छत्तीसगढ़ / मुंगेली

फंदे पर लटकी मिली थी नाबालिग: परिजनों ने लगाया था मारपीट और हत्या का आरोप

 लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी में नाबालिग युवती की लाश फांसी पर लटकती हुई मिली थी। मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी इस संबंध में परिजनों ने नाबालिग की हत्या करने का आरोप लगाया था।

यह पूरा मामला चिल्फी थाना अंतर्गत डिंडौरी चौकी के ग्राम पंचायत नवरंगपुर का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

इस पूरे मामले में मृतका के दादा ने बताया कि, सोनिया लुनिया और एक उनकी पुत्री ने उनकी मृतका पोती को धमकी दी थी। इस दौरान उन्होंने मृतिका युवती को अपने दामाद से दूर रहने की हिदायत भी दी थी।

साथ ही घटना वाले दिन फिर से उसके घर जाकर मृतका से मारपीट कर उसका फोन छीन लिया था। जिसके बाद वे सभी घर से बाहर निकल गए।

बहन ने बताई पूरी कहानी
मृतका की छोटी बहन उषा ने बताया कि, जब मैं घर आई तब घर में मेरी बड़ी बहन फांसी पर लटकी हुई मिली। उसी दौरान मैंने सोनिया लुनिया और उनकी बेटी को घर से बाहर निकलते देखा भी था।

आरोपी महिला को किया गया गिरफ्तार
फिलहाल डिंडौरी पुलिस चौकी प्रभारी लखीराम ध्रुव ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला सोनिया लुनिया और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही हैं और अभी जाँच जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image