छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

डाक विभाग द्वारा चलाया जा रहा विभिन्न वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूकता अभियान

 नारायणपुर। डाक विभाग द्वारा विभाग की विभिन्न वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के वित्तीय निवेश को सुरक्षित तथा हितकारी बनाना है। बस्तर डाक संभाग केन्द्र सरकार की बचत योजनाओं को बस्तर की शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ पिछड़ी एवं जनजातीय क्षेत्रों में पहुचाने के कार्य के साथ बस्तर संभाग के जिलों में वित्तीय समावेशन के लक्ष्य के तारतम्य में बस्तर के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास कर रही है।

डाक विभाग डाकघर बचत खाता, डाक जीवन बीमा तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पमेड्स बैंक, आधार सेवाएँ के संबंध में भारत सरकार के वित्तीय समावेशन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु डाक चौपाल तथा जिला सामुदायिक विकास कार्यकम के माध्यम से कैंप आयोजन कर बस्तर संभाग के लोगों तक बचत के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से अहम् योगदान दे रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image