छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती शताब्दी मनाई गईं
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती शताब्दी के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर तथा अटल चौक, गरियाबंद में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
अटल जन्म शताब्दी वर्ष : बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में कार्यशाला आयोजित
राधेश्याम सोनवानी
अटल जन्म शताब्दी वर्ष : बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में कार्यशाला आयोजित
गरियाबंद में इस्कॉन द्वारा भव्य श्री श्री राधा गिरधारी मंदिर का निर्माण शीघ्र
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद में इस्कॉन द्वारा भव्य श्री श्री राधा गिरधारी मंदिर का निर्माण शीघ्र
विधायक रोहित साहू ने सहसपुर धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
राधेश्याम सोनवानी
विधायक रोहित साहू ने सहसपुर धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा का पलटवार
सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे गुरु घासीदास : रोहित साहू
राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर को
गरियाबंद : राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर को
पीएम जनमन योजना से जिले के वनांचल को मिलेगी नई सड़कें
गरियाबंद : पीएम जनमन योजना से जिले के वनांचल को मिलेगी नई सड़कें
स्कूल जतन योजना और आदिम जाति कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की जांच हेतु समिति गठित
स्कूल जतन योजना और आदिम जाति कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की जांच हेतु समिति गठित
संभागायुक्त श्री कावरे एवं कलेक्टर श्री उइके ने राजिम कुंभ कल्प आयोजन के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक
सभी तैयारियां निर्धारित अवधि में पूरा करने के दिए निर्देष
संभागायुक्त श्री कावरे ने अधिकारियों के साथ मेला स्थल का लिया जायजा
गरियाबंद 17 दिसम्बर 2025
राजिम कुंभ कल्प 2026 के आयोजन के संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक राजिम के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में रायपुर संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर श्री बीएस उइके सहित धमतरी एवं रायपुर सहित गरियाबंद जिले के वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल हुए। बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजिम कुंभ कल्प मेला भव्य तरीके से आयोजित करने के संबंध में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मेला स्थल में मेलार्थियों के लिए सभी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। वहां पर मुख्य मंच बनाए जाएंगे। साथ ही दुकान, विभागीय स्टॉल एवं मीना बाजार भी लगाए जाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए वृहद स्तर पर पार्किंग भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा हेलीपैड भी बनाया जाएगा। बैठक में संभाग आयुक्त श्री कावरे एवं कलेक्टर श्री उइके ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारी के संबंध में समीक्षा करते हुए सभी कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। संभाग आयुक्त श्री कावरे ने रायपुर, धमतरी सहित गरियाबंद जिले के अधिकारियों को मेला के संबंध में समन्वय कर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर श्री उइके ने जिले के अधिकारियों को मेला के संबंध में दिए गए दायित्वों को तत्परता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री शशिगानंदन के., जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र चन्द्राकर, अपर कलेक्टर श्री पवन प्रेमी, उप संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग श्री प्रतापचंद पारख, एसडीएम राजिम श्री विशाल महाराणा, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. बर्मन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री रामेश्वर सिंह, पीएचई के कार्यपालन अभियंता श्री विप्लव घृतलहरे, सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में संभाग आयुक्त श्री कावरे ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि गंगा आरती स्थल से मेला स्थल तक नदी किनारे कनेक्टिंग रोड़, सजावट, लाईटिंग, शौचालय, हाईमास्क लाईट, कन्ट्रोल रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल के लिए पाईप लाईन, बस स्टैंड से नवीन मेला स्थल तक श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने के लिए निर्धारित शुल्क पर बस की व्यवस्था, एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सुविधाएं, नया मेला स्थल में पर्याप्त संख्या में दाल भात केंद्र, दुकानों का व्यवस्था, फूड जोन, वन विभाग को बांस बल्ली की व्यवस्था, जलाऊ लकड़ी, साधुओं के लिए कुटिया निर्माण के लिए घास की व्यवस्था, पुलिस विभाग को सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम एवं फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्था, साफ सफाई, कचरा निष्पादन, डस्टबिन की व्यवस्था तथा मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का रंग रोगन एवं साफ सफाई के निर्देश दिए गए। बैठक पश्चात आयुक्त श्री महादेव कावरे एवं कलेक्टर श्री बीएस उइके ने अधिकारियों सहित नए मेला स्थल पहुंचकर विभिन्न आयोजनों के लिए निर्धारित स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मेला स्थल का अवलोकन करते हुए मंच व्यवस्था, वीआईपी पार्किंग, सामान्य पार्किंग, मीना बाजार, फूड जोन, कन्ट्रोल रूम, आम नागरिकों के लिए आवागमन एवं हेलीपैड स्थल, राजीव लोचन मंदिर, संत संमागम एवं गंगा आरती स्थल से नए मेला स्थल में आने के लिए नदी किनारे बन रहे निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ता उत्साहित
राधेश्याम सोनवानी
नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ता उत्साहित
18 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास जयंती पर मद्य निषेध दिवस आयोजन
जिलेभर में नशामुक्ति रैली, शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित
विभिन्न विभागों के समन्वय से व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
गरियाबंद 15 दिसम्बर 2025
कलेक्टर श्री बीएस उइके ने सर्व जिला कार्यालय प्रमुख, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर कहा है कि जिले में 18 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर मद्य निषेध दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय स्तर पर आयोजित किया जाना है। जिला प्रशासन द्वारा समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास, जनसंपर्क, पंचायत, आबकारी, नगरीय प्रशासन तथा विकास विभाग सहित अन्य विभागों के समन्वय से विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
मद्य निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर भारत माता वाहिनी के सहयोग से वृहद नशामुक्ति रैली निकाली जाएगी तथा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संकल्प एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही रेडियो एवं दूरदर्शन के माध्यम से नशा मुक्ति संबंधी कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा और संबंधित विभागों के सहयोग से नशापान के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत नशा पीड़ितों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उन्हें नशापान के दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी, नशामुक्ति संबंधी साहित्य का वितरण किया जाएगा तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेरक स्लोगन, संदेश एवं चित्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। नशा एवं एड्स से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, वहीं विद्यार्थियों में नशापान के प्रति चेतना जाग्रत करने के लिए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आदिम जाति कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की जांच हेतु समिति गठित
वर्ष 2022-23 से 2024-25 की निविदा एवं भौतिक तथा वित्तीय स्थिति की होगी समीक्षा
गरियाबंद 15 दिसम्बर 2025
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री बीएस उइके ने आदिम जाति कल्याण विभाग जिला गरियाबंद में वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में विभिन्न निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया एवं भौतिक तथा वित्तीय स्थिति की जांच करने के लिए समिति गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर होंगे तथा सदस्य के रूप में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग मैनपुर के अनुविभागीय अधिकारी जिला पंचायत के लेखाधिकारी होंगे। उक्त जांच समिति निर्माण कार्यों की स्वीकृत विभिन्न कार्य के निविदा प्रक्रिया तथा वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
पीएम आवास के नाम रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी : शिकायत के बाद भी कार्यवाही शून्य, मिली भगत से फलता फूलता कारोबार
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद- छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध उत्खनन परिवहन में लगाम लगाना संभवतः शासन और प्रशासन दोनो के लिये असंभव कार्य सिद्ध हो रहा है। आलम ये है कि इसी वर्ष जुलाई माह में विधानसभा के मानसून सत्र में रेत चोरी का मामला प्रमुखता से उठाया गया था, शून्य काल के दौरान विपक्ष ने इस मामले को लेकर स्थगन प्रस्ताव पेश किया था और आरोप लगाया था कि पूरे प्रदेश में रेत माफिया पुरजोर सक्रिय हैं। इसके बाद भी हाल के दिनों की स्थिति ये है कि गरियाबंद जिले के बड़े नदी - घाटों के अलावा अब रेत चोरों ने छोटी-छोटी नदी व नालों से भी रेत चोरी को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इससे इन प्राकृतिक नदी नालों का अस्तित्व खतरे में है साथ ही मृदातत्वों, प्राकृतिक जीव-जंतुओं के नष्ट होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।जिले के मैनपुर-गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक एन एच 130 में धवलपुर के पास झापन नदी पर पिछले कई दिनों से खुलेआम दिन दहाड़े रेत चोरी का खेल चल रहा है किंतु जिम्मेदारों को सूचना दिये जाने के बावजूद कार्यवाही शून्य है।
पीएम आवास के नाम का बहाना
मामले की जानकारी ग्राम पंचायत धवलपुर के निर्वाचित प्रतिनिधियों सहित सचिव को दी गई, जिस पर उन्होंने कार्यवाही और संलिप्तता दोनो से हाथ खड़े कर लिये ? किसी एक ने आवास के लिये रेत ले जाने की बात कही, किन्तु पुल पर खड़े एक बुजुर्ग ने खुद को ना सिर्फ दबंग घोषित किया बल्कि हमारे द्वारा उत्खनन की फोटो खींचने पर भी आपत्ति जताई और खुले तौर पर स्वीकार किया मैं रेत निकाल रहा हूँ, ये रेत ट्रेक्टर ट्रालियों में मैनपुर तक व आस पास के निजी निर्माण कार्यों में खपाई जा रही है।
मशीनरी का जुगाड़ और पुल का अस्तित्व खतरे में
इस छोटी प्राकृतिक नदी में धड़ल्ले से रेत निकालने के लिये मशीनरी का जुगाड़ किया गया है। यहां ट्रैक्टर के आगे लोडर लगा दिया गया है, जिससे काम आसान हो सके। रेत निकालने के लिये,ठीक पुल के नीचे खोद - खोदकर रेत एकत्रित की जाती है फिर लोडर से ट्रालियों में लोडिंग का खेल चलता है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार खुदाई से भविष्य में पुल का अस्तित्व खतरे में आ जायेगा। शुक्रवार इस मामले की जानकारी मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी ( रा ) तुलसीदास मरकाम को दी गई, उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन भी दिया, किन्तु रेत उत्खनन और परिवहन शाम तक जारी रहा। आपको बता दें कि ये जिले का मुख्यमार्ग है, इसी रास्ते जिले के कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी लगातार मैनपुर - देवभोग क्षेत्र के दौरे पर आना - जाना कर रहे हैं, ऐसे में ये ठीक सड़क किनारे चल रहा ये अवैध कारोबार उनकी नजरों में क्यों नहीं आ रहा समझ से परे हैं।
अवैध रेत उत्खनन से धमतरी जिले के दो पुल क्षतिग्रस्त
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के ही धमतरी जिले की नदियों पर लगातार रेत उत्खनन किये जाने से हाराडुला पुल धंस गया, जिससे आवागमन बंद करना पड़ा और कई गांव प्रभावित हुये। खारुन नदी में लगातार अवैध रेत निकासी के कारण मेघा पुल के नीचे का हिस्सा कमजोर हुआ और लेंटर टूट गया, जिससे भविष्य में बड़े हादसे की आशंका है।
अब गरियाबंद जिले के एन एच 130 में स्थिति झापन नदी पर बने पुल का अस्तित्व खतरे में है, इसके टूटने से आधे जिले की आबादी का आवागमन अवरुद्ध हो सकता है। किंतु जिम्मेदार मौन है। इस मामले की शिकायत उच्च स्तर पर किये जाने की तैय्यारी है।
बिंद्रानवागढ़ में विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
राधेश्याम सोनवानी
तीन मंडलों की संयुक्त बैठक में संगठन मजबूती व चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
बिंद्रानवागढ़।
बिंद्रानवागढ़ :- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवागढ़ में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के बिंद्रानवागढ़, मैनपुर एवं मलेवांचल मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष माननीय नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दें। उन्होंने कहा कि अब समय है पूरी मेहनत के साथ मैदान में उतरने का। हर बूथ को मजबूत करना, अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना और चुनाव जीतने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं से बड़ी अपेक्षाएँ हैं और कार्यकर्ता ही विजय की कुंजी हैं।
श्री निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और उनकी गारंटी को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है। साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुशासन की योजनाओं को बूथ के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियाँ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि पार्टी ने समय से पूर्व ही विधानसभा प्रभारी को क्षेत्र में भेजकर चुनावी तैयारी को गति दी है। उन्होंने कहा कि प्रभारी नेहरू निषाद को भाजपा का परचम लहराने के उद्देश्य से भेजा गया है और यह बैठक उनकी परिचयात्मक बैठक है। संगठन पूरी एकजुटता के साथ प्रभारी के मार्गदर्शन में कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री डमरूधर पुजारी ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पूँजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सदैव कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मिला है। अपने पूर्व कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय की सरकार ने बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा की तथा पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उसकी जनविरोधी नीतियों को उजागर किया।
बैठक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। बूथ सशक्तिकरण अभियान, जनसंपर्क अभियान, संगठन पर्व, सरकार की उपलब्धियों को लेकर विशेष अभियान तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार को तेज करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के अंत में संगठन की मजबूती, अनुशासन और समर्पण के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में विजय का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ आशीष शर्मा एव आभार जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा संतोष यादव शिवशंकर जायसवाल वरिष्ठ नेता योगेश शर्मा पारस ठाकुर संतोष सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघा धनजय नेताम त्रिलोक राठौड़ घनश्याम मरकम दिनेश सचदेव नारायण सिन्हा रामदास वैष्णव काजू राम चक्रधारी राजेंद्र राजपूत देवशरण यादव दिलीप साहू किशोर यदु गोविंद नायक फिरतू राम कंवर दशरू सिन्हा हेमलाल यादव कोमल सोनवानी लखनगिरी गोस्वामी मोहन सिंह कुशवाहा अरुण सोनवानी हेमंत साहू कैलाश निर्मलकर रोहित नायक सरोजिनी रात्रे लेश्वरी ठाकुर पीला सिंह परमेश्वर सेन पूजा चौहान टिकेश्वरी ठाकुर कवि मरकाम खेम सिंह भुनेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
गरियाबंद में 16 को जिला स्तरीय युवा महोत्सव
जिला स्तरीय युवा महोत्सव, पंजीयन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर
गरियाबंद । जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 16 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से सांस्कृतिक भवन परिसर, सिविल लाईन गरियाबंद में आयोजित किया जाएगा। युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के लिए इस वर्ष भी युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय युवा उत्सव भाग लेने के लिए 15 दिसम्बर तक पंजीयन करा सकते है।
प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव में जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को विभिन्न विधाओं में अपनी कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस युवा महोत्सव में लोक नृत्य एवं लोक गीत में सदस्यों की संख्या 10-10 होगी एवं 3 संकतकार अतिरिक्त होंगे। पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य में सदस्यों की संख्या 10-10 होगी एवं 2 संकतकार अतिरिक्त होंगे। कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, वाद-विवाद में एक-एक सदस्य एवं नवाचार में दो सदस्य, एकांकी नाटक में कलाकारों की संख्या-12, पारंपरिक वेश-भूषा, रॉक बैंड संख्या-10 यह सभी विधायें शामिल है। जिसमें 15 से 29 वर्ष (प्रतिभागियों का) एवं 18 से 40 वर्ष (संगतकारों का) आयु वर्ग तक के प्रतिभागी जिला स्तर युवा उत्सव में हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। पंजीयन के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद मो. 6261590400, 7974450069 में सम्पर्क कर सकते है।
नई चेतना 4.0 के तहत मदनपुर क्लस्टर में जेंडर समानता कार्यक्रम आयोजित
महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने विविध गतिविधियाँ संचालित
गरियाबंद । जिले के मदनपुर क्लस्टर में आज नई चेतना राष्ट्रीय अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण जेंडर (लैंगिक समानता) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत वसुंधरा संकुल संगठन मदनपुर में जेंडर अभियान अंतर्गत नई चेतना 4.0 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और समुदाय को जेंडर समानता के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम चैतन्य संस्था और बिहान योजना अंतर्गत क्लस्टर की महिलाओं की उपस्थिति में शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और परिचय के साथ हुई, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने शपथ ली। मुख्य गतिविधियाँ रंगोली कॉम्पिटिशन महिलाओं ने जेंडर समानता के विषयों पर आधारित रंगोलियाँ बनाईं, जिससे रचनात्मक रूप से संदेश दिया गया। दीदी के गोठ (चर्चा) समूह की महिलाओं के बीच जेंडर अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। जेंडर गीत और वीडियो जागरूकता बढ़ाने के लिए जेंडर आधारित गीत प्रस्तुत किए गए और संबंधित वीडियो दिखाए गए।
सांप-सीढ़ी की मज़ेदार गतिविधि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जीवन चक्र में लिंग आधारित भेदभाव से संबंधित साँप-सीढ़ी की गतिविधि थी, जिसे वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। सभी महिलाओं ने इस मजेदार गेम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीढ़ी चढ़ना सीढ़ी चढ़ने पर प्रतिभागियों को जेंडर समानता से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देनी थी, जो महिलाओं को शिक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाती हैं। साँप आना वहीं, साँप आने पर उन्हें समाज की रूढ़िवादी सोच और उससे होने वाले भेदभाव की जानकारी देनी पड़ी। यह गेम बहुत ही मनोरंजक और ज्ञानवर्धक रहा, जिसने जटिल विषय को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया। अंत में, सभी प्रतिभागियों के साथ समूह फोटो लेकर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह आयोजन नई चेतना राष्ट्रीय अभियान के तहत लैंगिक जागरूकता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत टीम बीपीएम क्षेत्रीय समन्वयक, क्लस्टर पदाधिकारी चित्रेखा, हंसकुमारी, पीआरपी ज्योति साहू, जीएमटी यस कुमारी, चैतन्य संस्था से विभा साहू, सीमा तिवारी संकुल संगठन केडर उपस्थित थे।