छत्तीसगढ़ / रायपुर
अब से 30 जून तक ना करें ये काम… नहीं तो जाएंगे जेल और लगेगा जुर्माना, जानें
रायपुर । गर्मी के बढ़ते असर और भविष्य में संभावित जल संकट को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986-1987 की धारा 3 के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया है।
भाजपा निगम-मंडलों की दूसरी सूची पर आया बड़ा अपडेट, महीने भर में होगा नामों का ऐलान
रायपुर । प्रदेश भाजपा में अब निगम-मंडलों की दूसरी सूची को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दूसरी सूची में निगम-मंडलों, आयोगों और परिषदों में अध्यक्षों की नियुक्त के बाद अब उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की जानी है। साथ ही बचे निगम-मंडलों, आयोगों और परिषदों में भी अध्यक्षों की नियुक्ति बाकी है। ऐसे में जिन लोगों को अभी तक पद नहीं मिला है ऐसे दावेदार लगातार दूसरी सूची पर निगाह जमाए हुए हैं। साथ ही अपने स्तर पर संगठन के नेताओं से संपर्क साधे हुए हैं। वहीं अपने खास नेताओं से भी गाहे-बगाहे इसे लेकर मनुहार लगाते रहते हैं।
जानकारी के अनुसार भाजपा संगठन में एक माह के भीतर भारी फेरबदल होने वाला है। क्योंकि संगठन के कुछ पदाधिकारी महापौर, निगम-मंडलों में अध्यक्ष भी बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को अन्य पद पर भी नियुक्ति दी जा चुकी है। ऐसे में एक व्यक्ति एक पद का लाभ चरितार्थ करते हुए दो-दो पर बने पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। इनकी जगह प्राप्त करने के लिए भी भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं या फिर नीचे पद पर आसीन लोग आने के लिए अपनी-अपनी लॉबिंग में लग गए हैं। चूंकि भाजपा हमेशा चौंकाने वाली निर्णय लेती है, इसलिए कोई कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची भी शीघ्र जारी किए जाने की संभावना है। साथ ही उपाध्यक्ष, सदस्यों सहित संगठन में खाली पदों को मिलाकर करीब 500 लोगों को समायोजित किया जाएगा। भाजपा में जो पार्टी के कार्यों में समर्पित होकर लगे रहते हैं, उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संत कंवर राम जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक किया नमन
महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज में ट्रेनिंग सेशन 14 को
इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल करेंगे संचालित
रायपुर । महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज में 14 अप्रैल को एक खास ट्रेनिंग सेशन “I Am The Best” का आयोजन किया जा रहा है, जिसे इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल द्वारा संचालित किया जाएगा। यह सिर्फ एक मोटिवेशनल सेशन नहीं, बल्कि आत्म-विश्वास, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने का एक सुनहरा अवसर है।
इस सेशन का उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है, जिससे वे न सिर्फ अपनी क्षमताओं को पहचान सकें, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना कर सकें। इंटरैक्टिव गतिविधियों, मस्ती और गहराई से भरे इस सेशन के जरिए छात्रों को खुद पर विश्वास करना सिखाया जाएगा।
“I Am The Best”—सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि हर छात्र के भीतर आत्म-विश्वास की चिंगारी जगाने वाला संदेश है। यह आयोजन उन सभी विद्यार्थियों के लिए है जो खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं और अपने भीतर छिपे नेता को जगाना चाहते हैं।
तैयार हो जाइए एक बदलाव की ओर कदम बढ़ाने के लिए – क्योंकि अब वक्त है खुद से कहने का: I Am The Best!
युवाओं के साथ ‘जय भीम पदयात्रा’ में शामिल हुए सीएम साय
प्रिएम्बल वाल पर हस्ताक्षर कर संविधान की मूल भावना के प्रति जताई प्रतिबद्धता
रायपुर । भारत का संविधान हर नागरिक के लिए पवित्र ग्रंथ है, जो हमें गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। हमारा विशाल लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर खड़ा है और बाबा साहब इस ग्रंथ के शिल्पकार थे। मुख्यमंत्री साय ने रविवार को तेलीबांधा तालाब से ‘जय भीम पदयात्रा’ का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री युवाओं के साथ हुए पदयात्रा में शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस पदयात्रा में युवाओं के साथ शामिल हुए और पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान की मूल भावना के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रिएम्बल वाल पर अपने हस्ताक्षर किए। उल्लेखनीय है कि ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
बाबा साहब की दूरदर्शिता को बताया लोकतंत्र की नींव
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मध्यप्रदेश के मऊ में जन्म लेकर कठिन संघर्षों के बाद बाबा साहब ने उच्च शिक्षा प्राप्त की और भारत जैसे विशाल लोकतंत्र को एक समावेशी और शक्तिशाली संविधान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को 'पंचतीर्थ' के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है, जिससे नई पीढ़ी उनके विचारों से प्रेरणा ले सके। साथ ही संविधान दिवस की घोषणा कर देशवासियों को संविधान के प्रति समर्पण का संदेश दिया है।
लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
साय ने कहा कि बाबा साहब की दूरदर्शिता की वजह से आज भारत जैसा विशाल देश अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार समृद्ध कर रहा है, वहीं भारत के साथ आज़ाद हुए अन्य देश लोकतंत्र को साथ लेकर नहीं चल पाए। उन्होंने युवाओं से भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और उन्हें मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उनके अगुवाई में ही देश के संविधान का निर्माण किया गया। उनके आदर्शों एवं बताए गए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
युवाओं को किया गया सम्मानित
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले युवाओं को मुख्य मंच से सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित बड़ी संख्या में युवा, स्कूली बच्चे और आमजन उपस्थित थे।
भीषण गर्मी में पक्षियों की मदद के लिए मनोहरा में मिल रहे निशुल्क मिट्टी के पात्र
रायपुर । गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच बेजुबान पक्षियों के लिए राहत भरी खबर है। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने एक सराहनीय पहल करते हुए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था को लेकर मुफ्त मिट्टी के पात्र वितरित करने की शुरुआत की है।
हर साल की तरह इस बार भी मनोहर गौशाला द्वारा पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था का अभियान चलाया जा रहा है। मिट्टी के यह पात्र राजधानी स्थित मनोहरा साड़ी शॉप क्रमांक-2, क्लाथ मार्केट पंडरी, और मनोहर गौशाला, धरमपुरा रोड, खैरागढ़ में निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जहां एक ओर इंसानों के लिए जगह-जगह प्याऊ और पानी की सुविधा उपलब्ध होती है, वहीं पशु-पक्षियों को अब भी पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में इस अभियान के जरिए लोगों से अपील की गई है कि वे इन पात्रों को अपने घर या आसपास रखें और नियमित रूप से उसमें पानी भरकर पक्षियों की प्यास बुझाने में योगदान दें।
इस पहल का मकसद सिर्फ राहत देना नहीं, बल्कि लोगों को भी इस जिम्मेदारी का एहसास कराना है कि प्रकृति और उसके जीवों के प्रति हमारा भी फर्ज बनता है।
रायपुर में स्वास्थ्यकर्मी के साथ ठगी
रायपुर । शातिर ठग ने करीब 2 लाख 75 हजार रुपए भेजकर 33 लाख की ठगी की है। सरकारी कर्मचारी और उसकी पत्नी को शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर फंसाया था। मुनाफे के भेजे पैसे भी केरल में किए गए फ्रॉड के हैं, इसलिए केरल पुलिस ने पीड़ित के अकाउंट को फ्रिज कर दिया। अब पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी अपने अकाउंट को अन-फ्रीज कराने के लिए भटक रहा है। उसने मोवा पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें अपने साथ ठगी की वारदात के बारे में बताया है।
मोवा थाना प्रभारी कमलेश देवांगन ने बताया कि दलदल सिवनी निवासी मनोज कुमार स्वास्थ्य विभाग में काम करते हैं। वॉट्सऐप नंबर पर ठग ने खुद को SBI Securities और IBHK (IBHKR Z33-Origin Capital Increase Plan) का एजेंट बताकर संपर्क किया। उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें पहले से कई लोग शामिल थे। ग्रुप में शेयर मार्केट में मुनाफे की गारंटी देने का दावा किया गया, जिसके बाद झांसे में आकर उन्होंने 7 अक्टूबर 2024 को अपनी पत्नी के एचडीएफसी खाते से यूको बैंक के एक खाते में 2 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसके तीन दिन बाद 2.75 लाख रुपए मुनाफे के रूप में वापस आए, जिससे उन्हें भरोसा हो गया। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी ने 3 से 15 अक्टूबर 2024 के बीच अलग-अलग खातों में 32 लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इन ट्रांजेक्शन में बंधन बैंक, यूको बैंक, ICCIC, HDFC और रोहताश इलेक्ट्रिसिटी जैसे खातों में रकम भेजी गई।
छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2025 (सोमवार) को राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।
देश में इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस के मुंह से संविधान की बात शोभा नहीं देती : CM विष्णुदेव साय
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया और कहा, देश में इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस के मुंह से संविधान की बात शोभा नहीं देती। बता दें कि CM विष्णुदेव साय जय भीम पदयात्रा में शामिल हुए। देश के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत और महान विचारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में पूरे देश में आज 'जय भीम पदयात्रा' का आयोजन किया जा रहा है।
यह पहली बार है जब राज्यों की राजधानियों में एक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा आयोजित की जा रही है, जिसमें बाबासाहेब के समानता, न्याय और बंधुत्व के दृष्टिकोण के प्रति सामूहिक श्रद्धांजलि के रूप में हजारों युवाओं को एकजुट किया जाएगा। पटना में पदयात्रा प्रतिष्ठित गांधी मैदान से शुरू होगी, जो जीवंत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध मार्ग पर आगे बढ़ेगी। इस मार्ग में अंबेडकर के उद्धरणों के साथ श्रद्धांजलि स्थल, सामाजिक सुधार पर जीवंत नुक्कड़ नाटक, युवाओं के लिए प्रतिज्ञा स्थल और उनकी विरासत से प्रेरित संगीत-नाट्य कार्यक्रम हो रहे है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय युवाओं के साथ ‘जय भीम पदयात्रा’ में हुए शामिल
निधन:श्रीमती मीना दुबे
रायपुर । राधास्वामी नगर भांठागांव निवासी श्रीमती मीना दुबे का शनिवार को हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार की शाम महादेव घाट शमशान घाट में किया गया। वे सेवानिवृत्त डीएसपी (उपअधीक्षक पुलिस) सतीश दुबे की पत्नी मनीष दुबे(सहायक संचालक कृषि) , आशीष दुबे, प्रसन्न दुबे(विद्युत मंडल) व मनमोहन दुबे(चंदखुरी पुलिस अकादमी) की माता थीं।
नवा रायपुर में स्थापित होगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी
रायपुर । नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी की स्थापना होने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने लगभग 10.03 एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर लिया है। यह भूमि सेक्टर-33 के ग्राम उपरवारा क्षेत्र में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 40,614.216 वर्गमीटर है।
मिली जानकारी के अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 90 वर्षों की लीज पर भूमि प्रदान की जाएगी। तीरंदाजी अकादमी के निर्माण में एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा। यहां आउटडोर और वातानुकूलित इनडोर तीरंदाजी रेंज, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास जैसे निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।
अकादमी के बनने से नवा रायपुर न केवल खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा, बल्कि यह देश के युवा तीरंदाजों के लिए एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभरेगा। यह पहल खेलों के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
गौतम गंभीर रायपुर पहुंचे
रायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक़ राजधानी रायपुर पहुंच गए है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘क्रिकफेस्ट 2025 से खिलाड़ियों को काफी प्रेरणा मिलेगी, खासकर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को, जिन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वे राज्य और फिर देश के लिए खेलेंगे।”
बता दें कि, वे यहां क्रिकफेस्ट 2025 का भव्य उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे छात्रों को नेतृत्व व क्रिकेट के गुर सिखाएंगे। समारोह में गौतम गंभीर चयनित छात्रों के साथ एक विशेष मार्गदर्शन सत्र में भाग लेंगे, जहां वे सीधे छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और उन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे। इसके अतिरिक्त गंभीर क्रिकफेस्ट 2025 के लिए एक विशेष जर्सी का अनावरण करेंगे। वहीं इस खास मौके पर उप-मुख्यमंत्री अरुण साव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह भी उनके साथ मौजूद होंगे।
Road Accident: सिक्स लेन बना डेथ लेन तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए स्कूटी सवार, महिला की मौके पर हुई मौत, 2 मासूम घायल…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे सांकरा में आज सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें महिला की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि दूसरे बच्चे को भी मामूली चोट आई है. यह हादसा सांकरा से सिमगा की अंडरब्रिज विहीन सिक्स लाइन पर हुआ. राहगिरों से घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब महिला अपने दो बच्चों के साथ रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी. जैसे ही वह सांकरा स्थित दिलबाग के सामने से सर्विस रोड से सिक्स लाइन की ओर बढ़ी, तभी टाटीबंध की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई और बच्चे घायल हो गए.
ओवरब्रिज के अभाव में बढ़े हादसे के आंकड़े
ग्रामीणों का कहना है कि जब सिक्स लाइन का निर्माण नहीं हुआ था, तब इस मार्ग पर हादसों की संख्या बहुत कम थी. लेकिन सिक्स लाइन बनने के बाद सांकरा में अंडरब्रिज का निर्माण न होने से यह सड़क एक “खूनी लाइन” में तब्दील हो गई है. सांकरा से सिल्तरा तक की सिक्स लाइन के पूर्व और पश्चिम दिशा में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां और गांव स्थित हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों मजदूर और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इस सिक्स लाइन को पार करते हैं. अंडरब्रिज की कमी के कारण यह लोग लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं.
सांकरा के ग्रामीण लंबे समय से अंडरब्रिज की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे यह सड़क हादसों का प्रमुख कारण बन गई है.
उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – श्री अरुण साव
रायपुर . 12 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री श्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा आयोजित उपभोक्ता जागरूकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित सम्मेलन में आयोग के द्विवार्षिक प्रतिवेदन के मुद्रित एवं ई-संस्करण का विमोचन भी किया। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा और सचिव श्री अन्बलगन पी. विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मेलन में शामिल हुए।
ग्राम सांकरा में अवैध मुरम मिट्टी उत्खनन की स्थिति गंभीर: गहराई बढ़ने से स्थानीय निवासियों में चिंता
सांकरा (धनेली) । ग्राम पंचायत सांकरा के मांगही तालाब में अवैध मुरम का उत्खनन अब एक गंभीर समस्या बन चुकी है। हाल के दिनों में इस गतिविधि में तेजी आई है, जिससे तालाब की गहराई में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस अवैध उत्खनन के चलते तालाब का जल स्तर तेजी से घट रहा है, जो न केवल उनके लिए जल संकट का कारण बन रहा है, बल्कि स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को भी नुकसान पहुंचा रहा है। अत्यधिक गहरा होने के कारण नहाने योग्य नहीं होगा यह खतरे की निशान है ।