छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले में रिक्त पदों की भर्ती के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी
गरियाबंद 05 दिसम्बर 2025
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला गरियाबंद के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में 35 प्रकार के विभिन्न रिक्त (संविदा) पदों जैसे स्टॉफ नर्स, कम्युनिटी नर्स, फिजियोथेरेपिस्ट, डेंटल सर्जन, डेंटल असिस्टेंट, एमओ-आयुष, एमओ-आयुष (मेल), एएनएम, स्टॉफ नर्स, कूक कम केयर टेकर, फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर, अटेंडेंट एनआरसी, लैब असिस्टेंट, टेक असिस्टेंट-हियरिंग इंपेयर्ड चिल्ड्रन, लेबोरेटरी टेक्नीशियन, ब्लड बैंक काउंसलर, अटेंडेंट एनपीएचसीई, अकाउंट-एनएचएम, ब्लॉक मैनेजर अकाउंट, एमपीडब्ल्यू इत्यादि रिक्त (संविदा) पदों पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसका स्क्रूटनी उपरांत पात्र/अपात्र सूची जारी की गई है। दावा आपत्ति निर्धारित प्रारूप में संलग्न कर केवल पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत करना होगा। दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 9 दिसम्बर शाम 5:00 बजे तक नियत है। जिसका अवलोकन जिला गरियाबंद के वेबसाईट एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय के सूचना पटल में किया जा सकता है।
बहेराबुड़ा में श्रीराम–जानकी मंदिर परिसर में टीना शेड निर्माण का भूमि पूजन, ग्रामवासियों ने जताई प्रसन्नता
राधेश्याम सोनवानी
बहेराबुड़ा में श्रीराम–जानकी मंदिर परिसर में टीना शेड निर्माण का भूमि पूजन, ग्रामवासियों ने जताई प्रसन्नता
गरियाबंद के गांधी मैदान में देवांगन परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण
शिविर ज्वाल ग्रेट कैंप फायर कार्यक्रम संपन्न
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दी विद्यार्थियों को नई दिशा की प्रेरणा
गरियाबंद । प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज जिले के प्रवास पर रहे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने जिला स्तरीय स्काउड गाइड्स, रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर ज्वाल ग्रेट कैंप फायर कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कुल कौंदकेरा में शामिल हुए। शिक्षामंत्री श्री यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आज ज्वाल ग्रेट कैंप फायर कार्यक्रम के समापन अवसर पर आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यन्त खुशी हो रही है। कौंदकेरा जैसे शैक्षणिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध क्षेत्र में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा और नेतृत्व का जीवंत पाठशाला है। स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह प्रशिक्षण उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर, संवेदनशील और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। आज इस शिविर में शामिल बच्चों के उत्साह, अनुशासन और संगठन क्षमता को देखकर मैं बेहद प्रभावित हूँ। मुझे विश्वास है कि आप सभी भविष्य में समाज और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों को भी समान महत्व देती है। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे सिर्फ पुस्तकों तक सीमित न रहें, बल्कि उनमें नेतृत्व, टीमवर्क, चरित्र निर्माण और जिम्मेदारी जैसे गुण विकसित हों। स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण इन्हीं मूल्यों को व्यवहार में उतारने का उत्कृष्ट माध्यम है। शिविर में मिली सीख आपके जीवन को नई दिशा देगी। इस दौरान अतिथियों ने स्कुली विद्यार्थियों को साइकिल वितरित किया।
इस दौरान राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने कहा कि ज्वाल ग्रेट कैंप फायर कार्यक्रम में सम्मिलित होना मेरे लिए गर्व की बात है। स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर जैसी गतिविधियाँ हमारे युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क और सेवा भावना का विकास करती हैं। इस शिविर में बच्चों ने जो कौशल, आत्मविश्वास और संगठन क्षमता प्रदर्शित की है, वह अत्यंत प्रेरणादायी है। ऐसे प्रशिक्षण न केवल विद्यार्थियों को मजबूत व्यक्तित्व देते हैं, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं। मैं इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी शिक्षकों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को बधाई देता हूँ और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त जगजीत सिंह धीर, जिला सचिव रोमन लाल साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नंदनी साहू, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू, राधिका यादव, हरिश साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर अभ्यास जरूरी : कलेक्टर
सिविल सेवा, नीट, जेईई मेंस एवं जेईई एडवांस की तैयारी अभी से करें शुरू
गरियाबंद । जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत सभाकक्ष में अभिप्रेरणा अंतर्गत 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए “कॉफी विद कलेक्टर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गौरव गरियाबंद अभियान के अंतर्गत किया गया। जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं की तिमाही परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के कुल 60 मेधावी विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान कलेक्टर बी.एस. उइके ने विद्यार्थियों को कहा कि बोर्ड परीक्षा सफलता की पहली सीढ़ी है, वहीं प्रतियोगी परीक्षाएं भविष्य की दिशा तय करती हैं। दोनों में सफलता के लिए विद्यार्थियों को अभी से लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता एवं अनुशासन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान पाने के लिए पाठ्यक्रम की गहरी समझ, नियमित पुनरावृत्ति, समयबद्ध अध्ययन और उत्तर लेखन का अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने के लिए विषयवार शॉर्ट नोट्स तैयार करें, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करतें रहे, समय-सीमा में उत्तर लिखने की आदत डालें तथा उत्तर को बिंदुवार, साफ-सुथरी हैंडराइटिंग और सही प्रस्तुतीकरण के साथ लिखें। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और आत्ममूल्यांकन से ही मेरिट में स्थान संभव है। कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रेरित किया गया।
कलेक्टर ने कहा कि सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए अभी से समसामयिक घटनाओं की जानकारी, नियमित समाचार-पत्र अध्ययन, सामान्य अध्ययन एवं वैचारिक स्पष्टता विकसित करना आवश्यक है। वहीं, मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं जेईई मेंस एवं जेईई एडवांस की तैयारी के लिए एनसीईआरटी आधारित अध्ययन, अवधारणात्मक स्पष्टता, नियमित मॉक टेस्ट और प्रश्नों के विश्लेषणात्मक अभ्यास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में मेंटर्स द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, सिलेबस का समयबद्ध पूर्ण करना, विगत वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन तथा कमजोर विषयों पर विशेष कार्य करना आवश्यक है। विद्यार्थियों को गौरव गरियाबंद के ऑनलाइन क्लास के साथ-साथ अन्य विश्वसनीय ऑनलाइन एवं ऑफलाइन संसाधनों के माध्यम से निरंतर शिक्षक-मार्गदर्शन में अध्ययन करने की सलाह दी गई।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मोबाइल के संतुलित एवं सकारात्मक उपयोग का संदेश देते हुए कहा कि मोबाइल का उपयोग ज्ञान अर्जन का माध्यम बने, न कि ध्यान भटकाने का। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल उपयोग को केवल शैक्षणिक कार्यों तक सीमित रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ वन-टू-वन संवाद करते हुए कलेक्टर श्री उइके एवं जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर ने उनके प्रश्नों का समाधान किया तथा भविष्य निर्माण के लिए आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाचार पत्र-पत्रिकाएं नियमित रूप से पढ़ने को कहा। जिससे कि देश-विदेश एवं आसपास में हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी मिल सकें। कार्यक्रम में वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने हेतु उत्तर लेखन, आलेख, प्रस्तुतीकरण तथा समय प्रबंधन की तकनीकों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, डीएमसी शिवेश शूक्ला, गौरव गरियाबंद के नोडल अधिकारी श्याम चंद्राकर, सहायक नोडल मनोज केला, बीईओ गजेन्द्र धु्रव, बीआरसीसी छन्नू लाल सिन्हा, शुभम पटेल सहित संबंधित संस्थान के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में मेधावी विद्यार्थी उपस्थित थे।
नगर में शिवमहापुराण कथा से पहले भक्ति का उत्साह चरम पर पहुँचा,
राधेश्याम सोनवानी
मालगांव से तिरंगा चौक तक आस्था की रैली; जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच संत इंद्रदेव सरस्वती जी का भव्य स्वागत
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान — भाजपा की स्वदेशी पदयात्रा जिले में निकली
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और स्वदेशी अपनाने के संदेश को मजबूत करने भाजपा ने रविवार को स्वदेशी पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा राजिम विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में ग्राम पारागांव से भूतेश्वर महादेव तक निकली।
(SIR) अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न, सांसद विधायक ने कार्यकर्ताओ के साथ अभियान की समीक्षा की
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर रविवार को राजिम विधानसभा स्तरीय बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही राजिम विधायक रोहित साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, मंडल पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में SIR अभियान के सफल और निष्पक्ष क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बूथ स्तर पर मतदाता सूची में अनियमितताओं, नाम जुड़वाने और हटवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओ ने अपने सुझाव रखे।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पदयात्रा कल होगी
राधेश्याम सोनवानी
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पदयात्रा कल होगी
गरियाबंद - आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर बिन्द्रानवागढ़ मंडल में कल 30 नवंबर को स्वदेशी को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया है! ग्राम पारागांव से भूतेश्वर महादेव मंदिर तक पदयात्रा होगी, इस पदयात्रा में राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होगे। इसकी जानकारी जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने दी !
गांधी मैदान में शिव महापुराण: विधायक रोहित साहू ने की पूजा-अर्चना, बोले—‘शिव पुराण श्रवण का अवसर सौभाग्य की बात’
राधेश्याम सोनवानी
गांधी मैदान में शिव महापुराण: विधायक रोहित साहू ने की पूजा-अर्चना, बोले—‘शिव पुराण श्रवण का अवसर सौभाग्य की बात’
गरियाबंद जिले में 100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद जिले में 100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 दिनों में 714.4 क्विंटल, 22 लाख से अधिक का अवैध धान जप्त
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 दिनों में 714.4 क्विंटल, 22 लाख से अधिक का अवैध धान जप्त
भूमि श्रेणी के अनुसार टोकन जारी : टोकन तुंहर ऐप से घर बैठे ले सकते हैं सुविधा का लाभ
गरियाबंद । राज्य शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी प्रणाली को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। इस वर्ष टोकन जारी करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल तथा किसान हितैषी बनाया गया है। किसानों की सुविधा के लिए नवीन टोकन व्यवस्था लागू करते हुए निर्धारित पात्रता के आधार पर टोकन जारी किए जा रहे हैं। शासन द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार 2 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को अधिकतम 1 टोकन, 2 से 10 एकड़ तक के कृषकों को अधिकतम 2 टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को अधिकतम 3 टोकन की पात्रता निर्धारित की गई है।
किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने टोकन तुहर ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से कुल उपलब्ध टोकनों में से 80 प्रतिशत टोकन लघु एवं सीमांत किसानों के लिए तथा 20 प्रतिशत टोकन दीर्घ किसानों के लिए आरक्षित किए गए हैं। किसान अपनी सुविधानुसार ऐप में लॉगिन कर निर्धारित मानदंडों के अनुसार टोकन प्राप्त कर सकते हैं। किसानों द्वारा आवेदन करने की तिथि से अगले सात खरीदी दिवस तक का टोकन जारी किया जा सकता है। समितियों के माध्यम से टोकन वितरण रविवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः00 बजे तक किया जा रहा है। वहीं टोकन तुहर ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा प्रतिदिन प्रातः 8ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक उपलब्ध है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील किया है कि वे नवीन टोकन व्यवस्था का लाभ उठाते हुए अपने निर्धारित समय में ही धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे। शासन-प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिससे खरीदी प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और किसानों के हित में संचालित हो।
गरियाबंद जिले के प्रभारी प्रभारी सचिव ने लाईवलीहुड कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया
गरियाबंद । जिले के प्रभारी सचिव श्रीमती आर. संगीता ने लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित कोर्स जल वितरण संचालक (मल्टी स्कील) टैक्सी ड्राइवर, फ्रंट ऑफिस, फुड एवं बेवरेज अंतर्गत 30-30 प्रशिक्षणार्थी के 4 बैच में कुल 120 प्रशिक्षणार्थियों को आवासीय कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। श्रीमती संगीता ने चर्चा करते हुए उन्हें प्रशिक्षण उपरांत जल वितरण संचालक के प्रशिक्षणार्थियों को गांवों में पानी की समस्या दूर कर जल बचाने के लिए प्रेरित किया, टैक्सी ड्राइवर के प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने एवं बैठे सवारियों, परिवारजन व यात्रियों को निर्धारित स्थल पर सुरक्षित पहुंचाने एवं नशा न करने की समझाईश दी, फ्रंट ऑफिस के प्रशिक्षणार्थियों को पर्सनालिटी डेवलपलमेंट करने व सदैव मुस्काराते हुए मेहमानों का अच्छे से स्वागत करने कहा तथा फुड एवं बेवरेज के प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण उपरांत रायपुर एवं अन्य शहरों के होटलों, रेस्टारेंट में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित कौशल प्रशिक्षण की सराहना की। इस दौरान कलेक्टर बीएस उइके, वनमण्डलाधिकारी शशिगानंदन के., जिला पंचायत के सी.ई.ओ. प्रखर चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर, सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड श्रीमती सृष्टि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
नागपुर अपूर्व विज्ञान मेले में छत्तीसगढ़ से प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा दल शामिल, गरियाबंद के शिक्षक हुए सम्मानित*
राधेश्याम सोनवानी
केन्द्रीय मंत्री ने की शिक्षिका के प्रयासों की सराहना।
गरियाबंद पुलिस द्वारा 07 लाख 70 हजार का धोखाधड़ी करने वाले ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाफीज खान को किया गया गिरफ्तार।
राधेश्याम सोनवानी
वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय, गरियाबंद में 'जनजातीय गौरवशाली स्मृति: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती' का भव्य आयोजन!
राधेश्याम सोनवानी