छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 05 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जिला, जनपद पंचायत के रिक्त पद लेखा सह एम.आई.एस. सहायक का पद संख्या-01 (अन्य पिछड़ा वर्ग-मुक्त) की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों का छानबीन समिति द्वारा जांच उपरांत पात्र, अपात्र सूची जारी किया गया है। जिसका दावा-आपत्ति 20 फरवरी 2026 कार्यालयीन सायं 5 बजे तक आमंत्रित किया गया है। उक्त पात्र, अपात्र सूची जिला पंचायत-जांजगीर-चांपा के सूचना-पटल एवं जिला पंचायत के वेबसाइट www.janjgir-champa.gov.inएवं योजना के वेबसाइटwww.bihan.gov.inपर देखा जा सकता है।
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत दावा-आपत्ति आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 05 फरवरी 2026
संचालनालय महिला एवं बाल विकास, इन्द्रावती भवन नवा रायपुर, अटल नगर के निर्देशानुसार जिले में 10 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जाना है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उक्त आयोजन हेतु प्राप्त कुल 141 आवेदनों की प्रारंभिक पात्रता सूची तैयार की गई है। सूची के अनुसार यदि किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को किसी भी जोड़े की पात्रता, आयु या अन्य वैधानिक तथ्यों के संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वे 09 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे तक साक्ष्यों सहित लिखित आवेदन कार्यालयीन समय में कार्यालय कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जांजगीर-चांपा में स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रारंभिक सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइटhttps://janjgir-champa.gov.inतथा कार्यालय के सूचना पटल पर कर सकते है।
महतारी वंदन योजना: सुलेश्वरी को मिली आत्म निर्भरता की नई राह
24वीं किश्त की राशि आई खाते मे, महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास
जांजगीर-चांपा, 03 फरवरी 2026
जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय निवासी श्रीमती सुलेश्वरी यादव उन महिलाओं में से एक हैं, जिनके जीवन में महतारी वंदन योजना ने नई उम्मीद, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की रोशनी भरी है। पहले आर्थिक तंगी के कारण उनका परिवार रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करता था, लेकिन आज यही योजना उनके सपनों को साकार करने का मजबूत सहारा बन गई है। मीण परिवेश में पली-बढ़ी सुलेश्वरी का जीवन हमेशा संघर्षों से भरा रहा। सीमित आय और बढ़ती महंगाई के बीच तीन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, घर का खर्च और भविष्य की जिम्मेदारियां निभाना उनके लिए बड़ी चुनौती थी। वे अपने पति और तीन बच्चों के साथ जांजगीर में रहती हैं। घर के कामकाज के साथ-साथ सिलाई का कार्य कर वे परिवार की आय में सहयोग करती हैं, फिर भी सीमित संसाधनों के कारण परिवार की सभी जरूरतें पूरी कर पाना उनके लिए आसान नहीं था।
ऐसे में महतारी वंदन योजना उनके लिए संबल बनकर सामने आई। योजना के तहत हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाना शुरू कर दिया। श्रीमती सुलेश्वरी ने इस महतारी वंदन से मिलने वाली सहायता राशि को बचत करना शुरू किया और पैसे को सही दिशा में उपयोग किया। धीरे-धीरे यही छोटी-छोटी बचत उनके आत्मनिर्भर बनने की मजबूत नींव बनती गई। हाल ही में योजना की 24वीं किश्त के रूप में उन्हें 1000 रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई, किताब-कॉपी, स्कूल की फीस और घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। अब तक मिली सहायता से उन्होंने अपने सपनों को नया आकार देना शुरू कर दिया है।
श्रीमती सुलेश्वरी कहती हैं कि महतारी वंदन योजना से मुझे बहुत सहारा मिला है। पहले मैं छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परेशान रहती थी, लेकिन अब मुझे भरोसा है कि मैं अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हूं। सरकार की इस मदद से मेरा सपना धीरे-धीरे पूरा हो रहा है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता ने जरूरतमंद महिलाओं को सच्चे अर्थों में आर्थिक संबल प्रदान किया है। उनके अनुसार यह योजना केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने की पहल है।
चांपा : सरल प्रक्रिया, समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाओं से किसानों को मिल रहा है लाभ
जांजगीर-चांपा, 23 जनवरी 2026
कभी धान बेचने के लिए लंबी कतारें, असमय भुगतान और अनिश्चितता किसान की मजबूरी हुआ करती थी। लेकिन आज वही किसान आत्मविश्वास के साथ मुस्कुरा रहा है। यह बदलाव केवल व्यवस्था का नहीं, बल्कि किसान के जीवन में लौटे सम्मान और भरोसे का प्रतीक है। और यह संभव हो पाया है मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हो रही धान खरीदी और उनकी किसान हितैषी नीतियों के वजह से। जिले के ग्राम पेंड्री निवासी किसान श्री कुलन्दन सूर्यवंशी की कहानी छत्तीसगढ़ में लागू की गई पारदर्शी और किसान-हितैषी धान खरीदी व्यवस्था की सशक्त मिसाल बनकर सामने आई है। उन्होंने उपार्जन केंद्र पेंड्री में 17.20 क्विंटल धान का विक्रय किया और महसूस किया कि अब किसान सिर्फ उत्पादक नहीं, बल्कि सम्मान का भागीदार है।
किसान श्री सूर्यवंशी बताते हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक समर्थन मूल्य मिलना, उनके लिए सिर्फ एक आर्थिक लाभ नहीं बल्कि वर्षों की मेहनत का सच्चा मूल्य है। साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की सुविधा ने उनकी आमदनी के साथ संबल प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि अब धान बेचने की प्रक्रिया डर और भ्रम की नहीं, बल्कि विश्वास और सुविधा की है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, डिजिटल तौल कांटा, माइक्रो एटीएम से भुगतान, समय पर टोकन कटाई और त्वरित भुगतान इन सभी व्यवस्थाओं ने किसान के समय, श्रम और सम्मान की रक्षा की है। धान लाने से लेकर भुगतान तक हर चरण सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद हो गया है। उपार्जन केंद्र पर पर्याप्त बारदाना, स्वच्छ पेयजल, बैठने की व्यवस्था और छायादार स्थान जैसी सुविधाओं ने किसानों को यह अहसास कराया कि शासन उनके साथ खड़ा है। श्री सूर्यवंशी कहते हैं कि पहले जिन कठिनाइयों से गुजरना पड़ता था, वे अब बीते दिनों की बात हो गई हैं।
समय पर भुगतान मिलने से अब वे अगली फसल की तैयारी, बच्चों की शिक्षा और परिवार की जरूरतों की योजना आत्मविश्वास के साथ बना पा रहे हैं। यह व्यवस्था केवल धान खरीदने तक सीमित नहीं, बल्कि किसान को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। श्री कुलन्दन सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते कहते है कि आज छत्तीसगढ़ का किसान खुद को असहाय नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर महसूस कर रहा है। शासन की किसान-हितैषी नीतियों ने हमारे जीवन में उम्मीद, उत्साह और खुशहाली भर दी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से रोहित का बना पक्का घर, सम्मानपूर्ण जीवन की ओर बढ़ रहा परिवार
जांजगीर-चांपा, 21 जनवरी 2026
जिले के ग्राम पंचायत बनाहिल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने एक गरीब परिवार के जीवन में खुशियों की नई रोशनी भर दी है। ग्राम बनाहिल निवासी हितग्राही रोहित, पिता बिसाहू राम वर्षों से खपरे व टीन की छत से बने कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे थे। बरसात के दिनों में पानी टपकना, ठंड व गर्मी की मार तथा असुरक्षित आवास उनकी रोजमर्रा की समस्या बन चुकी थी। आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए केवल एक सपना था।
शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने इस सपने को साकार किया। वित्तीय वर्ष 2024 25 में हितग्राही रोहित का आवास स्वीकृत किया गया तथा 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में प्रदान की गई। इसके पश्चात निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण कर लिया गया, जिसकी पूर्णता वर्ष 2025 26 में हुई। आज रोहित अपने पक्के, सुरक्षित और सम्मानजनक मकान में परिवार सहित सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। साथ ही वे उज्जवला योजना के अंतर्गत एल.पी.जी. कनेक्शन तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जलवाहित शौचालय जैसी सुविधाओं से भी लाभान्वित हैं।
हितग्राही रोहित कहते है कि प्रधानमंत्री आवास योजना मेरे लिए वरदान साबित हुई है। आज मेरे सिर पर पक्की छत है। यह सपना मैंने कभी सोचा भी नहीं था। इसके लिए मैं शासन-प्रशासन का धन्यवाद करता हूँ।” प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वास्तव में गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास के साथ सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रही है।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मड़वा धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
जांजगीर-चांपा - कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज मड़वा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी समितियों में आगामी 7 खरीदी दिवस के जारी टोकन का विवरण संबंधित पटवारी, आरएईओ प्राप्त करेंगे। राजस्व और कृषि विभाग की टीम जारी टोकन में दूसरे और तीसरे टोकन का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही धान खरीदी केंद्र में धान पहुंचते ही उसकी रजिस्टर में विधिवत एंट्री दर्ज की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।
कलेक्टर महोबे ने खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से संवाद कर टोकन व्यवस्था, धान तौल, भुगतान प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से धान की खरीदी पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवंटित उपार्जन केंद्रों में साप्ताहिक आबंटित पी.वी. (भौतिक सत्यापन) अनिवार्य रूप से पूर्ण करें तथा उसकी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें। साथ ही धान के अलग अलग किस्म के आधार पर स्टैकिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी कौशल साहू, सीसीबी नोडल अधिकारी अमित साहू, विनय पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ऑनलाइन 24×7 टोकन सुविधा से धान खरीदी हुई सरल : 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा किसानों का भरोसा
किसान-हितैषी सुशासन का प्रभाव—किसान भीम गोंड़ ने साझा किया अनुभव
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली ज़िंदगी
जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बनाहिल के निवासी हरप्रसाद के लिए पक्का घर कभी केवल एक सपना था। सीमित आय और आर्थिक तंगी के कारण वे वर्षों से खपरे और टीन की छत वाले कच्चे मकान में रहने को विवश थे। बरसात का मौसम उनके लिए सबसे कठिन होता। संसाधनों के अभाव में न तो नया घर बनाना संभव था और न ही पुराने छप्पर की समुचित मरम्मत।
आर्थिक सशक्तिकरण से बदलती महिलाओं की तस्वीर
श्री तीज राम केवट का सहारा बनी मनरेगा डबरी
किसानों को 24×7 टोकन सुविधा से राहत, साजापाली के किसान ने बेचा 28.80 क्विंटल धान
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम का होगा आयोजन
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम का होगा आयोजन
प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर ने किया जिला जेल का निरीक्षण
जांजगीर-चांपा 10 दिसम्बर 2025
माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गये निर्देशानुसार बोर्ड आफ विजिटर्स के द्वारा जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा श्री शक्ति सिंह राजपूत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर श्री मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, अधीक्षक श्री डी.डी. टोडर उप जेल, अधिवक्ता लीगल एट डिफेंस काउंसिल श्री विष्णु प्रसाद अग्रवाल, पैरा लीगल वालेंटियर श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत सुविधा, टॉयलेट की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, बंदियों की कपड़ा की दशा, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के प्रकरण में आने वाली समस्याओं के संबंध में जायजा लिया गया।
कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र सिवनी (च) का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज सिवनी (च) स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर पूरी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की नमी की जांच की तथा खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को अलग-अलग किस्मों के धान की स्टैकिंग अलग-अलग रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को टोकन संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अवैध धान की खरीदी किसी भी स्थिति में न की जाए और केवल पंजीकृत किसानों से ही धान लिया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएँ पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और छाया एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम चांपा श्री पवन कोसमा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ, प्रतिभागी युवाओं को किया गया सम्मानित
जांजगीर-चांपा, 10 दिसम्बर 2025
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का शुभारंभ आज ऑडिटोरियम जांजगीर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़ेवाल एव जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ श्री हितेश यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया।एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, श्री प्रेमलाल पांडेय, श्री अर्जुन सिंह क्षत्री, श्री रमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे। मंच संचालन व्याख्याता श्री दीपक कुमार यादव एवं श्री विकास सिंह ने किया।
दो दिवसीय युवा महोत्सव 10 से 11 दिसम्बर 2025 तक आयोजित हो रहा है, जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली युवाओं ने पारंपरिक कला, संस्कृति और सृजनात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान लोक नृत्य, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, लोक गीत, कहानी लेखन, वाद-विवाद, नवाचार, राउत नाचा, करमा नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, एकांकी नाटक, रॉक बैण्ड, चित्रकला, कविता लेखन जैसे विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। महोत्सव के समापन सत्र में सभी विधाओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई,जांजगीर और चांपा में दो हाईवा व एक ट्रैक्टर जब्त
जांजगीर-चांपा 10 दिसम्बर 2025
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने जांजगीर तहसील अंतर्गत अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो हाईवा वाहनों को पकड़कर थाना पुलिस को सुपुर्द किया है।वहीं चांपा तहसील में भी राजस्व अमले द्वारा कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया अवैध रेत परिवहन करते पाया गया जब्त किया गया।कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिले में अवैध रेत परिवहन पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। ऐसे मामलों में जिला टास्क फोर्स निरंतर द्वारा निगरानी रखी जा रही है और नियम विरुद्ध कार्य करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़ में नवीन गाइडलाइन दर तथा उपबंध लागू
जांजगीर-चांपा 10 दिसम्बर 2025
छत्तीसगढ़ राज्य में अचल (स्थावर) संपत्ति के बाजार मूल्य निर्धारण हेतु छत्तीसगढ़ बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों का बनाया जाना और उनका पुनरीक्षण नियम 2000 प्रचलित था, उक्त प्रक्रियाओं को सरलीकरण करते हुए राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000 लागू किया गया है।
जिला पंजीयक श्री चित्रसेन पटेल ने बताया कि कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक छ०ग० रायपुर के द्वारा छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000 के प्रावधानों के तहत् उप जिला/जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त, स्थावर संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित गाइडलाइन दर वर्ष 2025-26 को केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड छ०ग० रायपुर द्वारा अनुमोदित किया जाकर 20 नवम्बर 2025 से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में लागू की गई है। उन्होंने बताया कि विगत 7-8 वर्षों से गाइडलाइन दरों में वृद्धि नहीं किये जाने के कारण, संपत्तियों के वास्तविक मूल्य एवं गाइडलाइन दर असंतुलित हो गया था। जिसे संतुलित करने हेतु वार्डों के परिसीमन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित ग्राम, मुख्यमार्ग, अन्यमार्ग आदि को दृष्टि से मुख्य मार्ग, अन्य मार्ग तथा एक समान क्षेत्रों का समूहीकरण करते हुए दरों को रेशनलाईज किया गया है। जिससे कि किसानों को उनके भूमि का वास्तविक दर अनुसार मुआवजा मिल सके तथा आम जनता को वास्तविक मूल्य अनुसार हाउसिंग लोन की राशि मिल सके।
जनहितैषी सुधार कर किया गया नई गाइडलाइन दरों को लागू -
शहरी क्षेत्र हेतु - नगरीय निकाय क्षेत्रों के दरों में असमानता होने के कारण मुख्यमार्ग तथा अन्यमार्ग के आमने-सामने के दरों में समानता रखी गई है। पूर्व प्रचलित गाइडलाइन में नगरी निकायों के वार्डाे हेतु निर्धारित अनावश्यक कंडिकाओं को विलोपित कर, क्षेत्र अनुसार सुनियोजित ढंग से वाडाँ में कंडिकाओं का इस प्रकार समायोजित किया गया है, जिससे कि आम जनता भी अपने संपत्ति का बाजार मूल्य जान सके। स्वीकृत अभिविन्यास दर निर्धारण हेतु एचआईजी, एमआईजी एवं एलआईजी वर्गों में विभाजित कर, एक समान वर्ग के एक दर प्रस्तावित किया गया है।
उदाहरणार्थ -
नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के वार्ड क्रमांक 8 के कंडिका 1 में चांपा रोड़ (लिंक रोड़) में मुख्यमार्ग का दर 26,000 रू. तथा वार्ड क्रमांक 17 के कंडिका 1 में चांपा रोड़, लिंक रोड़ से हसदेव मुख्य नहर तक, में मुख्यमार्ग का दर 22,800 रु. प्रति वर्ग मीटर दर निर्धारित था। जो कि पृथक-पृथक वार्ड में एक ही रोड़ के आमने-सामने स्थित था। जिसमें एक समान क्षेत्र के दरों में एकरूपता की दृष्टि से एक दर निर्धारित किया गया है। नगर पालिका परिषद चांपा अंतर्गत पूर्व प्रचलित गाइडलाइन में वार्ड क्रमांक 5 महादेव वार्ड में 02 कंडिकाएं थी, जिसमें मुख्यमार्ग के अंदर (20 मीटर पश्चात) का दर क्रमशः 12,480 रू. 7880रु. दर निर्धारित था। जिससे उक्त वार्ड में 20 मीटर पश्चात् स्थित संपत्ति का पंजीयन होने पर दर ओवरलैपिंग की स्थिति निर्मित होती थी तथा पक्षकार हमेशा 7880 रू. की दर को सही मानेगा, क्योंकि दोनों कंडिकाओं के रोड़ से अंदर होने से स्थिति सही हो जाती थी। वर्तमान नई गाइडलाइन में वार्ड क्रमांक 5 महादेव वार्ड के 02 कंडिकाओं में 20 मीटर पश्चात् स्थित संपत्ति के लिए एक समान दर रखी गई है। जिससे दर ओवरलैपिंग की समस्या दूर हुई है। ठीक इसी प्रकार की समस्या वार्ड क्रमांक 06, 10, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 एवं 27 में था, जिसे वास्तविक स्थिति अनुसार कंडिकाओं को समायोजित किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र हेतु - ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमार्ग तथा अन्य मार्ग में स्थित एक समान प्रकार भूमि के दरों में असमानता होने के कारण मुख्यमार्ग तथा अन्यमार्ग के आमने-सामने के दरों में समानता रखी गई है। ग्रामों का समूहीकरण कर समान महत्व वाले ग्रामों को वर्गीकृत किया जाकर, प्रत्येक समान वर्ग के ग्रामों के लिए एक समान दर निर्धारित करने का प्रयास किया गया है। तथा ग्रामों से होकर गुजरने वाली सड़कों के दोनों ओर स्थित ग्रामों के दर में समानता रखी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्गमीटर दर को समाप्त कर, प्रत्येक ग्राम में केवल स्वीकृत अभिविन्यास हेतु पृथक से प्रति वर्ग मीटर की दर निर्धारित की गई है। किसानों एवं आम जनता को उनके संपत्ति (भूमि) के वास्तविक मूल्य अनुसार लाभ प्राप्त हो, बाजार मूल्य दरों को संतुलित करने हेतु तथा नई गाइडलाइन दर में जनहितैषी युक्तियुक्त करण/संशोधन कर, लागू की गई है। जो कि किसानों तथा आम जनता के हितकर साबित होगी।