छत्तीसगढ़ / रायपुर

शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

 रायपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग पर स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर में बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इन्दौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी एवं रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी संग राजधानी की सभी ब्रह्माकुमारी बहनों ने मिलकर तिरगा फहराया। पश्चात ब्रह्माकुमारी संस्थान के बाल कलाकारों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर आधारित सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बहुत संघर्षों के बाद हमें आजादी मिली थी इसलिए इसके महत्व को हमें समझना होगा ताकि आजादी के लिए शहीद होने वाले नवजवानों का बलिदान व्यर्थ न जाए। स्वतंत्रता का मतलब है स्व पर शासन। हरेक कर्मइन्द्रियाँ हमारे वश में हो। अब हमें राजयोग मेडिटेशन के द्वारा काम, क्रोध आदि विकारों से मुक्त होने का पुरूषार्थ करना है। दृढ़ संकल्प करना है कि जितना हो सके शान्त स्वरूप रहने का अभ्यास करना है। कुछ भी हो जाए हमें अपने मन को विचलित नहीं होने देना है।

 
 

रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने कहा कि देश अंग्रेजों की गुलामी से तो मुक्त हो गया लेकिन क्या हम विकारों और व्यसनों की गुलामी से मुक्त हो पाए हैं? सच्चे अर्थों में हम स्वतंत्र तभी कहलाएंगे जब हम इन सभी बुराइयों से भी मुक्त होंगे। सभी प्रकार के व्यसन की गुलामी से मुक्त होंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image