छत्तीसगढ़ / रायपुर

मुख्यमंत्री ने महान क्रांतिकारी रासबिहारी बोस की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान क्रांतिकारी रासबिहारी बोस जी की 21 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि रासबिहारी बोस जी देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। आजाद हिंद फौज के गठन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। शुरू से ही अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ क्रांतिकारी गतिविधियों में रूचि रखने वाले रासबिहारी बोस ने बहुत कम उम्र से अंग्रेजी सत्ता की खिलाफत शुरू कर दी थी। ब्रिटिश शासन के खिलाफ रास बिहारी बोस जी ने आवाज उठाई थी और भारत को आजादी दिलाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image