सरोना में गोमांस बिकने की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस...
रायपुर । राजधानी के सरोना इलाके में गौमांस तस्करी का खुलासा हुआ है। मामलें में जानकारी देते हुए गौरक्षक शिवम ठाकुर ने बताया है कि सरोना के भैंसथान में उस्मान डेयरी के अंदर गौमांस की बिक्री हो रही थी। जिसकी सूचना जिसके बाद बजरंग दल और गौरक्षकों ने भैंसथान में छापा मारा जिसके बाद मौके पर पुलिस को भी इस मामलें की सूचना दी गई है। मोमिनपारा के बाद अब सरोना के भैंसथान में गौमांस मिलने की सूचना मिली थी।
मोमिनपारा में भी पकड़ा गया था गौमांस
छत्तीसगढ़ में गायों के अवैध परिवहन और मांस बेचने पर बैन लगा हुआ है। इसके बावजूद रायपुर के मोमिनपारा में पिछले एक साल से गायों को मारकर मांस बेचा जा रहा था। जब हिंदू संगठन ने हंगामा किया, तब इसका खुलासा हुआ। अब आजाद चौक पुलिस ने दो महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।