छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्रदेश मुख्यालय सहित सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र

 रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव हेतु कांग्रेस का घोषणा पत्र 5 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन सहित प्रदेश के सभी मुख्य शहरों में एक साथ जारी किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कवर्धा, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव अंबिकापुर, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे राजनांदगांव, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू महासमुंद, पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डगांव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल चिरमिरी, पूर्व मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बिलासपुर, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल गरियाबंद, विधायक लखेश्वर बघेल जगदलपुर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा धमतरी में घोषणा पत्र जारी करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image