छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

चयनित गांवों में 19 दिसंबर को एमएमयू डॉक्टर करेंगे इलाज

 सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारत सरकार के महारत्न आरईसी संस्था द्वारा जिले में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वाहन से डॉक्टर आपके द्वार की टीम ग्रामीणों के इलाज के लिए 19 दिसंबर को जिले के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम सुखापाली, सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम नाचनपाली और बटाउपाली, बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम जोरा और देवरहा में स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। प्रत्येक एमएमयू वाहन में चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, फार्माशिष्ट उपलब्ध रहेंगे। एमएमयू वाहन में वजन, खून की मात्रा हीमोग्लोबिन जांच, बल्ड प्रेशर और श्वास (ऑक्सीमेट्री) जांच सुविधाओं के साथ निशुल्क दवा वितरण व्यवस्था रहेगी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image