छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में मनाया गया सुशासन पखवाड़ा

 नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्था में 17 दिसम्बर को वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता एवं 19 दिसम्बर को संगोष्ठी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना, महतारी वंदन जैसी योजनाओं के माध्यम से सबका साथ सबका विकास पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अविनाश कुमार जैन द्वारा की गई। प्राचार्य द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना की जानकारी साझा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राज्य की विकास योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती के. सुमित्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image