाने के लिऐ टार्च का उपयोग करने तथा खेतों में काम करने के दौरान घुटने तक वाले जुते पहनने की सलाह दी गई है।
प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 2 प्रकरण में मृतक के परिजनों को प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है।
गरियाबंद । कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 2 प्रकरण में मृतक के परिजनों को प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम हरदी निवासी 15 वर्षीय फुलेश उर्फ मनीष कमार का सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन पुनित राम को 4 लाख रूपये स्वीकृत की गई है। इसी तरह राजिम तहसील के ग्राम कुम्ही निवासी 33 वर्षीय डायमंड ध्रुव का अग्नि दुर्घटना से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी ओमिन बाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला प्रशासन नगरपालिका का स्वच्छता अभियान टॉय टॉय फिस्स
उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किया नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन का सम्मान
पार्टी के स्थापना दिवस पर एकजुट हुई भाजपाई, लोकसभा चुनाव में जीत का लिया संकल्प
राजिम में हुआ जिला स्तरीय आयोजन
राधेश्याम सोमानी, रितेश यादव
उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में विधायक श्री साहू ने किया गिरीश शर्मा का सम्मान
राजिम में हुआ जिला स्तरीय आयोजन
जिले में भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ
राधेश्याम सोमानी, रितेश यादव
जिले में भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ, अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जायेंगे सदस्य बनाने पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, विधायक रोहित साहू की मौजुदगी में जिले के कई पदाधिकारियों ने ली सदस्यता
नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन पहुंचे सुदूर वनांचल क्षेत्र बुटेंगा, सैकड़ों ग्रामीणों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
भाजपा के सदस्यता;
आदिवासी समाज संगठित रहते हुए हमेशा क्षेत्र मे भाईचारा बढ़ाने का कार्य किया- ओंकार शाह गौरघाट मे महाराजा खोरा देवान की मूर्ति का अनावरण धूमधाम के साथ किया गया हजारों की संख्या मे क्षेत्रभर के लोग हुए शामिल
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद - तहसील मुख्यालय मैनपुर से 03 किमी दूर नेशनल हाईवे में बसा ग्राम गौरघाट में आज शुक्रवार को विशाल कार्यक्रम आयोजित कर भाठीगढ़ ग्राम गण राज्य के संस्थापक महाराज खोरा देवान की आदमकद मूर्ति का विधिवत आदिवासी रीति रिवाज अनुसार पूजा अर्चना कर अनावरण किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज परिवार छुरा के सदस्य एवं पूर्व विधायक ओंकार शाह, केन्द्रीय अमात गोंड़ समाज के सलाहकार लोकेन्द्र कोमर्रा, जिला पंचायत सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, वरिष्ठ आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम, अमात गोंड़ समाज भाठीगढ़ राज के अध्यक्ष गुजरात कमलेश, अमृतलाल नागेश, टीकम कपिल, पवन दिवान, सरपंच खेलन दिवान, सियाराम ठाकुर, मुख्तियाज दिवान, छबि दिवान, प्रेमसाय जगत, लछीन्दर दिवान विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर किया गया और मूर्ति अनावरण समारोह मे पांच हजार से ज्यादा की संख्या मे समाज व क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय अमात गोंड़ समाज के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुमार ओंकार शाह ने कहा आदिवासी नेताम परिवार द्वारा आज अपने पुर्वजों के सम्मान मे यहां जो कार्यक्रम आयोजित किया गया है निश्चित रूप से यह कार्यक्रम से समाज व क्षेत्र मे अच्छा संदेश जायेगा भाठीगढ़ राज के संस्थापक के नाम से जाने व पहचाने जाने वाले खोरा देवान की मूर्ति का आज अनावरण किया गया है श्री शाह ने कहा हमारे पूर्वज मालगुजार व विभिन्न क्षेत्रों के जमींदार के रूप मे सिर्फ अपने ही परिवार समाज के लिए नही बल्कि पूरे राज्य मे निवास करने वाले सभी जाति वर्ग के हितो की रक्षा के लिए कार्य किया है और क्षेत्र मे भाईचारा कायम किया है क्षेत्र मे कोई भी जाति वर्ग के लोग निवास करते है उनके संरक्षण और उनके विकास के लिए हमारे पूर्वजो ने कार्य किया है और यह सिलसिला आज भी जारी है क्षेत्र के लोगो के द्वारा हमारे परिवार को बहुत सम्मान शुरू से दिया जा रहा है श्री शाह ने कहा कि आदिवासी समाज को संगठित और भाईचारा के साथ रहने का संदेश देते हुए कहा समाज मे चली आ रही परंपरा को आगे बढाने के लिए आज के युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है। श्री शाह ने कहा महाराजा कचना धुर्वा ओड़िसा से बिन्द्रानवागढ़ पहुंचे थे जिनके बारे मे अनेक अनेक इतिहासकारों ने अलग अलग अपने विचार लिखे है उड़िया भाषा मे भी महाराजा कचना धुर्वा की जीवनगाथा लिखी गई है ,
वरिष्ठ आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम ने कहा महाराजा खोरा देवान भाठीगढ़ राज के संस्थापक है उड़ीसा से विजय प्राप्त करते हुए महाराजा कचना धुर्वा के साथ पायलीखंड पहुंचे और खोरा देवान ने इस देहारगुड़ा गौरघाट मे पहुंचकर चौरासी गांव मे ग्राम गणराज्य की स्थापना की आज हम सभी महाराज खोरा देवान के बताये रास्तो पर चलते हुए समाज व क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने के लिए यहां संकल्प ले रहे है।
केन्द्रीय अमात गोंड़ समाज के सलाहकार लोकेन्द्र कोमर्रा ने कहा आदिवासी नेताम परिवार अपने पूरखो की स्मृति को संजोने का कार्य कर रही है और हर समाज को अपने इतिहास के बारे मे जानकारी होना चाहिए जब भी महाराजा खोरा देवान की इस प्रतिमा को समाज व परिवार के लोग दर्शन करेंगें उन्हे निश्चित रूप से उनके बताये रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।
जिला पंचायत सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने कहा पूरे क्षेत्रभर के आदिवासी नेताम परिवार द्वारा सहयोग राशि एकत्र कर आज यहां विशाल कार्यक्रम आयोजित अपने पुरखो की याद मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है यह कार्यक्रम समाज को जहां एक नई दिशा देगा वही आदिवासी संस्कृति और धरोहर को हमें संभालकर रखने की जरूरत है। इस मौके पर प्रमुख रूप से नाथूराम धुर्वा, फरसूराम नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, थानूराम पटेल, गौकरण धुर्वा, लछीन्दर दिवान, धनसाय नागेश, सुखराम नागेश, बुधराम नेताम, डॉ तनुजा ठाकुर, मुकेश कपिल, गोपी नेताम, युवराज नेताम, चन्द्रकिशोर नागेश, तिलक राम दिवान, रब्बे सिंह, नारायण नेताम, श्रवण दिवान, मंजूल सिंह दिवान, इंदल दिवान, केजूराम दिवान, प्रेमलाल मरकाम, भूपसिंह मरकाम, महेन्द्र फरस, धनीराम मरकाम, नेपाल सोरी, जागेश्वर कोमर्रा, प्रवीण रबि नेताम, देवीसिंह कमलेश, बुधराम, घांसीराम, गौकरण ध्रुव, भुनेश्वर, यमराज ओंटी, सोबोराम पांड़े, दयाराम यादव, देवीसिंह पांड़े, डोमार साहू, कलाबाई धुर्वा, कलेन्द्री जगत, उपासनी नागेश, गौरीबाई, लीला दिवान, दुलारी दिवान, कंवर राम, नरेन्द्र ध्रुव सहित हजारो की संख्या मे आदिवासी समाज व क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र नेताम एवं आभार प्रदर्शन जिला पंचायत सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने किया।
आज महिलाएं किसी से कम नही है, महिलाओं को पुरुष के बराबर का अधिकार मिले इसके लिए सरकार भी पूरी कोशिश कर रही है
लाइनमैन दिवस पर लाइनमेन, सहायक लाइनमैनो का हुआ सम्मान
ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आवेदन करने की भी सुविधा उपलब्ध
गरियाबंद : महतारी वंदन योजना महिलाओं के वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह मिलेंगे 1 हजार रुपए
जिले में योजना के तहत आवदेन की प्रक्रिया शुरू
महिलाएं उत्साह के साथ करा रही पंजीयन
गरियाबंद 05 फरवरी 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने उठाए गए कदम के फलस्वरूप राज्य में महतारी वंदन योजना संचालित किया जाएगा। प्रदेश की महिलाओं के लिए यह पहला अवसर होगा जब उनके बैंक खाते में प्रतिमाह 1 हजार रुपए सीधे प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के संवेदनशील पहल से बजट में भी इसके लिए प्रावधान कर लिया गया है। महतारी वंदन योजना महिलाओं की वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण और कारगर कदम साबित होंगी। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिससे महिलाएं स्वयं एवं परिवार के विकास में लगातार सकारात्मक भागीदारी निभाएंगी। शासन की ओर से प्रतिमाह 1 हजार रुपए मिलने से प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन में बढ़ोतरी होगी। साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में भी सतत् सुधार होगा। परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुदृढ़ होगी। जिससे समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी दूर होगी।
महतारी वंदन योजना के पैसे परिवार के विकास में भी होगा सहायक - महतारी वंदन योजना के फायदे और योजना के शुरू होने की जानकारी से जिले की महिलाओं में हर्ष व्याप्त है। आज से शुरू हुए पंजीयन के लिए महिलाएं उत्साह पूर्ण माहौल में आवेदन जमा करने के लिए आगे आ रही है। शासन द्वारा हितग्राहियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीकों से आवदेन करने की सुविधा प्रदान की गई है। हितग्राही स्वयं अपने मोबाइल से मोबाइल एप के माध्यम से भी आवेदन कर सकती है। आज आवेदन जमा करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत, परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्ड कार्यालयों में महिलाओं की भीड़ रही। छुरा निवासी
श्रीमती कीर्ति साहू एवं श्रीमती योगेश्वरी गोस्वामी ने महतारी वंदन योजना पर खुशी जताते हुए कहा कि इस योजना से मिलने वाले पैसे स्वयं के अलावा परिवार के विकास में भी सहायक होंगी। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि स्वयं के देखरेख, स्वास्थ्य एवं बच्चों की शिक्षा में भी मददगार होंगी। इसी प्रकार सधौली निवासी श्रीमती सुरेखा चंद्रवंशी एवं श्रीमती मंजू दुबे ने महतारी योजना का आवेदन करने के पी आर्थिक सुधार, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, वित्तीय स्वतंत्रता प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का आभार
सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में ’महतारी वंदन योजना’ लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। आज से राज्य के सभी जिलों में ऑनलाईन फॉर्म एवं ऑफलाईन पंजीयन शुरू हो गया है। महिलाओं में योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है और फॉर्म भर रहे हैं। जिला स्तर पर फॉर्म भरने के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है, ताकि महिलाओं फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाएं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि महिला के विवाहित होने के संबंध में यदि उनके पास दस्तावेज उपलब्ध न हो तो वह अपना स्वघोषणा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकती है। यदि महिला हितग्राही के पास मोबाइल नम्बर नहीं है तो इसके स्थान पर हितग्राही के द्वारा राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर सकती है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिला को विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, निवास प्रमाण, ग्राम पंचायत या वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र को शामिल किया गया है।
योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होंगे। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 01 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रुपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा।
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विद्यार्थियों ने मेंहदी लगाकर दिया मतदान जागरूकता का संदेश
गरियाबंद। शासकीय राम बिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल (सेजेस राजिम) राजिम के द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गरियाबंद दीपक अग्रवाल आईएएस के निर्देश पर एसडीएम एवं अनुविभागीय निर्वाचन अधिकारी फिंगेश्वर धनंजय नेताम के मार्गदर्शन में निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से प्राचार्य संजय एक्का के निर्देशन में व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ के मार्गदर्शन और नेतृत्व में कक्षा नवमीं दसवीं के छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली, स्लोगन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा। छात्रों ने उत्साह के साथ स्लोगन व पोस्टर बनाएं और रैली में नगर भ्रमण कर निर्वाचन में अपने मत का प्रयोग कर देश निर्माण में योगदान की अपील की। परीक्षाएँ समाप्त होने पर छात्र छात्राओं ने हाथों में मेंहदी लगाकर जनमानस में मतदान जागरूकता का संदेश दिया। व्याख्याता गायकवाड़ ने बताया कि बालक और बालिकाओं ने मेंहदी से आकर्षक मतदान चिन्ह , विभिन्न स्लोगन और प्रतीक बनाया और आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत् प्रतिशत मतदान करने का आव्हान किया। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता एम के चंदन, सागर शर्मा एनसीसी अधिकारी, प्रधान पाठक अंजय गिरी गोस्वामी, गोपाल देवांगन , मधु गुप्ता, राकेश साहू, अंजु मार्कण्डे उपस्थित रहे। जागरूकता कार्यक्रम की जिला शिक्षा अधिकारी ए. के. सारस्वत, जिला मिशन समन्वयक खेल सिंह नायक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र जोशी , विकासखण्ड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना व्यक्त की।