छत्तीसगढ़ / सरगुजा

कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

 अम्बिकापुर। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर द्वारा शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टरेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस की ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, अपर कलेक्टर रामसिंह ठाकुर, निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रमोद सिंह उपस्थित थे।वहीं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी से आलोक दुबे, अभिषेक शर्मा एवं करता राम गुप्ता, इंडियन नेशनल कांग्रेस से जमील खान, आम आदमी पार्टी से  राजेन्द्र बहादुर सिंह, बहुजन समाज पार्टी से रामदास टोप्पो, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से सी पी शुक्ला उपस्थित रहे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image