मृतक के निकटतम वारिसान के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत ग्राम कोकड़ी के मृतक पुनीतराम निषाद की मृत्यु पानी में डुबने से होने पर उनके निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।