छत्तीसगढ़ / रायपुर
सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे संबोधित, देखें LIVE
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुई, जिसके बाद राज्यगीत अरपा-पैरी के धार की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पीएम मोदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। PM मोदी ने ब्रह्मकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान कहा कि हमारे यहां कहा जाता है आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है। पीएम ने नए विधानसभा भवन का उद्घाटन भी किया।
उन्होंने यहां अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन किया। इसके पहले मोदी ने नवा रायपुर में सत्य साईं हॉस्पिटल में बच्चों से बातचीत की। इस दौरान मोदी ने एक बच्चे को गले लगाया। ये वही बच्चे हैं, जिनकी हार्ट सर्जरी सत्य साईं हॉस्पिटल में हुई है। PM प्रधानमंत्री करीब 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे।
PM ने पद्म विभूषण तीजन बाई और लेखक पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल भी जाना। इसके पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया।
PM मोदी और CM साय ब्रम्ह कुमारीज शांति शिखर उद्घाटन समारोह में हुए शामिल
रायपुर। PM मोदी और CM साय ब्रम्ह कुमारीज शांति शिखर उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। वे नवा रायपुर में सत्य साईं हॉस्पिटल में 2500 बच्चों से बातचीत की। इस दौरान मोदी ने एक बच्चे को गले लगाया। ये वही बच्चे हैं, जिनकी हार्ट सर्जरी सत्य साईं हॉस्पिटल में हुई है। PM प्रधानमंत्री करीब 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे।
PM मोदी सत्य साईं हॉस्पिटल से ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र के लिए निकल चुके हैं। वह ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नए विधानसभा भवन, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे रोड शो भी करेंगे। इसके पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। PM ने पद्म विभूषण तीजन बाई और लेखक पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल भी जाना।
ब्रह्माकुमारी दीदियों ने पीएम मोदी को खुमड़ी पहनाकर किया स्वागत
रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। उन्होंने नवा रायपुर में सत्य साईं हॉस्पिटल में 2500 बच्चों से बातचीत की। इस दौरान मोदी ने एक बच्चे को गले लगाया। ये वही बच्चे हैं, जिनकी हार्ट सर्जरी सत्य साईं हॉस्पिटल में हुई है। PM प्रधानमंत्री करीब 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे।
PM मोदी सत्य साईं हॉस्पिटल से ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र पहुंचे हैं। वह ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद नए विधानसभा भवन, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे रोड शो भी करेंगे। इसके पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। PM ने पद्म विभूषण तीजन बाई और लेखक पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल भी जाना।
ब्रम्हकुमारी सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। आज विशेष दिन है। छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड के भी 25 साल पूरे हुए हैं। आज देश के कई और भी राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देता हूं।राज्य के विकास में देश का विकास है। इसी मंत्र पर चलते हुए भारत को हम विकसित बनाने के अभियान में जुटे हैं। इस अहम यात्रा में ब्र्म्हकुमारी जैसी संस्थाओं की बहुत बड़ी भूमिका है।
छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी प्रादेशिक बुलेटिन के 25 साल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
रायपुर । मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी, उसी दिन आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की शुरुआत ने छत्तीसगढ़ की जनभाषा और संवाद परंपरा को नई दिशा देने वाला अध्याय जोड़ा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आकाशवाणी समाचार ने इन 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के हर पड़ाव को अपनी आवाज दी है। प्रारंभ में हिंदी में शुरू हुआ यह बुलेटिन आज चार भाषा और बोलियों — हिंदी, छत्तीसगढ़ी, हल्बी और गोंडी — में समाचार और समसामयिक कार्यक्रम प्रसारित कर रहा है। यह बहुभाषिक प्रसारण छत्तीसगढ़ की भाषाई विविधता और सांस्कृतिक अस्मिता को सम्मान देने का सशक्त उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि आकाशवाणी समाचार ने सदैव ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ के अपने ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए, शहरी, ग्रामीण और जनजातीय इलाकों में लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और लोककल्याण की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में आकाशवाणी समाचार का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आकाशवाणी समाचार आने वाले वर्षों में भी अपनी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और लोकाभिमुख दृष्टिकोण के साथ जनसेवा के इस दायित्व को और अधिक सशक्त रूप से निभाता रहेगा।
पीएम मोदी ने दी छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएँ दी हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रकृति और संस्कृति के प्रति समर्पित छत्तीसगढ़ आज प्रगति के नए मानदंड स्थापित कर रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि जो क्षेत्र कभी नक्सलवाद से प्रभावित थे, वे अब विकास की दौड़ में अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के मेहनती और प्रतिभाशाली लोग अपनी लगन और उद्यमशीलता से ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर लिखा- 'छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएँ। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।'
पीएम मोदी ने किया नवीन विधानसभा भवन का उद्घाटन
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण
रायपुर । राज्योत्सव के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने वहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पीएम मोदी ने बच्चों से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'दिल की बात' कार्यक्रम के तहत नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 'गिफ्ट ऑफ लाइफ' समारोह में जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक इलाज करा चुके 2500 बच्चों से बातचीत की।
ब्रह्माकुमारी के ‘शांति शिखर’ का पीएम ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्माकुमारी के ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन किया, जो आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान का एक आधुनिक केंद्र है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा आज का दिन बहुत विशेष है। आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड के भी 25 वर्ष पूरे हुए हैं। आज देश के और भी कई राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। मैं इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
CGPSC मुख्य परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित, साक्षात्कार 10 नवंबर से
रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर परिणाम अपलोड कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 643 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए प्रावधिक आधार पर चयनित किया गया है।
आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत 17 सेवाओं में कुल 246 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3737 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून 2025 तक आयोजित की गई।
मुख्य परीक्षा में वर्गवार और उपवर्गवार न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर 643 उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को ऑनलाइन अग्रमान्यता (preference form) भरनी होगी, जिसकी तिथि आयोग अलग से जारी करेगा।
साक्षात्कार 10 नवंबर से
आयोग के अनुसार, साक्षात्कार 10 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा। साक्षात्कार का आयोजन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कार्यालय, नवा रायपुर (नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, अटल नगर) में किया जाएगा।
इसके साथ ही, दस्तावेज सत्यापन की तिथि और समय भी तय कर दिए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार से एक दिन पहले अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। जो उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन नहीं कराएंगे, उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रथम पाली के लिए दस्तावेज सत्यापन सुबह 9:30 बजे होगा और अभ्यर्थियों को 9:00 बजे तक उपस्थित होना आवश्यक है।द्वितीय पाली के लिए सत्यापन दोपहर 1:30 बजे होगा और अभ्यर्थियों को 1:00 बजे तक उपस्थित रहना होगा।आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आगे की प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in का नियमित अवलोकन करते रहें।
पीएम मोदी जब रायपुर विमानतल पहुंचे उस दौरान की तस्वीरें
रायपुर । नवा रायपुर पहुंचे PM मोदी ने तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही सत्यसाई अस्पताल में बच्चों से मिले। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 10:45 से 11:30 बजे तक होने वाले इस आयोजन में वे आध्यात्मिकता, सकारात्मक सोच और समाज सेवा से जुड़े संदेश देंगे।
दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी राज्य की गर्व की पहचान बनने वाले नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। नवा रायपुर की आधुनिक पहचान को मजबूत करते हुए, वे यहां ट्राइबल म्यूजियम का भी उद्घाटन करेंगे, जो छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और परंपरा को नई पहचान देगा।
प्रधानमंत्री मोदी शाम को राज्योत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ पर जनता को संबोधित करेंगे। राज्योत्सव मंच से मोदी कई विकास परियोजनाओं का ऐलान भी कर सकते हैं। :पूरा नवा रायपुर आज मोदीमय है। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, वहीं जनता में अपने प्रधानमंत्री को देखने का उत्साह चरम पर है। अंत में शाम 4:25 बजे पीएम मोदी रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
MP बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर विमानतल पर PM मोदी का किया स्वागत
रायपुर । MP बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर विमानतल पर PM मोदी का स्वागत किया। X पोस्ट में MP बृजमोहन अग्रवाल ने लिखा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभु श्री राम के ननिहाल, माता कौशल्या की पवित्र भूमि पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। आज रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में शामिल होने रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी एयरपोर्ट से सत्य साईं अस्पताल पहुंचे, जहां वे 2,500 बच्चों से बातचीत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री करीब 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे। रायपुर पहुंचने पर उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई और लेखक पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल भी जाना।
इसके अलावा, पीएम मोदी नए विधानसभा भवन, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय और ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे रोड शो भी करेंगे।
हाथ में माइक थामे PM मोदी, सत्य साईं अस्पताल में बच्चों से बातचीत की
रायपुर । प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में शामिल होने रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी एयरपोर्ट से सत्य साईं अस्पताल पहुंचे, जहां वे 2,500 बच्चों से बातचीत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री करीब 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे।
रायपुर पहुंचने पर उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई और लेखक पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल भी जाना। इसके अलावा, पीएम मोदी नए विधानसभा भवन, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय और ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे रोड शो भी करेंगे।
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं
रायपुर, 01 नवंबर 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएँ दी हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रकृति और संस्कृति के प्रति समर्पित छत्तीसगढ़ आज प्रगति के नए मानदंड स्थापित कर रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि जो क्षेत्र कभी नक्सलवाद से प्रभावित थे, वे अब विकास की दौड़ में अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के मेहनती और प्रतिभाशाली लोग अपनी लगन और उद्यमशीलता से ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर लिखा- 'छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएँ। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।'
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिड़ला को स्मृति चिन्ह भेंट किया
रायपुर, 01 नवंबर 2025

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला के राजभवन आगमन पर उनका स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश के विकास का अमिट संकल्प
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
रायपुर, 1 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति के अनुरूप पूजा-अर्चना कर राज्य की धरोहर, संस्कृति, मातृशक्ति और स्वाभिमान की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी को नमन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी अस्मिता, आस्था और गर्व का प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह भूमि मातृशक्ति की आराधना वाली भूमि है और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से ही प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार आम जनता के जीवनस्तर में सुधार, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास, युवाओं को रोजगार, आदिवासी समाज की उन्नति और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रजत जयंती वर्ष प्रदेश के लिए नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक है। आज का दिन विशेष रूप से गौरव का क्षण है, क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आज छत्तीसगढ़ आगमन है और राज्य स्थापना दिवस पर अनेक ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से आने वाले समय में प्रदेश निश्चित ही देश के अग्रणी और समृद्ध राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी के मोबाइल PV APP सत्यापन की समयसीमा बढ़ी
रायपुर, 31 अक्टूबर 2025
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी के मोबाइल PV APP सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 के स्थान पर 30 नवम्बर 2025 तक जारी रहेगी।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने इस निर्णय को किसानों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को डिजिटल प्रणाली के माध्यम से और अधिक पारदर्शिता तथा सुविधा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
खाद्य विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, PV APP के माध्यम से फील्ड सत्यापन उपरांत प्रविष्टियों में संशोधन की प्रक्रिया अब निर्धारित नई तिथि तक की जा सकेगी।
मंत्री श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जिलों में गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
79 हजार से अधिक श्रमिकों के खातें में 25 करोड़ 61 लाख से अधिक रूपए अंतरित किए जाएंगे
राज्य के श्रमिकों को राज्य निर्माण की रजत जयंती के अवसर पर शासन की ओर से तोहफा
रायपुर, 31 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य सरकार ने श्रमिकों के हित में ऐहिासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को राज्य निर्माण के रजत जयंती के अवसर पर 25 करोड़ 61 लाख 4 हजार 745 रूपए सहायता राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी के जरिए अंतरित कर दी गई है। श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह द्वारा डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में एक नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरित की जाएगी। श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त श्री हिमशिखर गुप्ता ने बताया कि श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित 16 योजनाओं के अंतर्गत 79 हजार 175 हितग्राहियों को 25 करोड़ 61 लाख 4 हजार 175 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के संचिव श्री गिरीश रामटेके ने बताया कि दीदी-ई रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 15 हितग्राहियों को 15 लाख रूपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता योजना के अंतर्गत 29 हजार 348 श्रमिकों को 5 करोड़ 49 लाख 5 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में एक नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरित की जाएगी। इसी प्रकार मिनीमाता महातारी जतन योजना के अंतर्गत 1804 श्रमिकों को 3 करोड़ 88 लाख 98 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत् 4213 श्रमिकों को 63 लाख 19 हजार 500 रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 248 हितग्राहियों को 2 करोड़ 48 लाख रूपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत् 725 श्रमिकों के बच्चों को 57 लाख़ 96 हजार 972 रूपए डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में एक नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 2539 श्रमिकों को 5 करोड़ 7 लाख 80 हजार रूपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत् 34 हजार 212 श्रमिकों के बच्चों को 6 करोड़ 77 लाख 25 हज़ार 500 रूपए, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के अंतर्गत 4471 श्रमिकों को एक करोड 54 लाख 42 हजार 367 रूपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत् 278 हितग्राहियों को 5 लाख 56 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में एक नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के अंतर्गत 1406 श्रमिकों को 52 लाख 08 हजार 206 रूपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 19 हितग्राही को 3 लाख 20 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना 8 हितग्राहियों को 8 लाख रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना 5 श्रमिकों को 1 लाख रूपए, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना 3 श्रमिकों को 23 हजार 700 रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना 47 हितग्राहियों को 70 हजार 500 रूपए डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में एक नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरित की जाएगी।
श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नतेत्व में श्रमिकों को सरल एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं को लाभ पहुचाना हमारी प्राथमिकता में है। श्रम विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर श्रमिक वर्ग के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है।
उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन ने दी 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
रायपुर, 31 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 1 नवंबर को मनाए जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। स्वर्गीय वाजपेयी जी की परिकल्पना को साकार करने की ओर अग्रसर मंत्री श्री देवांगन ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। राज्य सरकार इसे रजत जयंती वर्ष मना रही है. उन्होंने राज्य के निर्माता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए कहा कि उनकी जिस परिकल्पना के साथ राज्य का निर्माण हुआ था, आज छत्तीसगढ़ उस दिशा में निरंतर और तेज़ी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद से छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। श्री देवांगन ने बताया कि राज्य सरकार आदिवासियों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग के लोगों तक उनके अधिकार और लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्धता से लगातार काम कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि राज्य स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर, हम सब मिलकर प्रदेश को आगे ले जाने और विकास का नया अध्याय लिखने का संकल्प लें।
मंत्री श्री देवांगन ने सभी छत्तीसगढ़ वासियों से आग्रह किया है कि वे राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के अवसर पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करें और दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाकर इस पर्व की खुशियों को दोगुना करें।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को करेंगे लोकार्पण: रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा अपना भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन
छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन : परंपरा और आधुनिकता का संगम
रायपुर, 31 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ के इतिहास में 1 नवम्बर का दिन एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्य की जनता को विधानसभा का नया भवन समर्पित करेंगे। वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद रायपुर के राजकुमार कॉलेज से शुरू हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा को 25 वर्षों के बाद रजत जयंती वर्ष में अपना भव्य, आधुनिक और पूर्ण सुविधायुक्त स्थायी भवन मिलने जा रहा है। यह भवन केवल एक खूबसूरत इमारत ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक भी है।
‘धान का कटोरा’ कहलाने वाले छत्तीसगढ़ की पहचान को इस भवन की वास्तुकला में बखूबी पिरोया गया है। विधानसभा के सदन की सीलिंग पर धान की बालियों और पत्तियों को उकेरा गया है, जो प्रदेश की कृषि-प्रधान संस्कृति का प्रतीक है। भवन के ज्यादातर दरवाजे और फर्नीचर बस्तर के पारंपरिक काष्ठ शिल्पियों द्वारा बनाए गए हैं। इस तरह नया विधानसभा भवन आधुनिकता और परंपरा का एक जीवंत संगम बन गया है।
भविष्य की जरूरतों के अनुरूप अत्याधुनिक भवन
नए विधानसभा भवन को वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह पूरी तरह सर्वसुविधायुक्त और सुसज्जित भवन है, जिसके सदन को 200 सदस्यों तक के बैठने के लिए विस्तारित किया जा सकता है। पेपरलेस विधानसभा संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी सुविधाओं का समावेश भी किया गया है, जिससे यह भवन ‘स्मार्ट विधानसभा’ के रूप में विकसित होगा।
324 करोड़ की लागत से बना 51 एकड़ में फैला परिसर
कुल 51 एकड़ में फैले इस परिसर का निर्माण 324 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। भवन को तीन मुख्य हिस्सों—विंग-ए, विंग-बी और विंग-सी—में विभाजित किया गया है। विंग-ए में विधानसभा का सचिवालय, विंग-बी में सदन, सेंट्रल हॉल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय, तथा विंग-सी में मंत्रियों के कार्यालय स्थित हैं।
हरित तकनीक से निर्मित पर्यावरण अनुकूल भवन
यह भवन पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल और हरित निर्माण तकनीक से बनाया गया है। परिसर में सोलर प्लांट की स्थापना के साथ वर्षा जल संचयन हेतु दो सरोवर भी बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा, भवन में पर्यावरण-संरक्षण के सभी मानकों का पालन किया गया है।
500 सीटर ऑडिटोरियम और 100 सीटर सेंट्रल हॉल
विधानसभा भवन में 500 दर्शक क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और 100 सीटर सेंट्रल हॉल बनाया गया है। भवन की वास्तुकला आधुनिकता और पारंपरिक शैलियों का उत्कृष्ट मेल है।
तीन करोड़ जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और शिल्प से सजे-संवरे इस नए विधानसभा भवन में राज्य के तीन करोड़ नागरिकों की उम्मीदें, आकांक्षाएं और आत्मगौरव साकार होता दिखेगा। यह भवन न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था का, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान, प्रगति और परंपरा का प्रतीक भी बनेगा।