छत्तीसगढ़ / जशपुर
सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों किया जा रहा त्वरित निराकरण
जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी विभागों द्वारा सुशासन तिहार में लोगों से प्राप्त समस्याओं का समाधान और आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कण्डोरा में सुशासन तिहार में ग्राम पंचायत कण्डारो के प्रेमचंद और रामदेव ने व्यक्तिगत शौचालय की मांग किए थे। उनके मांगों का त्वरित निराकरण करते हुए कण्डोरा के उप सरपंच ने आवेदकों के घर जाकर उन्हें व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति पत्र प्रदान किए हैं।
विदित हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली शासन द्वारा 08 अप्रैल से 31 मई 2025 तक की अवधि में सुशासन तिहार 2025 संचालित किया गया। जिसके अन्तर्गत जनता की समस्याओं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों की गति तथा आम जनता जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित हुआ। इस दौरान पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल 2025 तक आवेदन पत्र प्राप्त किये गये हैं। आम जनता से प्राप्त आवेदन पत्रों का द्वितीय चरण में 01 माह के अन्दर निराकरण किया जा रहा है तथा तीसरे चरण 05 से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जहां प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही से लोगों को अवगत कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में निशक्त हेरालाल राम को प्रदान किया गया मोटराइज ट्राई सायकल और वैशाखी
खुशी जाहिर कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद
जशपुरनगर । मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय शासन की योजनाओं का आम जनता को लाभ दिलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही असहाय, पीड़ितों और जरूरतमंदों को हर संभव मदद करने प्रयासरत है, ताकि समाज के हर वर्ग को न्याय और विकास का लाभ मिल सके।
इसी कड़ी में आज कैंप कार्यालय में एक दुर्घटना की वजह से चलने फिरने में असमर्थ दुलदुला के डोडपानी के हेरालाल राम को मोटराइज ट्राई सायकल और वैशाखी प्रदान किया गया है। ट्राई साइकिल और बैसाखी मिलने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।
हेरालाल राम ने इस संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि दुर्घटना की वजह से वे चलने फिरने में असमर्थ हो गए इलाज कराने पर भी यह ठीक नहीं हुआ। उनकी मांग पर आज उन्हें कैंप कार्यालय में ट्राई साइकिल और वैशाखी प्रदान किया गया।
जल जागृति जशपुर बन रहा जल बचाओ जन अभियान : सालिक साय
जशपुरनगर । जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के 25वें दिवस का आयोजन जनपद पंचायत पत्थलगांव के ग्राम पंचायत कुडकेलख़जरी में आयोजित किया गया।
जल एक सीमित और बहुमूल्य संसाधन है जो पृथ्वी पर सभी जीवन को बनाए रखता है। बढ़ती वैश्विक आबादी और जलवायु परिवर्तन के चल रहे प्रभाव के साथ, पानी की कमी एक बढ़ती हुई चिंता बन गई है।
इस चुनौती के जवाब में, जल संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी तारतम्य में जिला प्रशासन जशपुर द्वारा जल जागृति जशपुर अभियान चलाया जा रहा है।
वाटर हीरो नीरज वानखड़े ने उपस्थित लोगों को विभिन्न मॉडल्स के माध्यम से जल संरक्षण के उपायों को समझाया। विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम जल बचाने लोगो को अपील किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जल हमारे जीवन के लिए अभिन्न अंग है। अगर हमें अपने भावी पीढ़ी के लिए जल बचाना है तो हमें अभी से जल बचाना होगा। ये केवल एक व्यक्ति से संभव नहीं है हम सभी को मिलकर सम्मिलित प्रयास से जल बचाना है।जल बचाने की शुरुआत हमे अपने घर से करना है।लोगों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आज के इस जल जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस अभियान का हिस्सा बनना सुखद अनुभव है। जिला प्रशासन का यह सराहनीय कदम है हम सभी को मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है और जल संरक्षण करना है। अपने भविष्य के लिए, अपने लिए हमें पानी बचाना जरूरी है। हमारी जिम्मेदारी है कि पानी का सही उपयोग करे, व्यर्थ पानी ना बहाए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील किया कि मां घर की पहली गुरू होती है अभी से बच्चों में ऐसा संस्कार दे जिससे बच्चों में पानी बचाने की प्रवृत्ति बचपन से ही आए।
जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए जल बचाने हेतु लोगों से अपील की और सभी को एक साथ मिलकर आगे आने कहा और जल पर्यावरण की रक्षा के लिए आग्रह किया।
कार्यक्रम में सालिक साय अध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर, सुरुचि पैंकरा जिला पंचायत सदस्य, धनियारो परहा अध्यक्ष जनपद पंचायत पत्थलगांव, फिलिस्फिना एक्का उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पत्थलगांव, क्षेत्र के सभी जनपद सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पत्थलगांव, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत जशपुर, अनुविभागीय अधिकारी ग्रायांसे जनपद पंचायत पत्थलगांव, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, आसपास के 21 ग्राम पंचायतों यथा ग्राम पंचायत बालाझार, चंदागढ़, बटुराबहार, खरकट्टा, शेखरपुर, पंडरीपानी व अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच, स्व सहायता समूह की दीदियां, आसपास के गांवों के ग्रामीणजन व जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बागबहार और पत्थलगांव में मंदिर, तालाब की साफ-सफाई
जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार स्वच्छता श्रमदान के तहत बागबहार और पत्थलगांव के मंदिर ,तालाब और जनपद पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया गया और लोगों को परिसर की नियमित साफ सफाई रखने की अपील की गई । इस अवसर पर कलम विश्वकर्मा जनपद सदस्य, रवि परहा सरपंच बागबहार, व्ही. के. राठौर सीईओ जनपद पंचायत, अमित देव एसडीओ आर ई एस ,उप अभियंता , तकनीकी सहायक, ब्लाक समन्वयक एसबीएस,अनिता कुशवाहा पीआरपी, अजित साय रोजगार सहायक, बिहान टीम, पंच गण, ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
जशप्योर स्टॉल पर पहुंचे खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान
महुआ और मिलेट्स से बने नवाचार उत्पादों की सराहना
जशपुरनगर । सुफलाम फूड प्रोसेसिंग एक्सपो, जो 25-26 अप्रैल को निफ्टेम (NIFTEM) सोनीपत कैंपस में आयोजित हुआ, में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने जिला प्रशासन जशपुर द्वारा समर्थित जशप्योर (JASHPURE) के स्टॉल का दौरा किया। निफ्टेम के निदेशक हरिंदर ओबेरॉय तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
इस दौरान जशप्योर टीम, जिसका नेतृत्व बिहान की स्व सहायता समूह से जुड़ी आनेश्वरी भगत और गणपति सिंह ने किया, महुआ और मिलेट्स जैसे कोदो, कुटकी, रागी से बने अपने नवाचार उत्पादों का प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री ने इस पहल को सराहा और कहा कि यह क्षेत्र न केवल आदिवासी समुदाय के लिए बल्कि समग्र खाद्य उद्योग के लिए एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।
खाद्य प्रसंस्करण सलाहकार समर्थ जैन ने बताया किः महुआ न केवल अत्यधिक पौष्टिक है, बल्कि प्राचीन समय से आदिवासी समुदायों द्वारा इसे खाद्य और औषधि के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के दृष्टिकोण के तहत हम महुआ को एक स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद के रूप में स्थापित कर रहे हैं, जिससे महुआ को केवल शराब बनाने वाली सामग्री के रूप में देखने का परिपेक्ष्य बदले। इस दिशा में जशपुर जिले के कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में निरंतर कार्य कर रहे हैं। जशप्योर टीम महुआ को मुख्यधारा के नई उम्र के सुपरफूड्स के रूप में पुनर्जीवित करने के लिए काम कर रही है।
इस अवसर पर जशप्योर टीम ने मंत्री जी को एक विशेष श्जशपुर बास्केटश् भेंट की, जो पारंपरिक ष्छिंद-कासा घास से हस्त निर्मित थी और इसमें जशपुर जिले की आदिवासी महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पाद शामिल थे।
जशप्योर के प्रमुख उत्पादों में शामिल हैं
Buckwheat Mahua Cookies
Mahua Chawayanpras
Mahua Nector
Ragi Mahua Makahan Dry Fruit Ladoo
Ragi Mahua Cookies
Mahua Energy Candy
Millets ke Pasta
Dheki Kuta Javaphool Rice
यह पहल जशप्योर टीम की मेहनत और निष्ठा का परिणाम है, जो आदिवासी नेतृत्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वस्थ और स्थिर खाद्य उत्पादों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जशपुर में बच्चों के लिए आगामी 1 मई से समर कैंप
जिले के सभी विकास खंड में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी
जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में ग्रीष्म कालीन समर कैंप का आयोजन शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले के सभी विकास खंडों में किया जा रहा है। आगामी 1 मई 2025 से जशपुर जशपुर समर कैंप की शुरुआत की जा रही है। जहां बच्चों को कला एवं संस्कृति, खेल प्रतिस्पर्धा, शिक्षा सीखना समझना और संवारना, एक्सपोजर विजिट अभ्यास से अनुभव, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन आदि अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी आवेदन करने हेतु अपने विकास खंड के विकास खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्कूल के प्राचार्य और प्रधान पाठक से सम्पर्क करके आवेदन प्राप्त किया जा सकता है।
समर कैंप में बच्चों को बैडमिंटन, स्विमिंग, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, क्रिकेट, हांकी ,वाटर स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग पर्वतारोहण, नृत्य, संगीत, चित्रकला, हस्तशिल्प, और नाटक में रूचि रखने वाले छात्रों की पहचान आदि शामिल हैं।
इसी प्रकार कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग, स्पोकन इंग्लिश, कम्युनिकेशन स्किल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, करियर काउंसलिंग, एस्ट्रोनॉमी एक्टिविटी बच्चों को एक्सपोजर विजिट कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय, संग्रहालय, पुस्तकालय, एस्ट्रोनॉमी लैब का भी भ्रमण कराया जाएगा।
इसी तरह अन्य गतिविधियां में कौशल उन्नयन, सेंटर्स का भ्रमण, स्वच्छता अभियान, सर्च एंड रेस्क्यू प्रशिक्षण को भी समर कैंप में शामिल किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा लोगों के सपने साकार
पक्का मकान मिलने से जीवन में आ रहा बदलाव
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों के पक्के मकान बनाने के सपने साकार हो रहे हैं। चेहरे में खुशी जीवन में सुकून देखने को मिल रहा है। साय के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। जशपुर जिले में आर्थिक रूप से कमजोर विशेषकर गरीब परिवारों को पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है और उनके परिवारिक जीवन में बदलाव आ रहा है। दूरस्थ अंचलों में निवासरत् बाहुल्य वाले इलाकों के लोगों तक योजना का लाभ दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में जशपुर विकासखण्ड क्षेत्र में निवासरत् ग्राम बाधरकोना निवास मणिभूषण मिंज को वर्ष 2024 - 2025 में आवास योजना लाभ जिला प्रशासन के प्रयासों से मिला है। खुद के पक्के मकान में अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना से पक्का मकान बन जाने से कई परेशानियों से छुटकारा मिल गया है। बारिश में छत से पानी टपकने या गीले दीवारों की चिंता भी दूर हुई। साथ ही सांप बिच्छुओं का भी डर नहीं रहा। अब वह अपने परिवार के साथ पक्के मकान में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
स्व सहायता समूह की महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर
जशपुरनगर । अजीविका सवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में अतिरिक्त मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप राठिया की अध्यक्षता में जिले में विभिन्न प्रकार के उत्पाद विशेषकर बांस लकड़ी और छींद कांसा की टोकरी कालीन एवं हैण्डलूम में जुड़े स्वयं सहायता समूह एवं व्यक्तिगत विशेषकर कारीगरों को संगठित कर उत्तम उत्पादन एवं बाजार व्यवस्था विषय पर चर्चा किया गया इस अवसर पर विजय शरण , युवा वैज्ञानिक समर्थ जैन और स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या उपस्थित थे ।
जिला प्रशासन द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को उनकी रूचि के अनुसार प्रशिक्षण देकर उनके लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
राज्यपाल डेका का हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत
जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका रक्षित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे। इस अवसर जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह शामिल रहे।
राज्यपाल डेका को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
जशपुरनगर । राज्यपाल रमेन डेका को जिला पंचायत में पुलिस बल के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गए । इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह मौजूद रहे।
राज्यपाल रमेन डेका ने पेड़ मां के नाम के अंतर्गत कल्पवृक्ष के पौधे का किया रोपण
जशपुरनगर । राज्यपाल रमेन डेका ने जिला पंचायत परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी स्वर्गीय माता चंपावती डेका की स्मृति में कल्पवृक्ष के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, वनमण्डलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
राज्यपाल रमेन डेका ने हितग्राहियों को किया सामग्रियों को वितरण
टी.बी. मरीजों के सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
जशपुरनगर । राज्यपाल रमेन डेका अपने एकदिवसीय प्रवास में जिला जशपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत में विभिन्न विभाग अंतर्गत लगभग 35 हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया। राज्यपाल ने हितग्राहियों से चर्चा की और टी.बी. मरीजों की सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
राज्यपाल ने जिन हितग्राहियों को सामग्रियों को वितरण किया उनमें मछली पालन विभाग से कोमड़ों के सुरंत राम, कमलेश राम, कस्तुरा से युवा समूह के अध्यक्ष इन्द्र कुमार सिंह को जाल, भुईया के युवा समूह के उपाध्यक्ष गजानंद राम को आईस बाक्स, जयमरगा के बेला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष कैलाशपति और डुमरटोली के मुस्कान स्व सहायता की अध्यक्ष पार्वती को जाल एवं आईस बॉक्स वितरण किया गया।
इसी प्रकार राज्यपाल ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत् पोड़ी के कमला सिंह और सारूडीह के घुनेश्वर को मोटराईज्ड ट्रायसाईकिल, जुरगुम के परिबा राम और लुईकोना के शनि लोहार को हस्त चलित ट्रायसाईकिल, समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर के पुष्कर पैंकरा और सिमरन पन्ना को श्रवण यंत्र, बोकी के अंकिता विश्वकर्मा को ब्रेल किट एवं श्वेत छड़ी तथा पण्डरापाठ के देवव्यास यादव एवं उनकी पत्नी आशावती यादव को विवाह प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक लाख रूपए का वितरण किया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छाग्रहियों को स्वच्छता किट, स्वास्थ्य विभाग के तहत जशपुर के रमालाल सोनी को आयुष्मान कार्ड, सुबन्ती टोप्पो को वय वंदना कार्ड प्रदान किया गया। इसी तरह टी.बी. मरीजों के सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए जशपुर के निरंजन प्रसाद गुप्ता और भरत रत्नम खुंटे को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने 6 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया
इसके साथ ही राज्यपाल ने उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत जबला के अशोक राम और रैनू राम, बरगांव के दिनेश्वर, कुंजराम सिंह तथा जुरतेला के रामधानी सिंह और जयवीर सिंह को भिंडी, लौकी, करेला सब्जी मिनिकिट वितरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, वनमंडलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर आज जिले के ग्राम पंचायतों में किया गया विशेष ग्राम सभा का आयोजन
83 पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का का हुआ शुभारंभ
जशपुरनगर। जिले में आज राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया है जिसमे भू-जल संरक्षण हेतु एवं वन नेशन वन इलेक्शन के संबंध में संकल्प लिया गया। इस दिवस पर जशपुर जिले 83 पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया।
विदित हो कि पंचायत राज संस्थाओं को 73वें संविधान संशोधन के पश्चात् संवैधानिक दर्जा प्राप्त होने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को पूरे देश में पंचायत राज दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण और सहभागी स्थानीय शासन के प्रति हमारी सामूहिक प्रबिद्धता को पुष्ट करने का एक अवसर है, साथ ही देश भर में पंचायत राज संस्थाओं की प्रगति और क्षमता का जश्न मनाता है।
जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने उक्त संबंध में सभी जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा की बैठक आयोजित कर पंचायत राज दिवस मनाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके अनुसार जिले के ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया और अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ कर केन्द्र से होनी वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।
राज्यपाल डेका ने मंथन खाद्य उत्पाद प्रसंस्करण प्रयोगशाला व पैकेजिंग केंद्र का किया अवलोकन
जशपुरनगर । राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को जशपुर जिला मुख्यालय में स्थित मंथन खाद्य उत्पाद प्रसंस्करण प्रयोगशाला एवं पैकेजिंग केंद्र का अवलोकन कर स्थानीय रूप से स्वसहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के प्रसंस्करण से लेकर पैकेजिंग तक की प्रक्रिया का जायजा लिया। यहां पर उन्होंने सिंगी स्वसहायता समूह एवं मां खुड़िया रानी फार्मर्स प्रोड्यूसर कम्पनी की महिलाओं द्वारा कुकीज़ निर्माण एवं पैकेजिंग प्रक्रिया को देखा और समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने जशपुर में उत्पादित चाय को देख कर अपने गृह राज्य असम में चाय प्रसंस्करण के कार्य की भी जानकारी समूह की महिलाओं के साथ साझा की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर चाय की प्रसंस्करण एवं उत्पादन की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी ली।
उन्होंने मुद्रा लोन के तहत ऋण प्राप्त कर सफल उद्यम करने वाली महिलाओं से चर्चा की। जिसमें मनोरा के ग्राम चड़िया निवासी सरिता बाई ने राज्यपाल को ईंट उत्पादन द्वारा आय अर्जन की जानकारी दी। वहीं गम्हरिया की लालमति प्रजापति ने भवन निर्माण में काम में आने वाले सेंटरिंग प्लेट के निर्माण द्वारा आय अर्जन तथा विपणन की जानकारी दी। डिजिटल क्रांति द्वारा अपने गांव में लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं मुद्रा लोन लेकर उपलब्ध कराने वाली बीसी सखी सोनी ठाकुर ने बताया कि मुद्रा ऋण से उन्हें जीवन की नई राह मिली है। मैंने बीसी सखी के कार्य के साथ अपना फैंसी स्टोर भी खोला है, जिससे मुझे अच्छी आय प्राप्त हो रही है। राज्यपाल ने छिंदकांसा से बास्केट सहित अन्य आकर्षक उत्पाद बनाने वाली स्वसहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा की और उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
महिलाएं मिलती गईं और शादी करता गया, 9 साल में 10 पत्नियां कर लीं… हत्याकांड से खुली छत्तीसगढ़ के ढुलू राम की पोल
जशपुरनगर। घर से कपड़ा और खाने का तेल चोरी कर भागने के संदेह में आरोपी पति ने पत्थर से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। महिला आरोपी की दसवीं पत्नी थी। इससे पहले एक पत्नी की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि दूसरी पत्नी आरोपी के शराब के नशे और मारपीट किये जाने से डर कर भाग चुकी है। मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सुलेशा गांव का है। थाना प्रभारी संत लाल आयाम ने बताया कि 20 अप्रैल को पुलिस को सुलेशा के कोटवार सर्वनाथ राम से सूचना मिली थी कि गांव के रोपाक्यारी नदी के किनारे के जंगल में एक महिला की सड़ी हुई लाश मिली है।सूचना पर बगीचा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला की पहचान बसंती बाई के रूप में हई। शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतिका के सिर में गहरे चोट के निशान पाएं जाने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्व बीएनएस की धार 103 (2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी पति के कई विवाह करने और पत्नी बसंती के साथ विवाद की बात पता चली। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति ढुलु राम (45) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
शक था पत्नी छोड़कर भाग रही है…
- कुछ देर मामले को घुमाते रहने के बाद आरोपी ढुलू राम ने पत्नी की हत्या का अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 17 अप्रैल को वह पत्नी बसंती बाई के साथ गांव में अपने भतीजे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था। यहां से घर लौटा तो पता चला कि शादी घर से उससे पहले आ कर पत्नी कपड़ा, चावल और खाने का तेल लेकर घर से निकली है। पत्नी के घर छोड़ कर भागने की आशंका पर आरोपी पत्नी का पीछा करते हुए रोपाक्यारी नदी के किनारे के जंगल में पहुंच गया। यहां घर छोड़ने को लेकर आरोपी और बसंती बाई के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने पास में पड़े पत्थर के टुकड़े से बसंती पर वार कर दिया। सिर में आए गंभीर चोट की वजह से बसंती की मौके पर ही मौत हो गई। शव को जंगल में पत्ते से ढंक कर आरोपित चुपचाप घर आ गया।
9 साल में 10 शादी
आरोपी ढुलू राम का कहना है कि उसने नौ साल के भीतर 10 शादियां की हैं। उसकी पहली पत्नी का निधन लगभग दो साल पूर्व हुआ है। बसंती उसकी 10 वीं पत्नी थी और उसने लगभग तीन साल पूर्व बसंती से विवाह किया था। एक पत्नी के रहते हुए इतने सारी महिलाओं से विवाह रचाने के संबंध में पूछे जाने पर आरोपी ढुलू राम का कहना है कि महिला से उसका संपर्क होता गया और वह एक के बाद एक विवाह करता गया। किसी महिला से तीन माह तो किसी के साथ छह माह रह कर उन्हें छोड़ दिया करता था।
ग्राफटेड टमाटर और मिर्च की खेती से तोपचंद भण्डारी को मिल रहा अच्छा मुनाफा
उद्यान विभाग से मिल रहा तकनीकी सहायता
जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उद्यान विभाग के द्वारा विभागीय योजनाओं से लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकास खण्ड के ग्राम बेहराखार निवासी तोपचंद भण्डारी को ग्राफटेड टमाटर और मिर्च की खेती से उघान विभाग की तकनीकी सहायता से टमाटर का अच्छा उत्पादन हो रहा है।
बेहराखार निवासी तोपचंद भण्डारी ने बताया कि पहले व परंपरागत विधि से सब्जी की खेती करते थे जिससे अच्छा फसल नहीं हो पाता था। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग से तकनीकी सहायता मिलने से अपने खेत में ग्राफटिंग टमाटर एवं मिर्च का रोपण मल्चिंग सीट के माध्यम से किया।
अपने खेत में टमाटर फसल 1.200 हें. एवं 0.300 हें. में ग्राफटेड मिर्च कुल 1.500 हें. में किया। जिससे उनको 225 क्विंटल टमाटर से 6 लाख 75 हजार रूपये का टमाटर विक्रय किया गया उन्होंने बताया कि उनको 5 लाख 60 हजार रूपए का आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ। किसान ने बताया कि वर्तमान में फिर से ग्राफटेड टमाटर की खेती किए हैं । आस पास के किसानो को भी उद्यानीकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आमदनी बढ़ाने का सुझाव देते रहते हैं।
पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित
बच्चों को पर्यावरण संरक्षण संवर्धन की दी जा रही जानकारी
जशपुरनगर । कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्र में स्वच्छता अभियान के साथ जल संरक्षण संवर्धन और वन संरक्षक संवर्धन की जानकारी बच्चों को दी जा रही है।
पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती माताओं और महिलाओं पोष्टिक आहार लेने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही बच्चों के खान पान पर विशेष ध्यान देने पालकों को बताया जा रहा है। भोजन में हरे पत्तेदार सब्जियां, अंडा,दूध ,केला के साथ चना को शामिल करने के लिए बताया जा रहा है।