छत्तीसगढ़ / रायपुर

भाजपा का 18 लाख नया प्रधानमंत्री आवास देने का वादा जनता के लिए धोखा निकला

 रायपुर । भाजपा के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 18 लाख नया प्रधानमंत्री आवास देने का जो वादा किया था वह गरीबों के साथ धोखा और छल साबित हुआ है। बीते 1 साल में एक भी नए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत नहीं हुए हैं, बल्कि एक साल में प्रधानमंत्री आवास को भाजपा की सरकार ने बुलडोजर चलाकर तोड़ने का काम किया है। जो भी प्रधानमंत्री आवास बना है वह कांग्रेस सरकार के दौरान ही बना है। कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में 14,85,142 से अधिक शहरी एवं ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हो चुका था एवं 8 लाख से अधिक प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास की राज्यांश की राशि 3,200 करोड़ रुपए कांग्रेस सरकार ने केंद्र के पास जमा करवा दी थी।


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद गरीबों का मकान बनाना भी महंगा हो गया है। भाजपा सरकार में रेत की कीमतें चार गुना बढ़ी है, सीमेंट की कीमत विगत 1 साल में 5 बार बढ़ाई गई, सरिया की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई है, ईंट सभी के दाम आसमान छू रहे हैं। बिजली भी महंगी हो गई है, जिसके चलते आम लोगों का मकान बनाने का सपना अधूरा है। भाजपा किस मुंह से प्रधानमंत्री आवास देने का दावा कर रही है, जबकि केंद्र सरकार ने नए 18 लाख आवास में एक भी आवास स्वीकृत नहीं किए हैं।

 
 


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश के पांच संभाग के सभी जिला में तेजी से प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण निर्माण किया गया था रायपुर संभाग जिला रायपुर 29480, बलौदाबाजार 45373, धमतरी 40388, गरियाबंद 45902, महासमुंद 73266, सरगुजा संभाग जिला बलरामपुर 44188, जशपुर 61784, कोरिया 13416, मनेन्द्रगढ़ 23172, सूरजपुर 37568, सरगुजा स्वीकृत 65904, बस्तर संभाग जिला बस्तर 23063, बीजापुर 4449, नारायणपुर 3829, सुकमा 10118, दंतेवाड़ा 11179, कोंडागांव 15994, कांकेर 29207, बिलासपुर संभाग जिला बिलासपुर 59123, गौरेला 27608, जांजगीर-चांपा 45436, कोरबा 64837, मुंगेली 49225, रायगढ़ 57793, सक्ती 46585, सारंगढ़ 47796, दुर्ग संभाग जिला बालोद 32394, बेमेतरा 32724, दुर्ग 23700, कबीरधाम 48657, खैरागढ़ 19052, मोहला 15490, राजनांदगांव 27442 है जो केंद्र के स्वीकृत 1176142 ग्रामीण आवास है।

Leave Your Comment

Click to reload image