ओम शिव शक्ति विद्यालय में एनुअल-डे तरंग का आयोजन 25 को
भिलाई, 24 जनवरी। ओम शिव शक्ति विद्यालय खुर्सीपार में एनुअल-डे तरंग 2025 का आयोजन 25 जनवरी को किया गया है। समारोह के चीफ गेस्ट ट्रेडिंग टाइगर ग्रुप के सीईओ जगन्नाथ तांडी, स्पेशल गेस्ट हैवी ट्रांसपोर्ट कम्पनी के संचालक एवं समाजसेवी इन्द्रजीत सिंह छोटू हैं। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार शिवनाथ शुक्ल करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में प्रदीप चौधरी, बृजकिशोर द्विवेदी एवं जेपी घनघोरकर होंगे। विद्यालय के संचालक एसके मालवीय एवं प्राचार्य रमा मालवीय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं पुरस्कार वितरण किया जायेगा।