छत्तीसगढ़ / दुर्ग

वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचित

दुर्ग।नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत नगर निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुए है। कलेक्टोरेट के रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष क्रमांक 04 में रिटर्निंग ऑफिसर एडीएम श्री अरविन्द कुमार एक्का ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन अधिनियम 1994 के नियम 39 के उप नियम (1) के अनुशरण में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी विद्यावती सिंह को पार्षद के रूप में निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम श्री एच.एस. मिरी एवं अन्य अधिकारी, निर्वाचित पार्षद, उनके समर्थकगण उपस्थित थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image