छत्तीसगढ़ / रायपुर

सरस्वती पूजन एवं संगीत संध्या 2 को

रायपुर - आगामी 2 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर पण्डित गुणवंत माधवलाल व्यास स्मृति संस्थान द्वारा पारंपरिक आयोजन किया जा रहा है। रविवार, 2 फरवरी शाम 4 बजे से संस्था ने व्यास भवन, बूढ़ापारा में भव्य सरस्वती पूजन एवं संगीत संध्या का आयोजिन किया है। समस्त उदीयमान एवं वरिष्ठ संगीत साधक, गुरूओं द्वारा वाग्देवी के सम्मुख स्वरांजलि अर्पित की जावेगी । संस्था के संयोजक दीपक व्यास ने कहा कि श्रोताओं के लिए नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था रखी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image