पण्डरिया: कुई-कुकदूर मण्डल में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान सम्पन्न, बूथ और पंचायत स्तर पर BLA गठन सम्बंधित बैठक सम्पन्न
पण्डरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में पण्डरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू के नेतृत्व में वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदूर मण्डल में संगठन सृजन अभियान का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष ललित ध्रुवे की अगुवाई में सम्पन्न हुआ, जिसमें संगठन सृजन प्रभारी सुजीत कुम्भकार एवं सह प्रभारी गणेश राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बूथ स्तर और पंचायत स्तर पर BLA (बूथ लेवल एजेंट) का गठन किया गया तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा, "कांग्रेस की असली ताकत उसका बूथ कार्यकर्ता है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हम गाँव-गाँव, बूथ-बूथ जाकर संगठन को सृजित कर रहे हैं। कुई-कुकदूर मण्डल के साथियों में जो उत्साह है, वह आगामी समय में कांग्रेस को और अधिक मजबूती देगा। हमारा लक्ष्य है कि हर पंचायत, हर बूथ पर कांग्रेस का सिपाही तैयार हो जो जनता की आवाज़ बने।"
मण्डल अध्यक्ष ललित ध्रुवे ने कहाँ कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता के सम्मान को ध्यान में रखकर संगठन सृजन का काम करेंगे
*संगठन सृजन प्रभारी सुजीत कुम्भकार ने पार्टी में एक रुपता से काम करने की बात कही
वही सह प्रभारी गणेश राज ने संगठन सृजन में जो पंचायत अध्यक्ष बनाया जा रहा हैँ उससे पार्टी औऱ बहुत मजबूत होगा
इस कार्यक्रम में में प्रमुख रूप से घनश्याम साहू ब्लाक अध्यक्ष, ललित ध्रुवे मण्डल अध्यक्ष, प्रभारी सुजीत कुम्भकार सह प्रभारी गणेश राज कांग्रेस केवारिष्ठ साधु कोठारी जी ब्लाक उपाध्यक्ष, परसु माटले, राजकुमार अनंत, राकेश चंद्राकर, सतीश कोठारी, कृष्णा पूसाम,चंद्रशेखर साहू, रमेश मरावी,झगर सिंह मरकाम,मुकेश अमेरा, कन्हैया रजक,झगर सिंह, फूल सिंग, कालीचरण, दयाराम, बिहारी लाल ध्रुवे एवम बड़ी संख्या में कांग्रेस के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।