प्रधानमंत्री आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन भर्ती के लिए वरियता सूची जारी
बलौदाबाजार। कार्यालय जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा से विज्ञापन जारी कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधनष् हेतु 16 सितंबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। निर्धारित तिथि तक कुल 1647 आवेदन प्राप्त हुआ है।
दावा आपत्ति निराकरण उपरांत कुल 1163 अभ्यर्थी पात्र पाया गया है। पात्र अभ्यर्थियों का आवेदित जनपद पंचायतवार वरियता सूची जारी किया गया है। विस्तृत विवरण जिले की वेबसाईट एचटीटीपीएस स्लेस बलौदाबाजार डॉट जीओव्ही डॉट इन https://balodabazar.gov.in एवं कार्यालय,जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा एवं संबंधित जनपद पंचायत के सूचना पटल पर भी देखी जा सकती है।