छत्तीसगढ़ / कबीरधाम
65 वनरक्षकों की भर्ती : वंचित अभ्यर्थियों के लिए 8 दिसंबर को आरक्षित तिथि
वंचित अभ्यर्थियों को वन विभाग ने दी राहत
बालिकाओं को सशक्त बनाने की पहलः कबीरधाम में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
प्रशिक्षक, संस्था समूह से 11 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित
कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए विकासखण्ड में शिविरों का आयोजन के लिए तिथि निर्धारित
कवर्धा, 06 दिसंबर 2024। जिला कबीरधाम में दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सहसपुर लोहारा विकासखण्ड में जनपद पंचायत के सभाकक्ष स.लोहारा में 10 दिसंबर को सबेरे 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा। इसी प्रकार पंडरिया विकासखण्ड में जनपद पंचायत पंडरिया के सभाकक्ष में 11 दिसंबर को सबेरे 11 बजे से सायं 4 बजे तक, बोड़ला विकासखण्ड में जनपद पंचायत बोड़ला के सभाकक्ष में 12 दिसंबर को सबेरे 11 बजे से सायं 4 बजे तक और कवर्धा विकासखण्ड में 13 नवंबर को पी.जी. कॉलेज डोम कवर्धा में सबेरे 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया गया है। निर्धारित तिथियों को जिले के दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर से उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुसार परीक्षण कर कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण एवं कैलीपर्स हेतु चयन करेंगे। शिविर में उपस्थित होने वाले दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों को यूडीआईडी कार्ड (अनिवार्य), आय प्रमाण (उपकरण की निःशुल्क प्राप्त हेतु 22,500.00 या उससे कम मासिक आय) अथवा बीपीएल राशन कार्ड, अवासीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (अनिवार्य), मोबाईल नंबर आवश्यक है।
मुख्यमंत्री श्री साय आज वर्मा परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने वर्मा परिवार की बेटी को दिया सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
क्षेत्र विकास में नया आयाम जोड़ने के लिए कृत संकल्पित : विजय शर्मा
उपमुख्यमंत्री ने भोरमदेव व खेड़ापति हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की
कवर्धा। कवर्धा विधायक व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने विधायकी के एक वर्ष पूर्ण होने पर इसे ऐतिहासिक और सफल बताते हुए इस उपलब्धि को जनता को समर्पित करते हए जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। इसके पहले उपमुख्यमंत्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातत्व, धार्मिक और पर्यटन महत्व के स्थलों बाबा भोरमदेव मंदिर और कवर्धा के प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह आप सबकी सहभागिता और विश्वास का ही परिणाम है कि हमारा पहला वर्ष विकास और जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री शर्मा का भव्य स्वागत किया। लोगों ने पुष्प-माला और भगवा गमछा भेंट कर उनका अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने उनके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना की। शर्मा ने जनता से मिले इस सम्मान और दुलार पर आभार जताते हुए कहा कि आप सबका यह स्नेह और समर्थन मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहूंगा।
भविष्य की योजनाएं और सुशासन का वादा
उपमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व वाली सरकार को सुशासन की प्रतीक बताते हुए कहा कि "हमारा लक्ष्य कवर्धा को शिक्षा, कृषि, सिंचाई, उद्योग और खेल के क्षेत्र में रोल मॉडल बनाना है। यह यात्रा आपके साथ और समर्थन से ही सफल होगी।" यह सरकार हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता से अपील की, "हमारी सरकार का हर कदम विकास और जनसेवा की दिशा में है।
रेलवे परियोजनानए विकास के अवसर
उपमुख्यमंत्री शर्मा के प्रयासों से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20वीं बैठक में डोंगरगढ़ - कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई। यह परियोजना क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के निर्माण और आर्थिक विकास में सहायक साबित होगी।
उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रयासो से जिले की बहुप्रतीक्षित माँग कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 306.23 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाने और चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कवर्धा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना यह न केवल युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराएगा।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने चर्चा करते हुए बताया कि कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र चिल्फी से लेकर मैदानी ग्राम निरोधी तक, दलदली से लेकर रेंगाखार, खारा तक हर ग्राम पंचायतो में जन भवनाओं की मांगों को देखते विकास की परिकल्पना और मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जा रहा है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में रोल मॉडल बने इसके लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए जा रहे है। इस क्षेत्र के कवर्धा नगर पालिका का समुचित विकास, सौदर्यीकरण की दिशा में काम शुरू किए दिए है। इसी तरह बोड़ला, सहसपुर लोहरा, पिपरिया नगर पंचायतों के लिए विकास की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
जिले के युवाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए शर्मा ने कहा कि जिले में 24 नए मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। "इन स्टेडियमों से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। यह पहल खेल को गांव-गांव तक पहुंचाने का हमारा संकल्प है। जिले में लंबित सिचाई योजनाओ घटोला, जगमड़वा,खड़ौदा जलाशय के निर्माण को गति मिली है। वनांचल क्षेत्रो में बरसो के खराब सड़कों के उन्नयन, नवनीकरण संधारण के लिए करोड़ो रुपए की मंजूरी कर सुगम यातायात की दिशा में काम शुरू किए गए है।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा विधानसभा को शिक्षा, कृषि, उद्योग, सिंचाई और खेल गतिविधियों के क्षेत्र में रोल मॉडल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं से किसानों की आय में वृद्धि होगी, जबकि खेल सुविधाओं के विकास से युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के अवसर मिलेंगे।
खेतों में पराली जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर ग्रामीणों को करें जागरूक : कलेक्टर
खेतों में पराली जलाने से रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश
कवर्धा। गौवंश के लिए पर्याप्त चारा की व्यवस्था करते हुए पर्यावरण को होने वाले संभावित नुकसान से बचने के लिए जिले के किसानों को खेतों में पराली जलाने से रोकने हेतु जागरूक करने के निर्देश कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा द्वारा दिए गए। जिसके परिपालन में सीईओ जिला पंचायत अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा सभी सीईओ जनपद पंचायत को पत्र जारी कर इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।उल्लेखनीय है की खेतों में धान के फसल की कटाई के बाद बड़ी मात्रा में पैरा निकलता है जिसे बहुत से किसान उपयोग नही करते हुए अपने खेतों में जला देते हैं। जिसके कारण पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है एवं गौवंश के लिए साल भर चारे की समस्या बनी रहती है। इन्हीं स्थितियों को देखते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री त्रिपाठी ने जनपद पंचायत कवर्धा, बोडला, स.लोहारा एवं पंडरिया को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिवों का ध्यान इस ओर आकर्षित कर समुचित कार्रवाई करें।
ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार मुनादी कराते हुए खेतों से निकले पैरा को एकत्रित कर गौठान या अन्य सुरक्षित स्थानों में रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्रामीण परिवारों में गौवंश होता है जिसके लिए साल भर चारे की व्यवस्था करनी पड़ती है। जागरूकता के अभाव में किसान अपने खेतों से निकले हुए पैरा को चारे के रूप में नहीं रखकर जला देता है। ऐसा करने से जहा एक ओर साल भर पशुधन के लिए चारे की व्यवस्था में कमी आती है तो वहीं दूसरी ओर पराली जलाने से पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है। यदि सभी ग्रामीण एवं किसान भाई पैरा को सुरक्षित स्थान में अथवा गौठान में एकत्रित कर रखेंगे तो इस समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि सभी ग्रामीणों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया जाए।सरपंच एवं सचिव के माध्यम से मुनादी कराए जाने के निर्देश प्रसारित किए गए हैं एवं जिले के सभी ग्रामीण भाई और बहनों से अपील की जाती है कि वह पराली को न जलाते हुए उसे सुरक्षित स्थानों पर एकत्रित करें।
फर्जी आदेश पत्र के आधार पर बीईओ बने व्याख्याता दयाल सिंह गिरफ्तार
कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने 28 नवंबर को दयाल सिंह, व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल बेंदरची को फर्जी आदेश पत्र के माध्यम से विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का पद हासिल करने की कोशिश में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली कवर्धा में अपराध क्रमांक 720/2024, धारा 336(3), 338, 340(2) BNS और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले का विवरण
मामला 19 सितंबर 2024 का है, जब दयाल सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, रायपुर के नाम से एक कूटरचित आदेश पत्र तैयार किया। इस फर्जी पत्र में उसने खुद को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बोड़ला के पद पर नियुक्त दिखाया। इस फर्जी आदेश पत्र को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) योगदास साहू के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने इसे सत्य मानते हुए संबंधित आदेश जारी कर दिया।
बाद में आदेश पत्र की सत्यता जांचने पर यह स्पष्ट हुआ कि पत्र पूरी तरह फर्जी था। इसके बाद, डीईओ ने आदेश को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया और मामले की शिकायत थाना कोतवाली कवर्धा में दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने सरकारी सिस्टम को धोखा देने और निजी लाभ के लिए यह कूटरचित दस्तावेज तैयार किया था।
पुलिस की कार्रवाई
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी और कोतवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक शांता लकड़ा की टीम ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया। आज, दयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक का बयान
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने कहा कि यह मामला शासन और सार्वजनिक संस्थानों के साथ विश्वासघात का गंभीर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग इस तरह के धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामलों में कठोर कार्रवाई करेगा ताकि प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।
उन्होंने इस मामले को सुलझाने में शामिल पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस तत्परता और सतर्कता से काम करेगी।
मिनी स्टेडियम के निर्माण में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्य बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्वीकृत 24 मिनी स्टेडियमों की समीक्षा, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश
मिनी स्टेडियम निर्माण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इन स्टेडियमों में स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकेगा, जिससे बच्चों और युवाओं को अपने खेल कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा। इन मिनी स्टेडियमों में फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी जैसे खेलों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले मैदान और सुविधाएं विकसित की जाएंगी
कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज सनातन परंपरा, भारत के मान बिन्दू और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा समर्पित रहा है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज ने महर्षि कश्यप की मनाई धूमधाम से जयंती
कवर्धा 20 नवंबर 2024। कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज द्वारा कवर्धा में महर्षि कश्यप की जयंती भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह सहित अतिथियों ने महर्षि कश्यप के तैल्य चित्र में दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा सहित अतिथियों के पहुंचने पर गुप्ता समाज के पदाधिकारियों ने गजमाला पहनाकर, स्वागत गीत गाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान के लिए मांग की। जिस पर अतिथियों ने सभी मांगों पर सहमति जताई। इस दौरान समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सदस्यों, छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में श्री रामकुमार गुप्ता, श्री देवेंद्र गुप्ता, श्री रामेश्वर गुप्ता, श्री रामकुमार गुप्ता, श्री महेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता, श्री देवेंद्र गुप्ता, श्री गीताशरण गुप्ता सहित समाज के पदाधिकारी, महिला युवा शामिल हुए।
कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता: दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
कवर्धा । कबीरधाम जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई (IPS) के कुशल नेतृत्व और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये नक्सली जिले में कई गंभीर घटनाओं में शामिल रहे हैं।
पहली घटना: ग्रामीण की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
25 अगस्त 2018 को थाना झलमला क्षेत्र के ग्राम बोल्दा में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुख्य आरोपी प्रशांत उर्फ सतीश मीडियम उर्फ महेश उर्फ सोमा (35 वर्ष), निवासी मल्लेपल्ली, बासागुड़ा, बीजापुर (छ.ग.) फरार था।
कबीरधाम पुलिस ने सतत निगरानी और आसूचना तंत्र के माध्यम से आरोपी को बीजापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी को झलमला थाना के अपराध क्रमांक 03/2018 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
दूसरी घटना: विस्फोटक और नकद सामग्री बरामद
23 जून 2021 को थाना भोरमदेव क्षेत्र के बकोदा जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक और 10 लाख रुपये नगद छिपाकर रखे थे। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने इसे बरामद कर प्रकरण दर्ज किया। इस मामले में फरार महिला नक्सली शर्मिला उर्फ सोमे उयक्का (30 वर्ष), निवासी मल्लेपल्ली, को बीजापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। बाद में कबीरधाम पुलिस ने उसे भोरमदेव थाना के प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों का योगदान
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, और प्रभारी अधिकारी कृष्ण कुमार चंद्राकर के साथ थाना झलमला और भोरमदेव की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस अधीक्षक की अपील
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने और शांति स्थापित करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। नागरिकों से अपील करते हुए उन्होंने नक्सल गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।
नक्सल विरोधी अभियान जारी
कबीरधाम पुलिस नक्सलवाद के खिलाफ अपने अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। इस सफलता ने जिले में शांति और सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।
कबीरधाम में युवाओं के सपनों को पंख: 24 गांवों में बनेगा मिनी स्टेडियम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से 24 मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए 12 करोड़ 29 लाख 76 हजार रुपए की मंजूरी, टेंडर की प्रक्रिया पूरी, वर्क आडर जारी
जिले में खेल और फिटनेस का यह नया युग, ग्रामीण विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत है। मिनी स्टेडियमों की यह सौगात निश्चित ही कबीरधाम जिले को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में मदद करेगी।
कबीरधाम में धान खरीदी शुरू, 94 उपार्जन केंद्रों में बोहनी हुई
पहले दिन 1189 किसानों को जारी हुए टोकन
कवर्धा। कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का आगाज हो चुका है। जिले के 94 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी हुई। पहले दिन ही 1189 किसानों को टोकन जारी किए गए, जिनसे 56,520 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर गोपाल वर्मा आज धान खरीदी के पहले दिन सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम सलिहा-बचेड़ी में धान खरीदी केंद्र पहुच कर किसानों को माला और तिलक लगाकर स्वागत किया। कलेक्टर ने स्वयं धान तौल का धान खरीद का विधिवत शुभारंभ किया। कलेक्टर ने सलिहा धान उपार्जन केंद्र की पूरी जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था पुख़्ता रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर वर्मा ने धान उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय करने आएं किसानों से चर्चा की और उनके अनुभवों को भी जाना। जिले में धान खरीदी की शुरुआत से किसानों में उत्साह का माहौल है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के 108 धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं और संसाधन सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आज से की जा रही है। जिले के 90 समितियों के माध्यम से 108 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री साय के सुशासन में इस वर्ष कबीरधाम जिले में 07 हजार 280 नए किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इस प्रकार कबीरधाम जिले के 01 लाख 24 हजार 787 किसानों ने 01 लाख 24 हजार 411 हेक्टेयर रकबा में अपना धान का समर्थन मूल्य में विक्रय करने के लिए पंजीयन कराया है। मोदी की गारंटी में प्रदेश सरकार द्वारा 3100 प्रति क्विंटल की मान से एक एकड़ में 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। जिले के सभी 108 धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था सुनिश्चित करने और धान खरीदी सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर वर्मा ने धान खरीदी की तैयारियों के लिए 35 बिन्दुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए चेकपोस्ट बनाएं गए है। जहां आने जाने वाले सभी वाहनों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।
कबीरधाम जिले के 108 धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। केंद्रों पर छाया, पेयजल, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था की गई है, ताकि किसानों को धान बेचते समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने इस बात का भी ध्यान रखा है कि किसानों को लंबी कतारों में इंतजार न करना पड़े, जिसके लिए केंद्रों पर व्यवस्थापक और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा धान को सुरक्षित रखने और नमी की जांच के लिए इलेक्ट्रॉनिक मापदंडों का भी उपयोग किया जा रहा है।
जिले में धान खरीदी की शुरुआत से किसानों में उत्साह का माहौल
कबीरधाम जिले में इस वर्ष धान खरीदी के शुभारंभ से किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 3100 रूपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को न केवल उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल रहा है, बल्कि यह उनके आर्थिक संकट को भी दूर करने में मददगार साबित हो रहा है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को अपनी मेहनत का सही मूल्य मिलने के साथ-साथ उन्हें आने वाले समय के लिए आर्थिक सुरक्षा भी मिल रही है। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा घोषित यह मूल्य, किसानों के हित में उठाया गया एक अहम कदम है, जो किसानों को मजबूत बना रहा है। धान खरीदी से किसानों का आत्मविष्वास भी बढ़ा है, और वे आने वाले समय में अधिक उत्पादन की दिशा में प्रेरित हो रहे हैं।
जल उत्सव : आंकाक्षी विकासखंड बोडला में शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों को जल गुणवत्ता परीक्षण की विधियां सिखाई गईं
प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा जगत और समाज के लिए एक नई दिशा का प्रतीक है। इन शिक्षकों ने न केवल जल की गुणवत्ता की जांच के तकनीकी पहलुओं को समझा, बल्कि जल के प्रति जिम्मेदारी का एक नया दृष्टिकोण भी अपनाया। अब ये शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को जल गुणवत्ता परीक्षण और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराएंगे, जिससे जल की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर एक नई जागरूकता का प्रसार हो सकेगा।जल उत्सव अभियान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें न केवल शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया बल्कि समाज में जल संरक्षण और गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास भी किया गया।
पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर गाय की हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की, आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल
पुलिस विभाग ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों का मनोबल तोड़ने और कानून के प्रति सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए कोई भी प्रकार की धमकी और दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह के मामलों में कठोरतम कार्रवाई की जा रही है ताकि समाज में निष्पक्ष और भयमुक्त कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके।
हाईकोर्ट के निर्देश : शिवप्रसाद साहू के शव का दोबारा मोस्टमार्टम होगा
जबलपुर हाई कोर्ट ने दिए निर्देश
जबलपुर/कवर्धा। कबीरधाम जिले के लोहरीडीह कांड को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ा फैसला आया है। इस कांड में जान गंवाने वाले शिवप्रसाद साहू का शव कब्र से खोदकर निकाला जाएगा और दोबारा मोस्टमार्टम होगा। जबलपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ की डिवीजन बेंच ने कहा है कि, शिवप्रसाद साहू की लाश परिजनों की मौजूदगी में कब्र से खोदकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम से दोबारा पोस्ट मार्टम कराई जाए। उन्होंने पीएम रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है।
राज्य शासन की रिपोर्ट से कोर्ट नाराज
उल्लेखनीय है कि, कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव में इस हत्याकांड के बाद बड़ा बवाल मच गया था। इसी मामले में मृतक शिवप्रसाद साहू की बेटी की याचिका पर डिवीजन बेंच में राज्य शासन की ओर से पेश रिपोर्ट में शुरुआती जांच पड़ताल में गलती होना स्वीकार किया गया। अपने जवाब में राज्य शासन ने कहा कि, घटना के बाद जिस तरह परिस्थितियां बन रही थीं उसे देखते हुए शार्ट पीएम कराया गया था। उसी रिपोर्ट के आधार पर शिवप्रसाद साहू के शव को उसकी बेटी को सौंप दिया गया था।
परिजनों की मौजूदगी में निकाला जाएगा शव
राज्य शासन की इस रिपोर्ट पर डिवीजन बेंच ने नाराजगी जताते हुए कब्र खोदकर शव को निकालने और दोबारा पोस्ट मार्टम कराने का निर्देश दिया। इससे पहले इस मामले को सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया था। सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में याचिका दायर की गई थी।
*नक्सल प्रभावित क्षेत्र के खिलाड़ियों ने पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह(IPS) से की मुलाकात* *पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए दीं शुभकामनाएं*
इस प्रकार की पहल से न केवल खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलते हैं, बल्कि क्षेत्र में सकारात्मकता और विकास का वातावरण भी बनता है। ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित कर उन्हें अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करते हैं।
कलेक्टर ने पंडरिया के दूरस्थ ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों का किया निरीक्षण
अधिकारियों को क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश
कवर्धा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पंडरिया विकासखंड के दूरस्थ ग्राम कुई, कुकदूर, बीरकोना सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारीरियों को समय सीमा में निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि सभी परियोजनाएं समय पर पूरी हों। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर आर बी देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने ग्राम कुई में निर्माणाधीन व्यावसायिक परिसर का निरीक्षण
कलेक्टर वर्मा ने ग्राम कुई के बाजार क्षेत्र में बन रहे व्यावसायिक परिसर और दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता की समीक्षा की और संबंधित इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाएं। इसके साथ ही बाजार क्षेत्र में चबूतरा निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों के बैठने और व्यापारियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
ग्राम कुकदूर में मिनी स्टेडियम के विकास करने के दिए निर्देश
ग्राम कुकदूर में कलेक्टर वर्मा ने मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल मैदान की सतह को समतल करने और व्यवस्थित रूप से क्रिकेट के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्टेडियम के चारों ओर रनिंग ट्रैक बनाने के लिए भी कहा, जिससे स्थानीय युवाओं को खेल-कूद के लिए प्रेरणा मिले और वे अपने खेल कौशल को निखार सकें।
बीरकोना में सौर ऊर्जा परियोजना का किया अवलोकन
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत ग्राम बीरकोना में सोलर पावर प्लांट के माध्यम से संचालित पथ प्रकाश संसत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से इस परियोजना की कार्यप्रणाली, लाभ और रखरखाव के बारे में जानकारी प्राप्त की, ताकि सौर ऊर्जा का सही तरीके से उपयोग हो सके और स्थानीय निवासियों को स्वच्छ ऊर्जा के लाभ मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।