छत्तीसगढ़ / सुकमा

मुख्यमंत्री विष्णु देव आज सुकमा जिले के दौरे पर

 सुकमा  । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 13 जनवरी 2025 को सुकमा जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12ः20 बजे बड़े बचेली, दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12ः40 बजे सुकमा जिले में पुलिस लाईन हेलीपैड में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12ः45 बजे से 1ः45 बजे तक मिनी स्टेडियम सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। दोपहर 1ः45 बजे से 2ः15 बजे तक आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2ः20 बजे पुलिस लाईन से हेलीकॉप्टर द्वारा कोंडागांव जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image