छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

नपं भटगांव के लिए कांग्रेस ने कमलेश कुर्रे को दिया टिकिट

 बिलाईगढ़ । निकाय-पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत भटगांव में  अनुसूचित जाति से कमलेश कुर्रे को टिकिट दी है। जबकि बिलाईगढ़ नगर पंचायत के सामान्य सीट में चंद्रशेखर भट्ट को टिकिट दिया गया साथ ही सरसिंवा नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला सीट में श्रीमती मोनिका बंजारे तो पवनी नगर पंचायत में अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु इंदुभूषण दास पड़वार को दी गई है।

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही अपनी सूची जारी कर दी थी जिसमें सरसिंवा नगर पंचायत में श्रीमती गुलेचन बंजारे की टिकिट दी गई है तो वहीं नगर पंचायत भटगांव में विक्रम कुर्रे, बिलाईगढ़ नगर पंचायत में रामनारायण देवांगन और पवनी नगर पंचायत में कुलदीपक साहू को बीजेपी ने टिकिट दी हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image