छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

जिले में आज से शिशु संरक्षण माह की शुरुआत, 24 सितंबर तक चलाया जाएगा अभियान

 दंतेवाड़ा । जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेक के मार्गदर्शन में जिले में आज से शिशु संरक्षण माह की शुरुआत की गई। यह अभियान जिले में 24 सितंबर तक चलाया जाएगा इस दौरान जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र में 9 माह से 5 साल के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। इस प्रकार जिले में कल 27955 बच्चों को विटामिन ए की दवा देने का लक्ष्य रखा गया है इसी तरह अभियान के दौरान आयरन फोलिक एसिड सिरप 6 माह से 5 साल के बच्चों को दी जाएगी। 

अभियान के दौरान प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के दौरान उपरोक्त गतिविधि की शुरुआत होगी। अभियान में बच्चों के रोग प्रतिरोधक क्षमता, खून की कमी,शारीरिक और मानसिक विकास में मदद, बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करना तथा स्वस्थ बचपन उज्जवल भविष्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस क्रम में आज विकासखंड गीदम एवं दंतेवाड़ा  के साथ-साथ जिले के समस्त विकास खंड में उक्त अभियान का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image