छत्तीसगढ़ / दुर्ग

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

 दुर्ग । जिले में निर्वाचन की अधिसूचना के प्रकाशन के साथ आज से नगरीय निकायों के आम/उप निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिये जाएंगे। नगर निगम दुर्ग के रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर आज सुबह 10.30 बजे से नामांकन लेने अपने अपने कक्ष में सीट पर विराजमान हो गए थे। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में निर्विघ्न चुनाव प्रक्रिया निपटने कलेक्टोरेट परिसर स्थित देवी माता की मंदिर में पूजा अर्चना की। 

इस अवसर पर दुर्ग नगर निगम के रिटर्निंग ऑफिसर एडीएम अरविंद एक्का, सभी एआरओ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर वीरेंद्र सिंह सहित स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image