छत्तीसगढ़ पुलिस का 'साइबर जागृति अभियान' गरियाबंद पुलिस के द्वारा स्कूली एवं कॉलेज के बच्चों के साथ पर्यटकों को सेल्फी व QR कोड के जरिए किया जा रहा जागरूक।
राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ को साइबर अपराध मुक्त बनाने के संकल्प के साथ राज्य पुलिस द्वारा एक विशेष 'साइबर जागृति अभियान' चलाया जा रहा है। 15 अगस्त से 22 अगस्त तक प्रथम सप्ताह के तहत आज गरियाबंद पुलिस ने जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । इस अभियान के दौरान गरियाबंद पुलिस की टीम ने छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डिजिटल तकनीक और सेल्फी का अनूठा मेल रहा। पुलिस द्वारा कार्यक्रम स्थलों पर विशेष QR कोड उपलब्ध कराए गए हैं। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे इस QR कोड को स्कैन करें और अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा करे |