छत्तीसगढ़ / रायपुर
छत्तीसगढ़ सरकार लांच करेगी महतारी वंदन एप
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए काम की खबर है। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार अब योजना के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाइल एप लॉन्च करने जा रही है।
इस एप की मदद से योजना की हितग्राही महिलाओं को हर महीने हुए भुगतान की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा योजना की हर जानकारी सहज उपलब्ध होगी। अलर्ट मिल सकेंगे। इस एप के और भी कई फायदे हैं तो आइए जानते हैं इसके बेनेफिट्स के बारें में।
महतारी वंदन योजना के किसी हितग्राही की असामायिक मृत्यु होने पर इसकी सूचना इस एप के माध्यम से दी जा सकती है। महिला हितग्राही इस एप पर योजना से संबंधित शिकायतें भी भेज सकती हैं। साथ ही उनके समाधान की स्थिति को देख सकती हैं।
यदि किसी लाभार्थी को प्राप्त हो रहे योजना के लाभ को छोड़ना हो, तो वह भी इस महतारी वंदन एप के माध्यम से कर सकती है। इसके अलावा, शासन द्वारा योजना से संबंधित समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों की सूचना भी इस एप के जरिए से प्राप्त की जा सकती है।
महतारी वंदन एप को ऐसे करें डाउनलोड
महतारी वंदन एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले फोन में गूगल प्ले स्टोरस्टोर को ओपर करें।
इसके बाद सर्चबार में महतारी वंदन एप लिखें। सर्चबार में एप का पूरा नाम लिखते ही वो दिख जाएगा।
अब इंस्टाल के आप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद एप आपके फोन में शो होने लगेगा।
क्या है महतारी वंदन योजना
बतादें कि साय सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश की विवाहित महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेजे जाते हैं।
एक ई-मेल ने कई लोगों की नींद उड़ा रखी है
रायपुर। एक ई-मेल ने कई लोगों की नींद उड़ा रखी है। लोगों तक दिल्ली पुलिस के नाम से नोटिस भेजा रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि सर्विलांस यूनिट ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े कंटेंट को वायरल करते हुए ट्रेस किया है। ऐसे में 24 घंटे के भीतर संपर्क करने को कहा जाता है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि 24 घंटे के भीतर बाहर भी सेटलमेंट कर सकते हैं। दरअसल, ठग अब नए पैंतरे आजमा रहे हैं। इसकी शिकायत साइबर सेल में पहुंची है। पुलिस ने नोटिस की पड़ताल की तो वह फर्जी निकला।
ऐसे होता है फेक नोटिस
एक व्यक्ति के नाम की फेक आईडी से नोटिस भेजा जाता है। इसमें सीबीआई, साइबर सेल इंडिया और भारत सरकार का लोगो होता है। फर्जी ई-मेल के माध्यम से लोगों को कहा जाता है कि आपने नाबालिग बच्चे की तस्वीर वायरल की है। पॉक्सो एक्ट के तहत आप पर कार्रवाई की जा सकती है।
साथ ही कहा जाता है कि मामला दर्ज करने से पहले हमने निजी तौर पर आपसे संपर्क करने का निर्णय लिया। आप 24 घंटे के अंदर जवाब दें। नहीं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है। इस तरह साइबर अपराधी मामले को रफा-दफा करने के नाम पर लोगों से पैसे मांगने की धमकी दे रहे हैं।
केस 01
रायपुर के अभिषेक बघेल ने बताया कि उनकी कंपनी के मेल आईडी में चाइल्ड फोर्नोग्राफी को लेकर मेल किया है। उन्हें iib-interpol @ fuenterrobles.es मेल आइडी से मेल किया गया। उसमें एक लेटर भी था, जिसमें लिखा गया कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी के केस में फंस रहे हैं। इस तरह एक सप्ताह में उनके पास अलग-अलग आइडी से दो मेल किए गए। हालांकि उन्होंने जब साइबर एक्सपर्ट से बात की तो पता चला कि फर्जी लेटर है।
केस 02
व्यापारी नितिन वर्मा ने बताया कि उनके पास मेल किया गया। मेल को पढ़ने के बाद वह घबरा गए। इसके बाद उन्होंने पूर फोन चेक किया। मेल पर ही जवाब देने और मामला सेटल करने कहा गया। हालांकि दुबारा किसी का फोन मैसेज नहीं अया।
इस तरह से करें बचाव
अनजान ई-मेल को इग्नोर करें, जरूरत हो तो संबंधित विभाग से वेरिफाई करें।
फोन पर बात करते समय अपनी निजी जानकारी देने से बचें।
फ्राड होने पर अपने पास के साइबर पुलिस स्टेशन को शिकायत करें।
1930 या www.cybercrime.gov.in पर भी रिपोर्ट करें।
सीधे पुलिस करती है कार्रवाई
चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस हेड क्वार्टर और साइबर सेल को मैसेज जाता है। जहां से यह अपलोड किया जाता है उसकी पूरी जानकारी रहती है। इसके बाद संबंधित पुलिस थाने में भेजा जाता है और पुलिस गिरफ्तार करती है।
रायपुर रेंज साइबर प्रभारी मनोज नायक ने कहा, साइबर अपराधियों के इस नए हथकंडे से लोगों को पहले भी जागरूक किया गया है। पुलिस की तरफ से ऐसा कोई नोटिस किसी को भी नहीं भेजा जाता है। यह लीगल नोटिस फेक होते हैं। फेक नोटिस से डरें नहीं। न ही आनलाइन पैसे ट्रांसफर करें। मुमकिन हो तो अपने कंप्यूटर, लैपटाप को एंटीवायरस से क्लीन करें।
भारी वर्षा का क्षेत्र दक्षिण मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून की मेहरबानी फिर से बढ़ने वाली है और गुरुवार से शनिवार तीन अगस्त तक विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला बढ़ेगा। इसके साथ ही दक्षिण मध्य छत्तीसगढ़ में तो भारी बारिश की संभावना है। बुधवार को हालांकि मानसून की गतिविधि थोड़ी सामान्य रही, फिर भी 10 स्थानों पर भारी बारिश व 3 स्थानों पर अति भारी बारिश हुई। कोरबा में सर्वाधिक 14 सेमी बारिश हुई।
बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट भी आ गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा और तापमान में किसी भी प्रकार से बदलाव के आसार नहीं है। इस वर्ष जुलाई महीने में ही बारिश काफी अच्छी हो गई है और अभी तक की स्थिति में प्रदेश में बारिश सामान्य से 8 प्रतिशत ज्यादा है।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर गंगानगर, हिस्सार और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। भारी वर्षा का क्षेत्र दक्षिण मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा।
उच्च न्यायालय के अर्दली की सेवानिवृत्ति के अवसर पर शॉल, श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित
उच्च न्यायालय के अर्दली की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई