छत्तीसगढ़ / रायपुर

भाजपा घोषणा पत्र समिति की बैठक ने चुनावी रणनीति पर चर्चा

 रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आगामी नगरीय निकाय चुनाव की रणनीतियों और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए घोषणा पत्र समिति की बैठक आयोजित की गई।  

बैठक की अध्यक्षता समिति के संयोजक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने की। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, प्रेम प्रकाश पांडे, मोतीलाल साहू, नीलकंठ नेताम, चंद्रशेखर साहू, हेमंत पानीगिरी, पंकज झा, श्रीमती अंबिका साहू सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।  

 


बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी की रणनीतियों को मजबूत बनाने एवं जनता से जुड़ाव बढ़ाने के लिए व्यापक चर्चा की गई। साथ ही, घोषणा पत्र को जन आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

 


इस अवसर पर समिति ने जनता से अपील की कि वे पार्टी के घोषणा पत्र को बेहतर और समावेशी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा करें। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने इस उद्देश्य के लिए एक व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी किया है। जनमानस अपने सुझाव 9111014400 (व्हाट्सएप) या morsujhav@bjpcg.com (ईमेल) के माध्यम से साझा कर सकते हैं।

इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि घोषणा पत्र समिति जन आकांक्षाओं के हित के लिए तैयार की गई है,उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि इस जनहित कार्य में प्रदेशवासी बढ़ - चढ़ कर हिस्सा ले ताकि प्रदेश वासियों के हितों के अनुरूप घोषणा पत्र तैयार हो एवं जिसका भारतीय जनता पार्टी जनहित में क्रियान्वन सुनिश्चित  कर सके।

Leave Your Comment

Click to reload image