कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब एवं जुआ-स ट्टा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी
कबीरधाम |
2026-08-18 10:54:05
नये पुलिस कप्तान की हो रही प्रशंसा--
पंडरिया में जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,200 नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त
कवर्धा--
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के दिशा-निर्देश पर थाना पंडरिया पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा जैसी असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 16 अगस्त 2026 को पुलिस को ग्राम सगोनाडीह में किराना दुकान के पास कुछ लोगों द्वारा रुपये-पैसों पर जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर मोहर सिंह काठले, मनीराम महिलांगे एवं मधुरलाल पाटिल, सभी निवासी ग्राम सगोनाडीह, को 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पकड़ा।
आरोपियों के कब्जे से ₹2,200 नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 170/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पंडरिया में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 4,680 एमएल शराब एवं कार जब्त
16 अगस्त 2026 को थाना पंडरिया पुलिस को कुकदुर रोड स्थित ढाबा के पास अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर शिवराम पिता हरिचंद चंद्राकर, उम्र 41 वर्ष, निवासी महली, थाना कुण्डा को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से 4,680 एमएल अवैध शराब कीमत ₹2,080, बिक्री रकम ₹300 तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी कार क्रमांक CG-07-MB-4105, कीमत ₹80,000 जब्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 168/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पिपरिया में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
16 अगस्त 2026 को थाना पिपरिया पुलिस को ग्राम रवेली बाजार चौक में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अरूण पिता किशोर भास्कर, उम्र 19 वर्ष, निवासी रवेली, थाना पिपरिया को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से 2,700 एमएल अवैध शराब कीमत ₹1,200 एवं बिक्री रकम ₹200, कुल ₹1,400 का मशरूका जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।
उक्त कार्रवाई में थाना पंडरिया एवं थाना पिपरिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।