छत्तीसगढ़ / मुंगेली
फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी: कलेक्टर ने शुरू की बर्खास्तगी प्रक्रिया
सबसे ज्यादा फर्जी भर्ती शिक्षा और कृषि विभाग में
मुंगेली। मुंगेली जिले में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे शासकीय नौकरी करने वाले 27 कर्मचारियों का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इनमें से सबसे अधिक भर्ती शिक्षा और कृषि विभाग में हुई है। अधिकांश ने श्रवण बाधित (बहरापन) का झूठा मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर नौकरी पाई। इस फर्जीवाड़े की पुष्टि सिम्स बिलासपुर और भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल रायपुर की मेडिकल जांच रिपोर्ट से हुई है।
जांच के बाद कलेक्टर मुंगेली ने विभागीय प्रमुखों को पत्र जारी कर बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। जिन 27 लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी सूची के साथ विभागवार विवरण भी जारी किया गया है।
शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा फर्जी नियुक्तियां
11 शिक्षक और व्याख्याता फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्त पाए गए हैं, जिनमें मनीषा कश्यप, टेक सिंह राठौर, रवीन्द्र गुप्ता, पवन सिंह राजपूत, विकास सोनी, अक्षय सिंह राजपूत, गोपाल सिंह राजपूत, योगेन्द्र सिंह राजपूत, मनीष राजपूत, नरहरी सिंह राठौर, राकेश सिंह राजपूत शामिल हैं।
कृषि विभाग में 12 अधिकारी फर्जी प्रमाण पर नियुक्त
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी समेत कई अन्य अधिकारी जैसे प्रभा भास्कर, अमित राज राठौर, धर्मराज पोर्ते, भीष्मराव भोसले, नितेश गुप्ता, टेकचंद रात्रे, सुरेन्द्र कश्यप, गुलाब सिंह राजपूत, बृजेश सिंह राजपूत और अन्य।
अन्य विभागों में भी फर्जीवाड़ा
श्रम विभाग: नरेंद्र सिंह राजपूत (सहायक ग्रेड-2)
जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग: सत्यप्रकाश राठौर
उद्यान विभाग: पूजा पहारे
पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग: सतीश नवरंग
विकास विस्तार अधिकारी: राजीव कुमार तिवारी
कलेक्टर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए मिली नियुक्तियां न केवल सेवा नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि अन्य योग्य दिव्यांग अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन भी है। उन्होंने विभाग प्रमुखों को शासन के निर्देशों के अनुसार त्वरित बर्खास्तगी की प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा है।
कुछ ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका
जानकारी के अनुसार, कुछ फर्जी प्रमाणपत्रधारकों ने अब हाईकोर्ट की शरण ली है, जबकि कई ने मेडिकल जांच में भाग भी नहीं लिया।
पूरे मामले ने राज्यभर में मचाई हलचल
यह मामला उजागर होने के बाद राज्यभर में हड़कंप मच गया है और अन्य जिलों में भी अब ऐसी ही नियुक्तियों की जांच की मांग उठने लगी है।
जिले में सक्रिय किसी बड़े गिरोह के संदेह को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है, जो ऐसे नकली दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरियों में घुसपैठ करा रहा है।
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरी: 27 कर्मचारी बर्खास्तगी की जद में
मुंगेली । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का बड़ा मामला सामने आया है। 27 शासकीय कर्मचारी फर्जी श्रवण बाधित (बहरापन) सर्टिफिकेट के आधार पर शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, श्रम और योजना विभाग में पदस्थ पाए गए हैं। इस खुलासे के बाद कलेक्टर ने संबंधित विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।
मेडिकल जांच में खुला फर्जीवाड़ा
कलेक्टर द्वारा संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक, सिम्स बिलासपुर और डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर को भेजी गई जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि ये प्रमाण पत्र फर्जी हैं। जांच में पता चला कि ये सभी कर्मचारी श्रवण बाधित (बहरापन) का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर वर्षों से शासन को धोखा दे रहे थे।
फर्जीवाड़े के तार गहरे, हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे आरोपीफर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद कुछ कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कलेक्टर ने अपने पत्र में इस बात का उल्लेख भी किया है कि कई कर्मचारी मेडिकल जांच में अनुपस्थित रहे, जिससे उनकी संलिप्तता पर और भी सवाल खड़े हो गए हैं।
शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा फर्जी नियुक्ति
इन 27 कर्मचारियों में से 11 कर्मचारी शिक्षा विभाग में पदस्थ हैं। इनमें 10 व्याख्याता (लेक्चरर) और 1 सहायक शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा 10 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, उद्यानिकी, योजना एवं श्रम विभाग के कर्मचारी भी फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे थे।
जातीय संयोग भी चौंकाने वाला
जांच में एक और हैरान कर देने वाली बात सामने आई है — 27 में से 9 कर्मचारी राजपूत वर्ग से हैं। एक ही जिले में, एक ही जाति के इतने लोगों का एक समान दिव्यांगता (श्रवण बाधित) दिखाना अपने आप में संदेहास्पद है और संगठित गिरोह की आशंका को मजबूत करता है।
विभाग प्रमुखों को भेजा गया पत्र
कलेक्टर ने जिन विभाग प्रमुखों को पत्र भेजा है उनमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत), जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक (कृषि), सहायक संचालक, उद्यानिकी, श्रम पदाधिकारी और जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी शामिल हैं।
भविष्य में कठोर कार्रवाई तय
सूत्रों के अनुसार, प्रशासन इस पूरे मामले को आपराधिक धोखाधड़ी की दृष्टि से भी जांच रहा है। यदि प्रमाणित हुआ कि फर्जीवाड़े में कोई दलाल या गिरोह शामिल है, तो एफआईआर और गिरफ्तारी की कार्रवाई भी हो सकती है।
यह मामला छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस पूरे प्रकरण में कितनी तेजी और कठोरता से कार्रवाई करती है।
नशे में चूर हेडमास्टर पहुंचा स्कूल, क्लासरूम में ताला लगाया और सो गया, तत्काल निलंबित
मुंगेली: जिले के शासकीय प्राथमिक शाला सिंघनपुरी में प्रधानपाठक नशा कर स्कूल में सो गया। मामले में बीईओ से शिकायत की गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने से उसे निलंबित कर दिया गया है। सिंघनपुरी स्कूल में प्रधानपाठक सतनाम दास पात्रे नशा करने के बाद नौ जुलाई बुधवार को खुद को कक्षा में बंद कर लिया। जब दूसरे दिन सुबह शेष शिक्षक स्कूल पहुंचे तो उन्हें स्कूल का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
नशा करके गहरी नींद में सोया हेडमास्टर
प्रधानपाठक नशे में दरवाजा बंद करके गहरी नींद मे सो गया। इसकी शिकायत मुंगेली की विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर प्रतिमा मंडलोई को दी गई। वे मौके पर पहुची और दरवाजा खुलवाईं। इसके बाद प्रधानपाठक की डॉक्टरी जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई। इस पर प्रधानपाठक तत्काल निलंबित कर दिया गया।
कलेक्टर-एसपी ने एटीआर के सुदूर वनांचल गांवों में पहुंचकर बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा
कलेक्टर-एसपी ने एटीआर के सुदूर वनांचल गांवों में पहुंचकर बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए 1.23 करोड़ रुपए मंजूर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए 1.23 करोड़ रुपए मंजूर
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
50 हजार आवास हितग्राहियों के परिसरों में लगाए गए 1 लाख से अधिक पौधे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया गया दर्ज
50 हजार आवास हितग्राहियों के परिसरों में लगाए गए 1 लाख से अधिक पौधे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया गया दर्ज
शिवसेना के द्वारा ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों की मानदेय की माँग, अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र- छात्राओं के आवासीय व्यवस्था हेतु छात्रावास सहित विभिन्न माँग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपे
शिवसेना के द्वारा ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों की मानदेय की माँग, अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र- छात्राओं के आवासीय व्यवस्था हेतु छात्रावास सहित विभिन्न माँग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपे
कुंदरापारा में अवैध बेजा कब्जा खाली कराने को लेकर पार्षद के नेतृत्व में वार्डवासियों ने दिया एसडीएम के नाम ज्ञापन
कुंदरापारा में अवैध बेजा कब्जा खाली कराने को लेकर पार्षद के नेतृत्व में वार्डवासियों ने दिया एसडीएम के नाम ज्ञापन
घरेलू रंजिश के चलते कलयुगी भाई ने अपने ही बड़े भाई का कर दिया हत्या एवं साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से स्वयं ही अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध किया थाने में रिपोर्ट
घरेलू रंजिश के चलते कलयुगी भाई ने अपने ही बड़े भाई का कर दिया हत्या एवं साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से स्वयं ही अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध किया थाने में रिपोर्ट
ब्राउन शुगर के मुख्य तस्कर करन बिंद को सासाराम बिहार से 01 पिस्टल एवं 11 जिंदा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार
ब्राउन शुगर के मुख्य तस्कर करन बिंद को सासाराम बिहार से 01 पिस्टल एवं 11 जिंदा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार
हत्या के आरोपियों को 48 घण्टे के भीतर मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार
आपसी एवं पुरानी रंजिश को लेकर अपने दोस्त की चाकू से हत्या कर मृतक के शव की नदी में पत्थर बांधकर फेंकने वाले 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
लगातार चाकू से वार कर 26 वर्षीय युवक की हत्या किए, हत्या के बाद शव को पत्थर से बांध नदी में फेंक दिए
लगातार चाकू से वार कर 26 वर्षीय युवक की हत्या किए, हत्या के बाद शव को पत्थर से बांध नदी में फेंक दिए
धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान से सुदूर वनांचल तक पहुंची योजनाओं की रोशनी
मुंगेली । शासन द्वारा शुरू किए गए ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ ने सुदूर वनांचल के बैगा समुदाय के जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाई है। शासन की योजनाएं अब पहले से कहीं अधिक सहजता से अंतिम छोर तक पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के दुर्गम ग्राम महामाई में आयोजित शिविर ने दुर्गाबाई बैगा जैसे कई परिवारों की जिंदगी को नई दिशा दी है। पहले जहां दुर्गाबाई को परिवार की चिकित्सा जरूरतों के लिए चिंता करना पड़ता था, वहीं अब उन्हें और उनके परिवार को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 05 लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त करने का अधिकार मिला है।
इस शिविर में दुर्गाबाई के साथ उनके पति और तीनों बच्चे कुलदीप, राजमती और राममति सभी का आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बन गया। दुर्गाबाई बैगा ने भावुक होकर बताया कि पहले हमारे पास आयुष्मान कार्ड नहीं होने से इलाज कराने की चिंता हमेशा बनी रहती थी। अब हमारे पूरे परिवार को चिन्हांकित अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिल सकेगा। यह हमारे लिए बहुत बड़ी राहत है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब पहली बार योजनाओं का लाभ इतनी सहजता से, बिना भागदौड़ के, गांव में ही मिल पाया है। इस अभियान के तहत जिले के बैगा बाहुल्य गांवों में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें राशन कार्ड, आधार कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य योजनाएं और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ा जा रहा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में प्रशासन जन सेवा आपके द्वार की भावना से कार्य कर रहा है, जिससे शासन की योजनाएं सही अर्थों में जन-जन तक पहुंच रही हैं।
ऑपरेशन बाज: गौ-तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 16 बैल जब्त
मुंगेली । पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन बाज' अभियान के तहत थाना लालपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। ग्राम हरनाचाका के पास बुचड़खाने ले जाए जा रहे 16 बैलों को क्रूरता पूर्वक हांकते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं दो आरोपी फरार हो गए।
क्या है मामला:
14 जून की रात करीब 11:30 बजे ग्राम हरनाचाका रोड पर ग्रामीणों से सूचना मिली कि चार व्यक्ति क्रूरतापूर्वक बैलों को पैदल हांकते हुए ले जा रहे हैं। थाना प्रभारी अमित गुप्ता के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी:
मनीष बांधले पिता धनुष बांधले (उम्र 20), निवासी ग्राम दाउकापा, थाना जरहागांव
लखनलाल बंजारे पिता माधो बंजारे (उम्र 40), निवासी मुसउ नवागांव, थाना फास्टरपुर
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे 16 नग बैलों को बूचड़खाने ले जा रहे थे। मौके से सभी बैल जब्त कर पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 और छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6 और 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस टीम की अहम भूमिका:
कार्रवाई में उप निरीक्षक अमित गुप्ता (थाना प्रभारी), सउनि दिलीप प्रभाकर, रघुवीर सिंह राजपूत, प्र.आर. डोमरू ध्रुव, भोप सिंह, आरक्षक जितेंद्र सिंह, रमाकांत डहरिया, देवेन्द्र नागरे सहित पूरी टीम ने मुस्तैदी से कार्य किया।
एसपी का सख्त संदेश:
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने स्पष्ट किया है कि गौ-तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
मुंगेली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी पर लगाम लगेगी और आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।
गर्म डस्ट में गिरने से दो मजदूर सुलझे
मुंगेली। रामबोड़ स्थित बासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में मेंटनेंस कार्य के दौरान दो मजदूर गर्म डस्ट में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल मजदूरों में एक फिटर पंकज निषाद और दूसरा ठेकेदार संजय सिंह शामिल है। दोनों मेंटनेंस के लिए शेड पर चढ़े हुए थे, तभी अचानक संतुलन बिगडऩे पर दोनों ऊपर से नीचे गर्म डस्ट में गिर पड़े। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।
साव ने गिरि बापू के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का किया श्रवण
मुंगेली । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली आदर्श कृषि उपज मंडी मैदान में अंतर्राष्ट्रीय शिव कथा वाचक श्री गिरि बापू जी के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। श्री साव कथा पश्चात शिव आरती में शामिल हुए एवं व्यासपीठ में विराजमान श्री गिरि बापू जी से आशीर्वाद लिया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, श्री गिरि बापू जी के श्रीमुख से शिव भक्ति की महिमा, शिव तत्व के रहस्यों और जीवन के सार को आत्मसात करने का अवसर प्राप्त हुआ। हर एक प्रसंग में शिव तत्व के दिव्य प्रकाश का अनुभव किया। श्री साव ने श्रद्धालुओं से कहा कि, शिव महापुराण कथा श्रवण करने का सौभाग्य हम सबको मिला है।
मुंगेली की इस पावन धरा में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशवानी जी के प्रयास से महाराज गिरि बापू जी का आगमन हुआ है। उनके पूज्य पिता जी स्व रामेश्वर प्रसाद केशरवानी जी के स्मृति में यह दिव्य कथा का आयोजन हो रहा है। इस शुभ कार्य के लिए केशरवानी परिवार को अवश्य पुण्य लाभ मिलेगा, शिव शंभू अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है।