छत्तीसगढ़ / रायपुर

वैलेंटाइन डे पर खिला प्यार, गुलाब के दामों में आया जबरदस्त उछाल

 रायपुर। वैलेंटाइन डे का खुमार देश-दुनिया में छाया हुआ है। छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। राजधानी रायपुर हो  गुलाब की बढ़ती मांग के चलते इस साल इसके दाम एक दिन पहले ही आसमान छू चुके हैं।

रायपुर, नागपुर और पुणे से आने वाला गुलाब इस बार 30 रुपये प्रति नग बिक रहा है। आम दिनों में इसकी कीमत महज 10 रुपये होती थी। वहीं, बेंगलुरु से आने वाला गुलाब 30 से 40 रुपये प्रति नग तक पहुंच गया है। प्रेमी जोड़ों से लेकर दोस्त और परिवारजन भी अपने प्रियजन को फूल भेंट कर इस दिन को खास बनाएंगे।में प्रमुख रूप से जेल रोड, बृहस्पति बाजार, देवकीनंदन चौक, गोलबाजार और मंगला सहित बुधवारी बाजार में फूलों की दुकानें सजी हुई हैं। इसके अलावा लिंक रोड, सीएमडी कॉलेज और पुराना बस स्टैंड में भी अस्थायी स्टॉल लगाए गए हैं।

बेंगलुरु का गुलाब ज्यादा महंगा

बुधवारी बाजार रेलवे परिक्षेत्र में फूल विक्रेता समीर कुमार बताते हैं कि हर साल वैलेंटाइन डे पर गुलाब की मांग बढ़ती है। इस बार सप्लाई कम होने से दाम बढ़ गए हैं। रायपुर, नागपुर और पुणे से आने वाला गुलाब 30 रुपये का पड़ रहा है।

समीर कुमार ने बताया कि बेंगलुरु से आने वाला गुलाब का फूल अधिक महंगा है। ग्राहक फिर भी खरीद रहे हैं। वैलेंटाइन डे पर गुलाब का महत्व अलग ही होता है।

शादीशुदा जोड़ों को भी गुलाब पसंद

फूल विक्रेताओं के मुताबिक, वैलेंटाइन वीक के दौरान सबसे ज्यादा बिक्री रोज डे, प्रपोज डे और वैलेंटाइन डे पर होती है। युवाओं के साथ ही शादीशुदा जोड़े भी लाल गुलाब की खरीदारी कर रहे हैं।वहीं, कुछ लोग आर्टिफिशियल फूलों की ओर भी रुख कर रहे हैं, लेकिन असली गुलाब की मांग हमेशा सबसे ज्यादा रहती है। यही कारण है कि इस बार भी प्रेमी इसे खरीद रहे हैं।

रायपुर में गुलाबों की महक

बढ़ती कीमतों के बावजूद गुलाब की दुकानों पर भीड़ बनी हुई है। इससे फूल विक्रेताओं के चेहरे खिले हुए हैं। वैलेंटाइन डे की रंगत के साथ बाजार गुलाबों की महक से गुलजार हो गया है। वैसे वैलेंटाइन डे को कई तरीकों से मनाया जाता है।

लोग एक-दूसरे को फूल, चॉकलेट, ग्रीटिंग कार्ड और उपहार देते हैं। कई लोग इस दिन होटल और रेस्टोरेंट में जाकर भी मनाते हैं। कुछ लोग अपने प्रियजन के साथ घूमने जाते हैं या फिल्म देखते हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image